Source :- LIVE HINDUSTAN

मंगलवार का दिन हनुमान जी के भक्तों के लिए खास होता है। इस दिन की शुभकामनाएं अगर आप सभी को देना चाहते हैं तो यहां हम कुछ शायरियां लेकर आए हैं जो मंगलवार के दिन स्टेटस लगाने से लेकर शेयर करने तक के लिए बेस्ट हैं। 

पौराणिक मान्यताओं और ग्रंथों के अनुसार, हनुमान जी का जन्म मंगलवार के दिन ही हुआ था। इसलिए यही हनुमान जी को प्रसन्न करने और उनका जन्मदिन मनाने के रूप में हर हफ्ते मंगलवार को उनकी खास पूजा-अर्चना की जाती है। मंगलवार के दिन अपनों को खास मैसेज भएजने है तो यहां देखिए हनुमान जा वाली शायरियां।

1) जिसने इस सृष्टि को रचा उसे भगवान कहते है

जो हर संकट को हर लेते है उन्हें वीर हनुमान कहते है।

2) दुनिया रचने वाले को भगवान कहते हैं,

और संकट हरने वाले को हनुमान कहते हैं।

3) जितना बड़ा सपना होगा, उतनी बड़ी तकलीफें होगी

और जितनी बड़ी तकलीफें होगी उतनी बड़ी कामयाबी होगी।

4) संकट सारे मिट जाते हैं, जब नाम जुबां पर आता है,

बजरंगबली का वो भक्त कभी, संकट में न घबराता है।

मंगलवार की पावन सुबह, लाई है पैगाम यही,

झुक जाए जो उनके चरणों में, वो जग में आदर पाता है।

5) कल की थकान को भूलकर, आज फिर एक नई शुरुआत करते हैं,

मंगलवार का दिन है भाई, चलो हौसलों से मुलाकात करते हैं।

मंजिलें चाहे कितनी भी दूर हों राहों में,

हम मेहनत के दम पर, किस्मत को अपने साथ करते हैं।

6) हवाओं में उमंग है, दिल में नया जोश छाया है,

हफ्ते का यह दूसरा दिन, तरक्की की नई राह लाया है।

उदासी को कहो अलविदा, और मुस्कुरा कर बढ़ो आगे,

क्योंकि मंगलवार आपके जीवन में, मंगल ही मंगल लाया है।

7) सूरज की नई किरण बोली, अब तो जागो प्यारे,

मंगलवार की सुबह लेकर आई है, खुशियों के नज़ारे।

कामयाबी चूमे आपके कदम आज के दिन,

बस यही दुआ करते हैं दिल से हमारे।

8) गूंज उठेगा ये सारा जहां, जब बजरंगबली का नाम लिया जाएगा,

काल भी घुटने टेकेगा, जब उनका पैगाम जिया जाएगा।

मंगलवार की इस पावन सुबह, शरण में आ जाओ महावीर की,

जो झुक गया इनके चरणों में, उसकी सोई किस्मत को जगा दिया जाएगा।

9) निराशा के काले बादलों में, जो आशा की किरण दिखाते हैं,

वो कोई और नहीं, मेरे अंजनी लाल कहलाते हैं।

मंगलवार का दिन लाया है, राम भक्त की भक्ति का उत्सव,

भज लो नाम हनुमान का, जो हर मुश्किल आसान बनाते हैं।

10) जिसके दिल में राम बसे हैं, वो संकट से क्या डरेगा,

बजरंगबली का हाथ हो सर पर, तो जग उसका क्या बिगाड़ेगा।

मंगलवार का दिन है आया, अर्जी लगा लो बाबा के दरबार में,

जो मांगोगे श्रद्धा से आज, वो झोली खुशियों से भरेगा।

11) गदा हाथ में, मुख पर राम, रूप जिनका अति बलवाना है,

संकटमोचन नाम है जिनका, सारा जग उनका दीवाना है।

मंगलवार की सुबह लेकर आई है कृपा की बौछार,

शीश झुकाओ उस दर पर, जहाँ मिलता हर बिगड़ी का ठिकाना है।

12) दुनिया की चालाकियों से दूर, मैं बाबा की भक्ति में खोया हूं,

जब से थामा है हनुमान का दामन, मैं चैन की नींद सोया हूं।

लोग ढूंढते हैं सुकून यहाँ-वहाँ की महफिलों में,

मैंने तो अपनी खुशियों का बीज, बजरंगबली के चरणों में बोया हूं।

13) चेहरे पर सिंदूर सोहे, सीने में सिया-राम की मूरत है,

इस मतलबी दुनिया में बस, मेरे हनुमान की ही जरूरत है।

मंगलवार को जो भी आए सच्चे दिल से इनके दर पर,

उसे समझ आता है कि संकटमोचन की कृपा कितनी खूबसूरत है।

14)सुबह का सूरज गवाही देगा, हमारी भक्ति के सवेरे का,

बजरंगबली का नाम लेते ही, मिट जाता है खौफ अंधेरे का।

शुभ मंगलवार हो आपको और आपके पूरे परिवार को,

हर लम्हा मंगलमय हो, यही दुआ है दिल से मेरे का।

15)पर्वत को हथेली पर उठा ले, जो समंदर को एक छलांग में पार करे,

दुष्टों का संहार करे जो, और भक्तों पर करुणा की बौछार करे।

कांप उठती है लंका भी, जब गरजते हैं पवनपुत्र हनुमान,

ऐसे महावीर के चरणों में, मेरा मन बार-बार प्रणाम करे।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN