Home rss entertainment hindi मनोरंजन समाचार Toxic Day 1 BO: शाम 5 बजे तक यश की ‘टॉक्सिक’...

Toxic Day 1 BO: शाम 5 बजे तक यश की ‘टॉक्सिक’ ने तोड़ा इन फिल्मों का रिकॉर्ड, जानिए अब तक कितनी हुई कमाई

5
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/08/26/1200x900/2fcd0469-9cf8-4905-bf51-4a4d749bb210_1787745496726_1787745560593_051b389d-34f7-41d3-87d0-2526289c1592.png

यश की फिल्म टॉक्सिक थिएटर में धमाका कर रही है। शाम 5 बजे तक के कलेक्शन से ही फिल्म ने कई बड़ी फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है। आज रत तक ये कलेक्शन डबल होने की उम्मीद है।जानिए अब तक की कमाई।

यश की फिल्म टॉक्सिक थिएटर में रिलीज हो गई है। फिल्म में कियारा आडवाणी के साथ एक्टर की जोड़ी को पसंद किया जा रहा है। वहीं कुछ ऐसे भी यूजर्स हैं जिन्हें फिल्म में जरूरत से ज्यादा मारधाड़ पसंद नहीं आई, कुछ ने कहानी में भी कमियां निकाली हैं। ऑडियंस के इस रिव्यू के बाद भी आज पहले दिन फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धमाका कर रही है। शाम बजे तक फिल्म मोटी कमाई कर चुकी है। अगर ये आंकड़ा रात तक ऐसा ही रहा तो आज टॉक्सिक 100 करोड़ के साथ ओपनिंग कर सकती है।

टॉक्सिक ने अब तक कमाए इतने करोड़

यश की फिल्म टॉक्सिक के बॉक्स ऑफिस की बात करें तो फिल्म ने आज शाम 5 बजे तक 61।13 करोड़ रुपए का कलेक्शन कर लिया है। अगर भाषा के हिसाब से देखा जाए तो सबसे ज्यादा मुनाफा हिंदी ऑडियंस की तरफ से मिल रहा है। हिंदी वर्जन ने अब तक 33। 38 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन कर लिया है। वहीं कन्नड़ भाषा में इस फिल्म को बनाया गया है। ओरिजिनल भाषा में फिल्म 15 करोड़ से पार पहुंची है। तमिल और तेलुगू फिल्मों में भी कमाई हो रही है। मलयालम भाषा में ये फिल्म अभी तक 1 करोड़ भी नहीं छू पाई है।

इस टेबल से समझिए किस भाषा में फिल्म ने कितनी कमाई की है और इनके कितने शोज रखे गए थे-

भाषा के आधार पर टॉक्सिक की कमाई कलेक्शन शोज
हिंदी 33.58 करोड़ रुपए 11,461
कन्नडा 15.56 करोड़ रुपए 1,600
तेलुगू 8.29 करोड़ रुपए 2,483
तमिल 2.83 करोड़ रुपए 1,519
मलयालम 0.87 करोड़ रुपए 342
कुल कलेक्शन (शाम 5 बजे तक) 61.13 करोड़ रुपए 17,405

टॉक्सिक इन फिल्मों को छोड़ेगी पीछे

यश की फिल्म टॉक्सिक के अभी तक के कलेक्शन ने रणवीर सिंह की धुरंधर पार्ट 1 को पीछे छोड़ दिया है। रणबीर कपूर की फिल्म एनिमल के डे 1 के 64 करोड़ के कलेक्शन को पार करने से ये फिल्म करीब 2 करोड़ दूर है। शाहरुख खान की फिल्म जवान ने पहले दिन 75 करोड़ का कलेक्शन किया था। अब ऐसा माना जा रहा है कि फिल्म टॉक्सिक आज रात से पहले ये आंकड़ा भी पार कर लेगी।ऐसा अनुमान लगाया गया है कि टॉक्सिक 80 से 90 के करोड़ के अंदर आज ओपनिंग कर सकती है।

टॉक्सिक के लिए जरूरी है पहला वीकेंड

बता दें, गीतू मोहनदास के डायरेक्शन में बनी फिल्म टॉक्सिक एक गैंगस्टर की कहानी है। आजादी के बाद के गोवा में बसा एक गैंग जो ड्रग का बिजनेस करता है। कहानी में आगे किरदारों की इमोशनल कहनो दिखाई जाती है। एंड में साइकोलॉजिकल ड्रामा भी है। एक्टर्स की परफॉरमेंस पसंद आएगी, लेकिन कहानी में कहीं कमी रह गई। अब वर्ड ऑफ माउथ के आधार पर ही ऑडियंस थिएटर तक आ सकती है। पहला वीकेंड इस फिल्म के हिट और फ्लॉप होने के लिए बहुत खास होने वाला है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN