Home मनोरंजन समाचार Top 10 Serial: TRP में बड़ा उलटफेर, अनुपमा को लगा तगड़ा झटका,...

Top 10 Serial: TRP में बड़ा उलटफेर, अनुपमा को लगा तगड़ा झटका, इस शो की चमकी किस्मत

4
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/06/18/1200x900/trp_report_18_06_1781774613407_1781774623916_9af11f05-3658-4b3f-8858-5fa7c31d34cf.png

TRP Report: टीवी पर कौन सा सीरियल अच्छा परफॉर्म कर रहा है, कौन सा नहीं, इसका पता हर हफ्ते जारी की जानेवाली टीआरपी लिस्ट से पता चलता है। इस हफ्ते की टीआरपी लिस्ट भी जारी कर दी गई है। 

हर हफ्ते की तरह ही इस हफ्ते की भी ब्रॉडकास्ट ऑडियंस रिसर्च काउंसिल ने आज यानी 18 जून को टीआरपी लिस्ट जारी कर दी है। कौन सा टीवी सीरियल अच्छा कर रहा है, कौन सा सीरियल अच्छा नहीं कर रहा है, इसका पता हर हफ्ते जारी की जानेवाली टीआरपी लिस्ट से पता चलता है। इस हफ्ते की लिस्ट में तारक मेहता का उल्टा चश्मा शो को तगड़ा झटका लगा है।

  1. गंगा मां की बेटियां: पिछले हफ्ते की तरह ही इस हफ्ते भी जी टीवी का शो गंगा मां की बेटियां नंबर 1 पर बना हुआ है। इस शो की टीआरपी इस हफ्ते 1.9 रिकॉर्ड की गई है।

2. वसुधा: लिस्ट में दूसरे नंबर पर जीटीवी का ही शो वसुधा है। ये शो पिछले हफ्ते भी नंबर 2 पर था। इस हफ्ते शो की टीआरपी 1.8 रिकॉर्ड की गई है। पिछले हफ्ते शो की टीआरपी 1.9 रिकॉर्ड की गई है।

3. तुम से तुम तक: पिछले हफ्ते की तरह ही इस हफ्ते भी नंबर तीन पर जीटीवी का सो तुम से तुम तक है। शो की इस हफ्ते की टीआरपी 1.8 रिकॉर्ड की गई है।

4. नागिन 7: कलर्स के शो नागिन 7 की इस हफ्ते किस्मत चमकी है। ये शो पिछले हफ्ते नंबर 12 पर था और इस हफ्ते शो नंबर चार पर आ गया है। शो की टीआरपी 1.5 रिकॉर्ड की गई है।

5. क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2: लिस्ट में 5वें नंबर पर स्टार प्लस का सीरियल क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 है। ये शो पिछले हफ्ते भी नंबर पांच पर था। इस हफ्ते शो की टीआरपी 1.5 रिकॉर्ड की गई है।

6. अनुपमा: लिस्ट में छठे नंबर पर स्टार प्लस का सीरियल अनुपमा है। शो की टीआरपी इस हफ्ते 1.4 रिकॉर्ड की गई है। अनुपमा कभी टीआरपी लिस्ट में नंबर 1 शो हुआ करता था।

7. लाफ्टर शेफ्स अनलिमिटेड: लिस्ट में 7वें नंबर पर कलर्स का रियलिटी शो लाफ्टर शेफ्स अनलिमिटेड है। इस शो की टीआरपी 1.4 रिकॉर्ड की गई है। लाफ्टर शेफ्स पिछले हफ्ते लिस्ट में 14वें नंबर पर था।

टॉप 10 में इन शोज ने भी मारी बाजी

लिस्ट में 8वें नंबर पर जगद्धात्री है। ये शो पिछले हफ्ते भी नंबर 8 पर था। इस हफ्ते शो की टीआरपी 1.4 रिकॉर्ड की गई है। लिस्ट में 9वें नंबर पर स्टार प्लस का शो ये रिश्ता क्या कहलाता है है। ये शो पिछले हफ्ते लिस्ट में 7वें नंबर पर था। शो की टीआरपी इस हफ्ते 1.3 रिकॉर्ड की गई है। लिस्ट में 10वें नंबर पर उड़ने की आशा-सपनों का सफर है। शो की टीआरपी इस हफ्ते 1.2 रिकॉर्ड की गई है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN