Source :- LIVE HINDUSTAN
Swiggy Share Price: स्विगी के शेयरों की कीमतों में आज मंगलवार को करीब 6 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली है। इस कंपनी में घरेलू हिस्सेदारी 50 प्रतिशत के पार पहुंच गई है। जोकि एक बड़ा और ऐतिहासिक कदम माना जाएगा। अब स्विगी भारतीय मालिकाना और नियंत्रण वाली कंपनी हो गई है।
आज स्विगी के शेयर बीएसई में 250.45 रुपये के स्तर पर खुले थे। दिन में कंपनी के शेयरों का दाम करीब 6 प्रतिशत की तेजी के साथ 264 रपये के स्तर पर पहुंच गए। हालांकि, स्टॉक एक बार फिर से नरमी देखने को मिली।
कंपनी एक्सचेंज को क्या कुछ बताया है (Swiggy Stock price)
स्विगी की तरफ से शेयर बाजारों को दी जानकारी में कहा गया है कि एफडीआई, एफपीआई और अन्य अप्रत्यक्ष विदेशी निवेश कंपनी में 49.76 प्रतिशत हो गया है। वहीं, घरेलू हिस्सेदारी 50.24 प्रतिशत हो गई है। कंपनी ने एक बात साफ कर दी है कि इसका मतलब यह नहीं है कि कंपनी के मालिकाना हक में कोई बदलाव हुआ है। इसके अलावा कंपनी के कैपिटल, मैनेजमेंट, बिजनेस ऑपरेशंस में भी कोई बदलाव नहीं हुआ है।
स्विगी के शेयरों की स्थिति (Swiggy latest updates)
पिछले एक महीने में स्विगी के शेयरों की कीमतों में 4.67 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली है। 2026 में स्टॉक का दाम 32 प्रतिशत गिरा है। एक साल में इस स्टॉक की कीमतों में 30 प्रतिशत की गिरावट देखने को मिली है। कंपनी का 52 वीक हाई 473 रुपये और 52 वीक लो लेव 235.85 रुपये है। स्विगी का मार्केट कैप 72513 करोड़ रुपये का है।
(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।)
SOURCE : LIVE HINDUSTAN




