Home rss entertainment hindi मनोरंजन समाचार Sunday Report: संडे को बॉक्स ऑफिस पर आई सुनामी, ‘मिर्जापुर’ -‘हनुमान अंश’...

Sunday Report: संडे को बॉक्स ऑफिस पर आई सुनामी, ‘मिर्जापुर’ -‘हनुमान अंश’ का दिखा जलवा, जानें-‘टॉक्सिक’-‘इरुमुडी’ का हाल

6
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/09/07/1200x900/Sunday_Box_Office_Report_1788766812304_53f3134f-a06e-4e0d-9b5f-ce649af11b6c_1788766873396_10ee9db8-47fc-424f-95d2-9ecac20fec44_851e6e95-6075-4976-8f6b-776fc7c3fc4d_85a73a26-b629-4114-b29d-70f9956ab507.jpg

रविवार को बॉक्स ऑफिस पर सिनेमाघरों में मौजूद इन फिल्मों के बीच जमकर भिड़ंत हुई। इस लिस्ट में ‘हनुमान अंश’, ‘टॉक्सिक’, ‘इरुमुडी’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ जैसी फिल्में शामिल हैं।

Sunday Box Office Report: बॉक्स ऑफिस पर इस वक्त कई शानदार फिल्मों का मेला लगा हुआ है। एक के बाद एक कई बिग बजट फिल्में बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हुई हैं। वहीं, एक छोटे बजट की फिल्म ने इन सबकी हालत खराब कर रखी है। इस लिस्ट में ‘हनुमान अंश’, ‘टॉक्सिक’, ‘इरुमुडी’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ जैसी फिल्में शामिल हैं। थिएटर में रिलीज होते ही ये फिल्में एक-दूसरे से आगे निकलने की होड़ में लगी में हैं। ऐसे में इन फिल्मों का वीकेंड पर क्या हाल रहा आइए जानते हैं। रविवार को बॉक्स ऑफिस पर सिनेमाघरों में मौजूद इन फिल्मों के बीच जमकर भिड़ंत हुई। तो चलिए देखते हैं किसने कितना कमाया…

‘मिर्जापुर’ ने तीसरे दिन उड़ाया गर्दा

‘मिर्जापुर: द मूवी’ ने रिलीज के साथ ही बॉक्स ऑफिस पर अपना जलवा दिखाना शुरू कर दिया है। 4 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। फिल्म को दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है। फिल्म में इस बार पुराने कैरेक्टर्स की वापसी हुई है। वहीं, कई नए कलाकार भी फिल्म में नजर आ रहे हैं। ‘मिर्जापुर: द मूवी’ के ओपनिंग डे पर 25.75 करोड़ रुपये कमाए। वहीं, शनिवार मूवी ने 32.00 करोड़ रुपये की कमाई की है। ऐसे में अब फिल्म के तीसरे दिन के आंकड़े सामने आ चुके हैं। Sacnilk के अर्ली अनुसार, शनिवार को ‘मिर्जापुर: द मूवी’ ने 36.00 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। भारत में फिल्म का कुल नेट कलेक्शन 93.75 करोड़ रुपये हो गया है। वहीं, वर्ल्डवाइड फिल्म का कुल ग्रॉस कलेक्शन 132.35 करोड़ हो गया है।

संडे को ‘टॉक्सिक’ का क्या रहा हाल

साउथ सुपरस्टार यश स्टारर फिल्म ‘टॉक्सिक’ को रिलीज हुए आज 12 दिन हो गए हैं।’टॉक्सिक’ ने ओपनिंग डे पर तो 101.10 करोड़ की बंपर कमाई के साथ अपना खाता खोला था। दूसरे दिन से इसके कलेक्शन में काफी गिरावट देखने को मिली। फिल्म में यश की एक्टिंग की काफी तारीफ हो रही है। हालांकि, मूवी को निगेटिव रिव्यू का भी सामना करना पड़ रहा है। पहले हफ्ते यश की फिल्म ने 239.30 करोड़ की कमाई की। ‘टॉक्सिक’ ने जहां शुक्रवार को 1.75 करोड़ की नेट कमाई की। वहीं, शनिवार को इसने 2.28 करोड़ कमाए। सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक, संडे को ‘टॉक्सिक’ ने 2.42 करोड़ रुपये कमाए। भारत में फिल्म का कुल नेट कलेक्शन 245.75 करोड़ हो गया है। वहीं, वर्ल्डवाइड फिल्म का कुल ग्रॉस कलेक्शन 337.80 करोड़ हो गया है।

‘इरुमुडी’ ने संडे दिखाया कमाल

रवि तेजा का फिल्म ‘इरुमुडी’ ने बॉक्स ऑफिस पर जमकर कमाई कर रही है। फिल्म ने दो हफ्ते पूरे कर लिए हैं। ‘इरुमुडी’ ने ओपनिंग डे पर 15.30 करोड़ रुपये के साथ ओपनिंग की थी। फिल्म ने फर्स्ट वीक 92.15 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। वहीं, दूसरे हफ्ते इसने 57.60 करोड़ रुपये की कमाई की है। ऐसे में शुक्रवार को मूवी ने 4.90 करोड़ रुपये कमाए। शनिवार को फिल्म ने 4.90 करोड़ रुपये की कमाई की है। सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक, ‘इरुमुडी’ ने 17वें दिन 6.75 की दमदार कमाई की। भारत में फिल्म की कुल नेट कमाई अब 166.30 करोड़ रुपये हो गई है। वहीं, इससे दुनिया भर में इसका कुल ग्रॉस कलेक्शन 215.40 करोड़ रुपये हो गया है।

संडे को ‘हनुमान अंश’ ने तोड़े सारे रिकॉर्ड

‘हनुमान अंश’ 7 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म में शोभिनव सत्य ने नीम करोली बाबा के किरदार को पर्दे पर निभाया है। फिल्म को शुरुआत में मात्र 25 स्क्रीन मिली थीं। वहीं, फिल्म ने महज 10 लाख रुपये के साथ बॉक्स ऑफिस पर अपना खाता खोला। इसके बाद तीसरे हफ्ते से ‘हनुमान अंश’ ने अपनी पकड़ बनानी शुरू कर दी। इसने वीकेंड पर ऐसा कमाल दिखाया, जिसकी शायद ही किसी ने उम्मीद की हो। फिल्म ने जहां शनिवार को 16.50 करोड़ रुपये की कमाई की। वहीं, संडे यानी 31वें दिन ‘हनुमान अंश’ ने 22.75 करोड़ रुपये कमा डाले। भारत में फिल्म का कुल नेट कलेक्शन 122.13 करोड़ हो गया है। वहीं, इससे दुनिया भर में इसका कुल ग्रॉस कलेक्शन 122 करोड़ रुपये हो गया है। फिल्म की कमाई में अभी और बढ़त देखने को मिलेगी क्योंकि ये 11 सितंबर को वर्ल्डवाइड रिलीज होने जा रही है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN