Home rss business hindi Tata Sons का 1 शेयर होल्ड करने वाले निवेशक IPO से बन...

Tata Sons का 1 शेयर होल्ड करने वाले निवेशक IPO से बन सकते हैं करोड़पति, क्या कहता है पूरा गणित

6
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

Tata Sons latest Updates: रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया की तरफ से आए फैसले से साफ हो गया है कि टाटा संस का आईपीओ आने वाले महीनों में आ सकता है। टाटा संस की बोर्ड मीटिंग में भी लिस्टिंग की मंजूरी दी जा चुकी है। मौजूदा समय में जहां एक तरफ टाटा के बीच चल रहे वर्चस्व की लड़ाई की चर्चा है तो वहीं निवेशक इस कंपनी की वैल्यूएशन को पता करने में जुटे हैं।

मिंट की रिपोर्ट के अनुसार अगर टाटा संस का आईपीओ आता है। तो मौजूदा कंपनी में एक शेयर होल्ड करने वाला निवेशक भी करोड़पति बन जाएगा।

12 लाख करोड़ रुपये की वैल्यूएशन

टाटा संस की शेयरहोल्डिंग के अनुसार कुल 4.04 लाख शेयर टाटा संस में होंगे। सबसे अधिक हिस्सा सर दोराबजी टाटा ट्रस्ट के पास है। जो कंपनी का 27.98 प्रतिशत हिस्सा होल्ड कर रहे हैं। उनके पास टाटा संस का कुल 113067 शेयर हैं। इसके बाद नंबर आता है सर रतन टाटा ट्रस्ट का। जिनके पास 95211 शेयर हैं। इनकी कंपनी में कुल हिस्सेदारी 23.56 प्रतिशत है। रिपोर्ट्स के अनुसार टाटा संस का वैल्यूएशन करीब 12 लाख करोड़ रुपये का होगा।

1 शेयर होल्ड करने वाले निवेशक भी करोड़पति

एसएमसी ग्लोबल सिक्योरिटीज की सीनियर रिसर्च एनालिस्ट सीमा श्रीवास्तव बताती हैं, ‘टाटा संस का वैल्यूएशन एकदम फिक्स निकलाना काफी कठिन है। रिपोर्ट के अनुसार यह लगभग 12 लाख करोड़ रुपये के करीब होगी। अगर मौजूदा शेयरहोल्डिंग को देखें तो टाटा संस में करीब 4.04 लाख शेयर होंगे।’

अगर हम वैल्यूएशन को 12 लाख करोड़ रुपये और शेयरों की संख्या 4.04 लाख मानते हैं तब की स्थिति में टाटा संस के एक शेयर की कीमत भी 2.97 करोड़ रुपये होगी। यानी एक शेयरहोल्ड करने वाले इनवेस्टर्स भी करोड़पति हो जाएंगे।

व्यक्तिगत किसके पास सबसे अधिक शेयर

जिम्मी नवल टाटा के पास व्यक्तिगत रूप में सबसे अधिक 3262 शेयर हैं। अगर हम 2.97 करोड़ रुपये प्रति शेयर की कीमत को देखते हैं तो जिम्मी नवल टाटा के शेयरों की वैल्यू 9688 करोड़ रुपये हो जाएगी। वहीं, नोएल टाटा के पास 2055 शेयर हैं। उनके शेयरों की वैल्यू 6100 करोड़ रुपये होगी।

रतन टाटा के 3368 शेयरों की कीमत 10,000 करोड़ रुपये हो जाएगी।

टाटा में रार

इस समय टाटा ग्रुप का आपसी झगड़ा सबके सामने आ चुका है। टाटा ट्र्स्ट्स के चेयरमैन नोएल टाटा ने टाटा संस के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन की फिर से नियुक्ति पर सवाल खड़ा किया है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN