Home rss entertainment hindi मनोरंजन समाचार TMKOC: जेठालाल ने चिटफंड में डुबाया बाप का पैसा, अब चंपकलाल के...

TMKOC: जेठालाल ने चिटफंड में डुबाया बाप का पैसा, अब चंपकलाल के डर से हो रही हालत खराब

6
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/10/20/1200x900/TMKOC_C_1792501651973_NXqk_1792501664294_Kaw8_547884f6-84b2-4a0b-bb69-142ef152c106_A6wv.jpg

TMKOC Spoiler: जेठालाल ने चिटफंड में डुबाया बाप का पैसा, अब चंपकलाल के डर हो रही हालत खराबटीवी सीरियल तारक मेहता का उल्टा चश्मा की कहानी में आगे एक मजेदार ट्विस्ट आने वाला है, जो दर्शकों हो हंसा-हंसाकर लोटपोट कर देगा।

टीवी सीरियल ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ बीते कई सालों से दर्शकों का मनोरंजन कर रहा है। असित मोदी के प्रोडक्शन वाले इस सीरियल ने बीते 18 सालों में अपनी कहानी और किरदारों को रिलेवेंट बनाए रखा है। सीरियल में लगातार आने वाले ट्विस्ट और टर्न्स दर्शकों का इसमें रुझान बनाए रखते हैं। अब जल्द ही जेठालाल की जिंदगी में एक और ट्विस्ट आने जा रहा है। इस बार जो मुश्किल उसके सामने आई है, वह ना सिर्फ उसका आर्थिक नुकसान करवाएगी, बल्कि साथ ही साथ उसके सर पर बापूजी से पड़ने वाली डांट का डर भी है।

चंपकलाल का पैसा डुबाएगा जेठालाल

ज्यादा पैसा कमाने के लालच में आकर जेठालाल अपने पिता चंपकलाल जयंतीलाल गड़ा का पैसा एक चिटफंड में लगा देगा। बगैर यह जाने कि स्वप्नलोक चिटफंड नाम की यह कंपनी फ्रॉड है। यह कंपनी लोगों का पैसा लेकर भाग जाएगी और जेठालाल मुश्किल में आ जाएगा। जब जेठालाल को लगेगा कि उसके लिए मुसीबत बड़ी हो गई है, तो वह तारक मेहता, बग्गा और डॉक्टर हाथी को इस उम्मीद में अपनी परेशानी बताएगा, कि शायद कोई हल निकल आएगा। लेकिन क्या वाकई इनमें से किसी को कोई सॉल्यूशन मिलेगा?

कैसा होगा बापूजी का रिएक्शन?

कई ऐसे सवाल हैं, जिनके जवाब अभी दर्शकों को मिलने बाकी हैं। हर किसी को जब जेठालाल की नई दिक्कत के बारे में पता चलेगा तो हलचल सी मच जाएगी। यूं तो जेठालाल के पास पैसों की कमी नहीं है, लेकिन उसके लिए सबसे बड़ी फिक्र की बात यह है कि उसने जो पैसा फंसाया है वह बापूजी का पैसा है। उसको पहले तो पैसा रिकवर करना है, फिर साथ ही यह भी सोचना है कि अगर उसने यह बात बापूजी को बताई, तो वह इस पर कैसे रिएक्ट करेंगे। बेचारा जेठालाल पहले ही बापूजी से बहुत डरा हुआ रहता है।

क्या तारक कर पाएगा दोस्त की मदद?

क्या जेठालाल अपने ग्राहकों को ठगने के लिए कंपनी के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाएगा? या फिर पैसा रिकवर करने के लिए कोई और तरीका अपनाएगा? वह इस सच को चंपकलाल से छिपाने में कब तक कामयाब रहेगा कि उसने पैसा डुबा दिया है। साथ ही यह भी देखना दिलचस्प होगा कि जब बापूजी को पता चलेगा कि पैसा डूब गया है, तब वह कैसे रिएक्ट करेंगे? तारक मेहता यूं तो अपने दोस्त जेठालाल की मदद करने के लिए हमेशा तैयार रहता है, लेकिन यहां पर मामला फाइनेंशियल है और उसे नहीं पता कि वह किस तरह लोगों की मदद कर पाएगा। सीरियल के अपकमिंग ट्विस्ट जानने के लिए जुड़े रहिए।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN