Home rss business hindi USilver Rate: सावन के दूसरे सोमवार को महंगी हुई चांदी, दिल्ली-यूपी-बिहार में...

USilver Rate: सावन के दूसरे सोमवार को महंगी हुई चांदी, दिल्ली-यूपी-बिहार में ये रहा रेट

6
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

Silver Rate Today: आज सोमवार को चांदी ने बड़ी छलांग लगाई है। एक ही दिन में चांदी का भाव करीब 1563 रुपये चढ़ चुका है। आज बुलियन मार्केट में चांदी का दाम 2.32 लाख रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गया है। बीते शुक्रवार को चांदी का भाव 5540 रुपये की बढ़त के साथ 2.31 लाख रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुआ था। अगर आप भी चांदी खरीदने या निवेश करने का प्लान कर रहे हैं तो 10 अगस्त का रेट जान लीजिए।

दिल्ली में चांदी का रेट

दिल्ली के बुलियन मार्केट में एक किलोग्राम चांदी का रेट 2.32 लाख रुपये पर है। यहां चांदी का दाम 1563 रुपये चढ़ा है। सर्राफा बाजार में 10 ग्राम चांदी का रेट 2,329 रुपये और 100 ग्राम चांदी का भाव 23,290 रुपये रहा।

यूपी में चांदी का रेट

यूपी की राजधानी लखनऊ में चांदी का दाम 2,32,903 रुपये रहा। यहां आज कीमतों में करीब 1500 रुपये की तेजी रही।

बिहार में चांदी का भाव

बिहार की राजधानी पटना में चांदी का भाव 2.33 लाख रुपये रुपये रहा। यहां आज सिल्वर 2,015रुपये महंगी हुई है।

राजस्थान में चांदी का भाव

राजस्थान के जयपुर में चांदी का भाव 2,33,455 रुपये प्रति किलोग्राम पर है। यहां भी चांदी का दाम 2115 रुपये चढ़ा है।

मुंबई में चांदी का भाव

मुंबई में चांदी का भाव 2,33,206 रुपये प्रति किलोग्राम पर है। यहां भी चांदी का दाम 1635 रुपये चढ़ा है।

चांदी महंगी होने के बड़े कारण

चांदी की कीमतों में तेजी की सबसे बड़ी वजह वैश्विक मांग में बढ़ोतरी है। इलेक्ट्रिक वाहन (EV), सोलर पैनल, इलेक्ट्रॉनिक्स और अन्य इंडस्ट्रियल सेक्टर में चांदी का इस्तेमाल लगातार बढ़ रहा है। इसके साथ ही निवेशक भी अनिश्चित माहौल में चांदी को सुरक्षित निवेश के विकल्प के रूप में खरीद रहे हैं, जिससे चांदी की कीमतों को बढ़ने में मदद मिली है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN