Home rss business hindi US में सातवें आसमान पर डीजल की कीमत, ट्रंप ने कर दिया...

US में सातवें आसमान पर डीजल की कीमत, ट्रंप ने कर दिया बड़ा ऐलान

5
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

मुख्य बातें

  • अमेरिका में एक गैलन डीजल का राष्ट्रीय औसत 22 सितंबर को 6.52 डॉलर के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचने के बाद शुक्रवार को 6.37 डॉलर रहा
  • बता दें कि नवंबर में होने वाले मध्यावधि चुनावों से पहले ट्रंप और उनकी रिपब्लिकन पार्टी पर बढ़ती कीमतों को नियंत्रित करने का भारी दबाव है

अमेरिका में डीजल की कीमतों में ऐतिहासिक बढ़ोतरी के बीच राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को एक बड़ा ऐलान किया। उन्होंने बताया कि यूरोपीय देश अपने स्टॉक से भारी मात्रा में डीजल जारी करने पर सहमत हो गए हैं। जानकारी के मुताबिक सात प्रमुख औद्योगिक देशों के समूह जी7 ने अपने रणनीतिक भंडार से 10 करोड़ बैरल तेल जारी करने पर सहमति जताई है। इसकी शुरुआत बड़े पैमाने पर डीजल जारी करने से होगी। अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा कि डीजल जारी करने की प्रक्रिया तत्काल शुरू होगी। अमेरिकन ऑटोमोबाइल एसोसिएशन (एएए) के अनुसार अमेरिका में एक गैलन डीजल का राष्ट्रीय औसत 22 सितंबर को 6.52 डॉलर के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचने के बाद शुक्रवार को 6.37 डॉलर रहा।

फ्रांस ने क्या कहा?

अमेरिका स्थित फ्रांसीसी दूतावास के अनुसार ट्रंप ने बढ़ती ईंधन कीमतों और पेट्रोलियम उत्पादों की उपलब्धता पर जी7 के अध्यक्ष और फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों से रात में चर्चा की थी। इसके बाद मैक्रों ने इस मुद्दे पर चर्चा के लिए शुक्रवार को वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिये जी7 नेताओं की एक बैठक की अध्यक्षता की।

अंतरराष्ट्रीय ऊर्जा एजेंसी (आईईए) ईंधन की बढ़ती कीमतों से निपटने के इस प्रयास का समन्वय करेगी। फ्रांस ने बयान में कहा, ”हम आईईए के जरिए 10 करोड़ बैरल तेल जारी करने की अपनी प्रतिबद्धताओं को तत्काल लागू करेंगे, जो चार महीनों तक चलेगा। इसके तहत जी7 सदस्य और साझेदार देश पहले 20 दिनों के भीतर बड़े पैमाने पर डीजल जारी करेंगे।”

बता दें कि नवंबर में होने वाले मध्यावधि चुनावों से पहले ट्रंप और उनकी रिपब्लिकन पार्टी पर बढ़ती कीमतों को नियंत्रित करने का भारी दबाव है। एपी-एनओआरसी के एक नए सर्वेक्षण में पाया गया कि ज्यादातर अमेरिकी बढ़ती कीमतों के लिए ट्रंप को जिम्मेदार मानते हैं, और अर्थव्यवस्था के प्रबंधन को लेकर उनकी लोकप्रियता रेटिंग नए निचले स्तर पर पहुंच गई है।

ट्रंप पर है दबाव

दरअसल, ईरान युद्ध और व्यापारिक टकरावों के कारण अमेरिका में तेल तथा अन्य वस्तुओं की कीमतों में भारी उछाल आया है, जिससे ट्रंप की लोकप्रियता रेटिंग में गिरावट देखी जा रही है। आठ महीने से जारी इस युद्ध के दौरान अमेरिका और अन्य देशों में गैस तथा ईंधन की कीमतें आसमान पर पहुंच गई हैं। हालांकि, ट्रंप बार-बार कहते रहे हैं कि ईरान को परमाणु हथियार हासिल करने से रोकने के लिए यह कीमत चुकाना जायज है। उनका दावा रहा है कि युद्ध समाप्त होने के बाद कीमतें नीचे आ जाएंगी, हालांकि इस युद्ध का कोई अंत नजर नहीं आ रहा है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN