Source :- LIVE HINDUSTAN
Tata Sons Holdings: टाटा ग्रुप की लिस्टेड कंपनियों में यूं तो कई इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स का निवेश है। सरकारी बीमा कंपनी लाइफ इंश्योरेंस कारपोरेशन ऑफ इंडिया (LIC) की होल्डिंग्स सबसे अधिक है। मनी कंट्रोल की रिपोर्ट के अनुसार टाटा संस की लिस्टेड कंपनियों में एलआईसी के इनवेस्टमेंट की कुल वैल्यू 1 लाख करोड़ रुपये से अधिक की है। बता दें, बीमा कंपनी एन चंद्रशेखरन को दूसरा कार्यकाल मिलने के बाद तेजी के साथ टाटा ग्रुप में निवेश किया है।
रिपोर्ट के अनुसार टाटा ग्रुप की 14 लिस्टेड कंपनियों में से 10 कंपनियों में एलआईसी की शेयरों होल्डिंग की वैल्यू जून 2022 के बाद बढ़ी है। यह वही टाइम पीरियड है जब एन चंद्रशेखरन को दूसरा कार्यकाल मिला था।
किस कंपनी में एलआईसी की कितनी हिस्सेदारी?
टाटा एलेक्सी में 5.55 प्रतिशत
टाटा मोटर्स 4.29 प्रतिशत
ट्रेंट लिमिटेड 3.03 प्रतिशत
टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स लिमिटेड 2.94 प्रतिशत
टाटा केमिकल्स लिमिटेड 2.45 प्रतिशत
टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज लिमिटेड 1.58 प्रतिशत
टाटा टेक्नोलॉजी लिमिटेड 1.35 प्रतिशत
वोल्टास लिमिटेड 1.15 प्रतिशत
इंडियन होटल्स कॉरपोरेशन लिमिटेड 0.96 प्रतिशत
टाटा स्टील 0.40 प्रतिशत
जून 2022 के एलआईसी ने टाटा एलेक्सी में अपना निवेश बढ़ाया है। इससे पहले अप्रैल 2020 से अगस्त 2022 तक के पीरियड के दौरान टाटा एलेक्सी के शेयरों का दाम 713 रुपये से बढ़कर 10238 रुपये के स्तर पर पहुंच गया।
टाटा में विवाद
मौजूदा समय में टाटा ग्रुप में चल रहा विवाद सुर्खियां बटोर रहा है। पिछले दिनों टाटा संस की बोर्ड मीटिंग में एन चंद्रशेखरन को फिर से चेयरमैन बनाने पर बहुमत के साथ मुहर लगी। लेकिन यहीं से हंगामा खड़ा हो गया। टाटा संस में 67 प्रतिशत की होल्डिंग रखने वाले टाटा ट्रस्ट्स के चेयरमैन नोएल टाटा ने इस नियुक्ति को विरोध किया और इसे कानूनी रूप से गलत ठहराया। बता दें, एन चंद्रशेखरन ने पहले खुद को फिर से चेयरमैन नियुक्त ना करने की बात कही थी। जिसे टाटा ट्रस्ट्स ने स्वीकार्य कर लिया था।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN




