Source :- LIVE HINDUSTAN
U&i ने भारत में नए गैजेट्स लॉन्च किए हैं, जिनमें Wireless Sunglasses, 299 रुपए से शुरू होने वाले वायरलेस स्पीकर, 50 घंटे की टॉकटाइम वाला नेकबैंड और 33W फास्ट चार्जिंग वाला पावर बैंक शामिल हैं।
U&i ने भारत में ऑडियो और चार्जिंग प्रोडक्ट्स की नई रेंज लॉन्च की है, जिसमें Wireless Sunglasses से लेकर पोर्टेबल स्पीकर, वायरलेस नेकबैंड और पावर बैंक शामिल हैं। कंपनी के नए प्रोडक्ट्स की शुरुआती कीमत सिर्फ 299 रुपए है। इस रेंज में Wireless Sunglasses खास हैं, जिनमें म्यूजिक सुनने और कॉल करने की सुविधा मिलती है। वहीं, Sonic Series में अलग-अलग पावर के वायरलेस स्पीकर पेश किए गए हैं, जिनकी कीमत ₹299 से ₹499 के बीच है। पार्टी और तेज आवाज में म्यूजिक सुनने के लिए कंपनी ने 100W का Party Box स्पीकर भी लॉन्च किया है। इसके अलावा Hotspot Series नेकबैंड में 50 घंटे तक की टॉकटाइम का दावा किया गया है।
U&i Wireless Sunglasses में मिलेंगे ये फीचर्स और इतनी है कीमत
U&i के नए Wireless Sunglasses (UiGD 3663) की कीमत 849 रुपए है। इसमें चश्मे के साथ वायरलेस ऑडियो की सुविधा दी गई है। कंपनी के मुताबिक, इसमें बिल्ट-इन स्पीकर है, जो 360-डिग्री साउंड देता है। इस डिवाइस की मदद से यूजर म्यूजिक प्ले और पॉज कर सकते हैं, गाने बदल सकते हैं और वॉल्यूम कम-ज्यादा कर सकते हैं। इसमें कॉल रिसीव करने, रिजेक्ट करने और कॉल काटने की सुविधा भी दी गई है। बैटरी को लेकर कंपनी का दावा है कि ये चश्मे एक बार चार्ज करने पर 5 घंटे तक चल सकते हैं। इनमें Bluetooth 5.6 कनेक्टिविटी, 10 मीटर तक की वायरलेस रेंज और Type-C चार्जिंग पोर्ट मिलता है।
299 रुपए से शुरू Sonic Series के स्पीकर
U&i ने Sonic Series में पांच वायरलेस स्पीकर लॉन्च किए हैं। इनकी कीमत 299 रुपए से शुरू होकर 499 रुपए तक जाती है। इनमें अलग-अलग पावर और बैटरी बैकअप वाले ऑप्शन मिलते हैं।
Sonic 26 (UiBS 5346): इसकी कीमत 349 रुपए है। इसमें 5W आउटपुट, 4 घंटे तक म्यूजिक प्लेबैक और TWS फीचर मिलता है।
Sonic 17 Mini (UiBS 630): इस स्पीकर की कीमत 299 रुपए है। इसमें 5W आउटपुट और 5 घंटे तक म्यूजिक बैकअप का दावा किया गया है। इसमें भी TWS सपोर्ट मिलता है।
Sonic 8 (UiBS 5283): इसकी कीमत 499 रुपए है। इसमें 12W आउटपुट, Bluetooth 5.3 और दो 52mm स्पीकर ड्राइवर दिए गए हैं। कंपनी के मुताबिक, यह 10 घंटे तक चल सकता है। इसमें फोन रखने के लिए मोबाइल होल्डर भी है।
Sonic 25 (UiBS 5193): इसकी कीमत 399 रुपए है। इसमें 8W आउटपुट, Bluetooth 5.4 और 52mm मैग्नेटिक हॉर्न मिलता है। कंपनी के अनुसार, इसमें 6 घंटे तक का बैकअप और 10 मीटर की वायरलेस रेंज है।
Sonic 22 (UiBS 3249): इसकी कीमत 349 रुपए है। इसमें 8W आउटपुट, Bluetooth 5.4 और 5 घंटे तक म्यूजिक बैकअप दिया गया है।
पार्टी के लिए 100W का Party Box स्पीकर
अगर आप पार्टी के लिए ज्यादा पावर वाला स्पीकर खरीदना चाहते हैं, तो कंपनी ने Party Box Wireless Speaker (UiBS 7011) पेश किया है। इसकी कीमत 5,749 रुपए है। इस स्पीकर में 100W आउटपुट और Bluetooth 5.0 कनेक्टिविटी दी गई है। इसमें रिमोट कंट्रोल और मल्टीफंक्शन कंट्रोल पैनल भी मिलता है। इसकी मदद से यूजर स्पीकर को आसानी से कंट्रोल कर सकते हैं।
50 घंटे की टॉकटाइम वाला नेकबैंड
U&i Hotspot Series Wireless Neckband (UiNB 6813) को 749 रुपए की कीमत पर लॉन्च किया गया है। इसमें Bluetooth 5.4 कनेक्टिविटी और 10mm ड्राइवर यूनिट दी गई है। कंपनी का दावा है कि यह नेकबैंड 50 घंटे तक की टॉकटाइम दे सकता है। इसमें वाइब्रेशन फंक्शन, मैग्नेटिक ऑन/ऑफ और वॉइस चेंजिंग फीचर भी मिलता है।
33W फास्ट चार्जिंग वाला पावर बैंक भी लॉन्च
U&i ने फोन और दूसरे डिवाइस चार्ज करने के लिए दो पावर बैंक लॉन्च किए हैं। इनमें Flash Series और Elite Series शामिल हैं:
Flash Series Power Bank (UiPB 0027): इसकी कीमत 1,099 रुपए है। इसमें 10,000mAh बैटरी, 33W आउटपुट और PD फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है। इसमें USB और Type-C कनेक्टिविटी के साथ स्मार्ट चिप चार्जिंग सिस्टम भी दिया गया है।
Elite Series Power Bank (UiPB 0045): इस पावर बैंक की कीमत 749 रुपए है। इसमें 10,000mAh बैटरी और 17W आउटपुट मिलता है। इसमें USB और दो Type-C पावर आउटपुट विकल्प दिए गए हैं। कंपनी ने इसमें सेफ चार्जिंग फीचर भी दिया है।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN



