Home - Tecno SPARK 50s 5G लॉन्च, कीमत ₹19999 से शुरू; 6500mAh बैटरी और...

Tecno SPARK 50s 5G लॉन्च, कीमत ₹19999 से शुरू; 6500mAh बैटरी और 45W चार्जिंग भी

7
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

TECNO SPARK 50s 5G भारत में 19,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च हुआ है। इसमें 6500mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग, 120Hz डिस्प्ले और AI फीचर्स मिलते हैं।

टेक्नो ने भारतीय मार्केट में अपना नया स्मार्टफोन TECNO SPARK 50s 5G लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इसे 19,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर पेश किया है। फोन में 6500mAh की बड़ी बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग, 120Hz रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले और कई AI फीचर्स दिए गए हैं। कंपनी के मुताबिक, बढ़ती मेमोरी कीमतों के बीच इस फोन के जरिए यूजर्स को 20 हजार रुपये के बजट में 5G स्मार्टफोन का ऑप्शन देने की कोशिश की गई है।

इतनी रखी गई है नए डिवाइस की कीमत

TECNO SPARK 50s 5G के 6GB रैम और 128GB स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 19,999 रुपये है। वहीं, इसके 8GB रैम और 128GB स्टोरेज वाले मॉडल के लिए 22,999 रुपये खर्च करने होंगे। फोन की सेल 20 अक्टूबर, 2026 से शुरू होगी। इसे देशभर में ऑफलाइन रिटेल स्टोर्स के जरिए खरीदा जा सकेगा। यह स्मार्टफोन Burgundy Red और Breeze Blue कलर ऑप्शन में आएगा।

बैटरी है डिवाइस का सबसे बड़ा हाइलाइट

नए फोन की सबसे बड़ी खूबियों में इसकी 6500mAh की बैटरी शामिल है। कंपनी का कहना है कि यह रोजाना के काम, वीडियो देखने और कॉलिंग जैसी जरूरतों के लिए लंबे समय तक चल सकती है। इसमें 45W फास्ट चार्जिंग भी दी गई है। इसके अलावा, फोन में 120Hz रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले मिलता है, जिससे स्क्रॉलिंग, वीडियो देखने और गेम खेलने के दौरान स्मूद एक्सपीरियंस मिलने की उम्मीद है।

कनेक्टिविटी के लिए TECNO SPARK 50s 5G में 4×4 MIMO टेक्नोलॉजी दी गई है। कंपनी का दावा है कि इससे डाउनलोड स्पीड 82 फीसदी तक बेहतर हो सकती है। फोन में UPS 3.0 टेक्नोलॉजी भी है, जिसके जरिए कमजोर नेटवर्क वाली जगहों पर UPI पेमेंट दो गुना तक तेजी से होने का दावा किया गया है। इसके अलावा, FreeLink फीचर बिना मोबाइल नेटवर्क के भी कॉल, मैसेज और तस्वीरें शेयर करने की सुविधा देता है। कंपनी के अनुसार, बिना रुकावट वाले रास्ते में इसकी रेंज 1.5 किलोमीटर तक हो सकती है।

फोन में AI Noise Cancellation, Google Gemini और Circle to Search जैसे फीचर्स भी मिलते हैं। मजबूती के लिए इसमें IP64 Pro डस्ट और स्प्लैश प्रोटेक्शन के साथ MIL-STD-810H सर्टिफिकेशन दिया गया है।

किन्हें खरीदना चाहिए यह डिवाइस?

20 से 23 हजार रुपये के बजट में फोन खरीदने वाले यूजर्स इसकी तुलना दूसरे 5G स्मार्टफोन से कर सकते हैं। अगर बड़ी बैटरी और फास्ट चार्जिंग आपकी जरूरत है, तो यह एक अच्छा विकल्प हो सकता है। इस कीमत पर फोन की टक्कर OnePlus Nord CE 4 Lite 5G से हो सकती है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN