Home - UPI में पैसा अटक गया या AutoPay बंद करना है? BHIM ऐप...

UPI में पैसा अटक गया या AutoPay बंद करना है? BHIM ऐप का नया फीचर आएगा काम

6
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

BHIM पेमेंट्स ऐप में MyUPI AI Assistant लॉन्च हुआ है। इससे UPI ट्रांजैक्शन, शिकायत, AutoPay, पेमेंट की डिटेल चेक और सुरक्षा से जुड़े कई काम एक ही जगह किए जा सकेंगे।

UPI से पेमेंट करना आज रोजमर्रा की जिंदगी का हिस्सा बन चुका है, लेकिन पेमेंट फेल होने, पैसे कटने के बाद स्टेटस समझ न आने, पुराने ट्रांजैक्शन खोजने या AutoPay बंद करने जैसी स्थिति में यूजर्स को अक्सर अलग-अलग जगहों पर जाना पड़ता है। अब इस परेशानी को आसान बनाने के लिए BHIM Payments App में MyUPI नाम का AI Assistant पेश किया गया है। यह एक ऐसा conversational (बोलकर) AI फीचर है जिसमें यूजर सामान्य भाषा में अपनी UPI से जुड़ी परेशानी या जरूरत बता सकता है। MyUPI के जरिए यूजर अलग-अलग जुड़े बैंक अकाउंट और UPI ऐप्स के ट्रांजैक्शन देख सकता है, शिकायत दर्ज करके उसका स्टेटस ट्रैक कर सकता है, QR कोड या UPI ID के जरिए सामने वाले का नाम चेक कर सकता है और AutoPay जैसे recurring payments को मैनेज कर सकता है। इसके अलावा फोन खोने या संदिग्ध गतिविधि की स्थिति में Safety Switch के जरिए जुड़े बैंक अकाउंट से UPI डेबिट रोकने का ऑप्शन भी दिया गया है।

सम्बंधित सुझाव

BHIM ऐप में आया MyUPI AI Assistant

MyUPI BHIM Payments App के अंदर मिलने वाला AI-powered assistant है। इसका मकसद UPI से जुड़े कई कामों के लिए अलग-अलग सपोर्ट चैनल पर जाने की जरूरत कम करना है। यूजर अपने सवाल या जरूरत को सामान्य भाषा में बता सकता है और MyUPI उसी हिसाब से जानकारी या उपलब्ध कार्रवाई का रास्ता दिखाता है। यह फीचर BHIM ऐप में Quick Actions सेक्शन के तहत उपलब्ध कराया गया है।

24 घंटे और 5 भाषाओं में मिलेगी मदद

MyUPI को 24×7 conversational support के तौर पर पेश किया गया है। फिलहाल यह अंग्रेजी, हिंदी, तेलुगु, तमिल और बंगाली भाषाओं में उपलब्ध है। इसका फायदा उन लोगों को हो सकता है जिन्हें UPI से जुड़े तकनीकी शब्द समझने में परेशानी होती है। सामान्य भाषा में अपनी समस्या बताने का ऑप्शन इस प्रक्रिया को आसान बनाने के लिए रखा गया है।

सभी UPI ट्रांजैक्शन एक जगह देख सकेंगे

MyUPI का एक अहम फीचर Transaction Assistance है। इसके जरिए यूजर्स जुड़े हुए बैंक अकाउंट और UPI ऐप्स के ट्रांजैक्शन देख सकते हैं और किसी खास पेमेंट के बारे में मदद मांग सकते हैं। यानी अगर कोई पुराना पेमेंट याद नहीं आ रहा या किसी ट्रांजैक्शन की जानकारी समझनी है, तो उसी इंटरफेस में उसे देखा जा सकता है।

QR स्कैन करने से पहले चेक कर सकेंगे नाम

MyUPI में Pay Safe नाम का फीचर भी है। इसमें यूजर किसी UPI ID को दर्ज कर सकता है या QR कोड अपलोड करके पेमेंट करने से पहले सामने वाले का नाम वेरीफाई कर सकता है। यह सुविधा खास तौर पर उस समय काम आ सकती है जब किसी दुकानदार, व्यक्ति या नए beneficiary को पहली बार पेमेंट करना हो। पेमेंट करने से पहले नाम चेक करने से गलत व्यक्ति को पैसे भेजने की संभावना कम करने में मदद मिल सकती है।

AutoPay के सारे Mandate एक जगह

आजकल OTT, ऐप्स, सब्सक्रिप्शन और दूसरे recurring पेमेंट के लिए UPI AutoPay का इस्तेमाल होता है। कई बार यूजर को यह पता ही नहीं होता कि उसके बैंक अकाउंट से कौन-कौन से मैंडेट जुड़े हुए हैं। MyUPI में UPI Autopay Mandate Management के तहत जुड़े बैंक अकाउंट और ऐप्स के recurring पेमेंट की जानकारी एक जगह दिखाई जाएगी। इससे यूजर किसी mandate को Pause, Resume या Cancel भी कर सकता है।

फोन खो जाए तो Safety Switch आएगा काम

MyUPI का सबसे काम का सुरक्षा फीचर Safety Switch है। अगर फोन खो गया है, अकाउंट से छेड़छाड़ का शक है, अचानक कोई डेबिट दिखाई देता है या कोई संदिग्ध मैसेज मिला है, तो इसके जरिए जुड़े बैंक अकाउंट पर UPI debit रोका जा सकता है।

BHIM ऐप में MyUPI कैसे मिलेगा?

BHIM Payments App खोलने के बाद Quick Actions सेक्शन में MyUPI को देखा जा सकता है। BHIM की सपोर्ट जानकारी के मुताबिक ऐप में लॉगिन करने के बाद डैशबोर्ड या होम स्क्रीन पर MyUPI बैनर भी दिखाई दे सकता है। फीचर की उपलब्धता ऐप के वर्जन और यूजर के अकाउंट के हिसाब से दिखाई दे सकती है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN