Home - URBAN Black Friday Sale: स्मार्टवॉच 1099 रुपये, ईयरबड्स 699 रुपये से शुरू;...

URBAN Black Friday Sale: स्मार्टवॉच 1099 रुपये, ईयरबड्स 699 रुपये से शुरू; देखें टॉप ऑफर्स

6
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

URBAN ने Black Friday Sale में स्मार्टवॉच, ईयरबड्स, स्पीकर और पावरबैंक समेत कई प्रोडक्ट्स पर बड़ी छूट का ऐलान किया है। आइए आपको चुनिंदा डील्स के बारे में बताते हैं। 

Black Friday Sale 2026 के मौके पर टेक कंपनी URBAN ने अपने स्मार्टवॉच, ईयरबड्स, होम ऑडियो, पावरबैंक और पोर्टेबल ब्लेंडर जैसे प्रोडक्ट्स पर बड़ी छूट का ऐलान किया है। कंपनी के मुताबिक, सेल 25 नवंबर, 2026 से उसकी आधिकारिक वेबसाइट पर लाइव होगी। चुनिंदा प्रोडक्ट्स पर 89 प्रतिशत तक की छूट देने तक का दावा कंपनी की ओर से किया गया है। यूजर्स को एक्सेसरीज से लेकर स्मार्ट वियरेबल्स तक सस्ते में मिलेंगे।

सेल में सबसे कम कीमत वाले प्रमुख प्रोडक्ट्स में URBAN AURA स्मार्टवॉच शामिल है, जिसकी कीमत 4,999 रुपये से घटाकर 1,099 रुपये कर दी गई है। इसमें 1.57 इंच का Always-On HD डिस्प्ले, मेटल बॉडी और ब्लूटूथ कॉलिंग मिलती है। इसमें हार्ट रेट, SpO2 और स्लीप ट्रैकिंग के लिए सेंसर दिए गए हैं। कंपनी के अनुसार, इसमें 100 से ज्यादा कस्टमाइज करने योग्य वॉच फेस और कई स्पोर्ट्स मोड भी हैं।

watch

बाकी स्मार्टवॉच मॉडल भी सस्ते में

URBAN LUMINA स्मार्टवॉच को 11,999 रुपये की जगह 2,099 रुपये में खरीदा जा सकता है। इसमें 1.75 इंच का Always-On डिस्प्ले, 5mm गोल्ड स्टेनलेस स्टील बॉडी और दो इंटरचेंजेबल स्ट्रैप मिलते हैं। इसमें ब्लूटूथ कॉलिंग के साथ हार्ट रेट, SpO₂ और स्लीप मॉनिटरिंग जैसे फीचर्स हैं। वहीं FUSION AMOLED स्मार्टवॉच की कीमत 15,999 रुपये से घटाकर 2,499 रुपये की गई है। इसमें 1.46 इंच का Super AMOLED डिस्प्ले 1,000 निट्स ब्राइटनेस के साथ मिलता है। इसके अलावा मेटल एलॉय बॉडी, ब्लूटूथ कॉलिंग, स्पीकर और चार सेंसर दिए गए हैं।

ईयरबड्स केवल 699 रुपये से शुरू

ईयरबड्स की बात करें तो URBAN Q8 AI ANC TWS को 4,999 रुपये की जगह 999 रुपये में खरीदा जा सकता है। इसमें AI आधारित लाइव ट्रांसलेशन, 50 से ज्यादा भाषाओं का सपोर्ट, ANC और ENC दिया गया है। इसमें 13mm ड्राइवर और Type-C फास्ट चार्जिंग भी मिलती है। URBAN Z1 TWS की कीमत भी घटाकर 699 रुपये कर दी गई है। इसमें 13mm ड्राइवर, ENC, Bluetooth 6.0, 30 घंटे तक का कुल प्लेबैक, लो-लेटेंसी गेमिंग मोड और Type-C चार्जिंग मिलती है।

buds

खास छूट पर खरीदें पार्टी स्पीकर

साथ ही 180W URBAN RAVE X3 पार्टी स्पीकर 6,099 रुपये, 10,000mAh CAMP 2 पावरबैंक 1,799 रुपये और NUVO 600 पोर्टेबल ब्लेंडर 1,849 रुपये में खरीदे जा सकेंगे। पावरबैंक में 22.5W फास्ट चार्जिंग और रिट्रैक्टेबल Type-C केबल दी गई है, जबकि ब्लेंडर में 600ml क्षमता, 20,000 RPM मोटर और Type-C फास्ट चार्जिंग मिलती है।

URBAN ने बताया है कि इन प्रोडक्ट्स के अलावा AEON, JIMMY AMOLED, MATRIX, SOHA और SHOCK WAVE स्मार्टवॉच, Q7 ANC ईयरबड्स, RAVE X2 होम ऑडियो सिस्टम, VIBE Ultra और VIBE CLIP 2 जैसे अन्य प्रोडक्ट्स पर भी ऑफर मिलेंगे। ध्यान रहे, सभी ऑफर्स का फायदा स्टॉक उपलब्ध रहने तक ही मिलेगा।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN