Home World News hindi US उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने बताए अपने दो पसंदीदा लोग, एक भारतीय...

US उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने बताए अपने दो पसंदीदा लोग, एक भारतीय तो दूसरा निकला पाकिस्तानी

5
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने अपनी जिंदगी के दो सबसे खास और पसंदीदा लोगों के बारे में बताया। इसमें एक तो भारतीय का नाम है तो दूसरा पाकिस्तानी था। भारतीय में वेंस ने अपनी पत्नी को बताया, जबकि पाकिस्तानी में आसिम मुनीर को।

अमेरिकी उप-राष्ट्रपति जेडी वेंस ने रविवार को अपनी जिंदगी के दो सबसे पसंदीदा लोगों के नाम बताए। इसमें एक भारतीय तो दूसरा पाकिस्तानी निकला। वेंस ईरान के शीर्ष नेताओं और अधिकारियों से युद्ध रुकवाने के संबंध में बातचीत करने के लिए स्विट्जरलैंड में हैं। यहीं पर वेंस ने जिन दो लोगों को अपना सबसे पसंदीदा बताया, उसमें उनकी भारतीय पत्नी ऊषा वेंस और दूसरे पाकिस्तान के आर्मी चीफ फील्ड मार्शल आसिम मुनीर हैं। पाकिस्तान ईरान और अमेरिका का युद्ध रुकवाने के लिए लंबे समय से मध्यस्थता कर रहा है।

स्विट्जरलैंड के बर्गेनस्टॉक में लेक ल्यूसरेन के रिसॉर्ट में बोलते हुए वेंस ने आसिम मुनीर की तारीफ की। उन्होंने कहा, “मैं कहना चाहता हूं कि जब से मुनीर ने इस्लामाबाद में प्रधानमंत्री के साथ हमारा स्वागत किया, तब से मैं मजाक में कहता हूं कि मेरी लाइफ में दो बहुत जरूरी और पसंदीदा लोग हैं। इसमें एक भारतीय हैं तो दूसरे पाकिस्तानी। भारतीय मेरी पत्नी ऊषा है, जबकि पाकिस्तानी फील्ड मार्शल आसिम मुनीर हैं।”

वेंस ने यह भी बताया कि पिछले तीन महीनों में उन्होंने सबसे ज्यादा बातचीत मुनीर से ही की है। उन्होंने कहा, ”मैं उनकी लीडरशिप के बिना यहां नहीं होता। वह बेशक एक महान मिलिट्री लीडर हैं, लेकिन उन्होंने अपने आप को एक महान डिप्लोमैट की तरह दिखाया है। बेशक, वह कमाल के लीडर भी हैं।”

अमेरिकी उपराष्ट्रपति वेंस रविवार को ईरान की संसद के अध्यक्ष मोहम्मद बाकिर गालिबाफ, विदेश मंत्री अब्बास अराघची से लुकर्ने झील के पास स्थित स्विट्जरलैंड के एक पर्वतीय रिसॉर्ट में मुलाकात कर रहे थे। इस दौरान मध्यस्थ की भूमिका निभा रहे पाकिस्तान और कतर के प्रतिनिधि भी मौजूद कमरे में मौजूद रहे। ऐतिहासिक वार्ता के बीच अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने बड़ा बयान दिया है।

ट्रंप युद्धविराम देखने को प्रतिबद्ध

वेंस ने लेबनान की स्थिति पर संतोष जताते हुए कहा, “लेबनान को लेकर हम जिस स्थिति में हैं, मुझे वह बहुत बेहतर लग रही है और पिछले कुछ दिनों में इस दिशा में काफी अच्छी प्रगति हुई है।” उन्होंने साफ किया कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पूरे क्षेत्र में पूर्ण युद्धविराम देखने के लिए प्रतिबद्ध हैं। वार्ता शुरू होने से पहले पत्रकारों के सामने वेंस की संक्षिप्त उपस्थिति के दौरान ईरानी अधिकारी सार्वजनिक रूप से दिखाई देने से बचते नजर आए। ईरान के सरकारी प्रसारक आईआरआईबी ने वेंस के मीडिया को संबोधित करने और कुछ सवालों के जवाब देने के तुरंत बाद चार-पक्षीय वार्ता शुरू होने की घोषणा की।

वेंस से मिले पाकिस्तानी पीएम शहबाज शरीफ

वहीं, पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने स्विट्जरलैंड में अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस, ईरानी संसद के अध्यक्ष मोहम्मद बाकिर गालिबाफ और दोनों पक्षों के अन्य वरिष्ठ वार्ताकारों से मुलाकात की। यह मुलाकात पश्चिम एशिया में शांति बहाल करने के मकसद से हो रही तकनीकी-स्तर की बातचीत के दौरान हुई। शरीफ दिन में स्विट्जरलैंड पहुंचे, उनके साथ सेना प्रमुख आसिम मुनीर और एक प्रतिनिधिमंडल भी था। उन्होंने सबसे पहले वेंस और अमेरिकी वार्ताकारों स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर से मुलाक़ात की।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN