Home World News hindi Venezuela Earthquake: वेनेजुएला में क्यों आए 2 विनाशकारी भूकंप, क्या है इसके...

Venezuela Earthquake: वेनेजुएला में क्यों आए 2 विनाशकारी भूकंप, क्या है इसके पीछे का खौफनाक राज?

4
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

7.2 और 7.5 तीव्रता के भूकंप के झटकों ने पूरे क्षेत्र को हिलाकर रख दिया है। कई शहरों में इमारतों को खाली कराना पड़ा और इसके झटके करीब 1,700 किलोमीटर दूर ब्राजील के अमेजन तक महसूस किए गए। 1 लाख मौतों की आशंका है।

वेनेजुएला में आए बैक-टू-बैक दो विनाशकारी भूकंपों ने पूरी दुनिया को दहला दिया है। इस प्राकृतिक आपदा में कई इमारतों के जमींदोज होने और भारी संख्या में लोगों के हताहत होने की आशंका जताई जा रही है। वेनेजुएला में आज नेशनल हॉलीडे था और जब स्थानीय समयानुसार 18:04 बजे (23:04 BST) भूकंप आया, तो बहुत से लोग अपने घरों में रहे होंगे। ये भूकंप राजधानी काराकस के पश्चिम में एक इलाके में आए और इनके झटके पूरे देश में और कोलंबिया के बोगोटा तक महसूस किए गए।

ऐसा बताया जा रहा कि वेनेजुएला में 1900 के बाद का ये सबसे बड़ा भूकंप आया, जिसमें कई लोगों की मौत की आशंका है। ऐसे में सबसे बड़ा सवाल यह है कि अचानक एक ही दिन में दो इतने बड़े भूकंप क्यों आए? वैज्ञानिकों ने इसके पीछे की जो वजह बताई है, वह बेहद चौंकाने वाली है।

क्या है भूकंप के पीछे का ‘खौफनाक राज’?

यूएस जियोलॉजिकल सर्वे (USGS) की रिपोर्ट के मुताबिक, वेनेजुएला एक बेहद संवेदनशील भूकंपीय क्षेत्र में स्थित है। यहां धरती के अंदर दो विशालकाय टेक्टोनिक प्लेट्स- कैरेबियन प्लेट और साउथ अमेरिकन प्लेट आपस में मिलती हैं। वैज्ञानिकों के अनुसार, आज आए इन दोनों भूकंपों में से जो दूसरा और सबसे बड़ा भूकंप था, वह ‘शैलो स्ट्राइक-स्लिप फॉल्टिंग’ की वजह से आया है।

आसान शब्दों में कहें तो जब इन दो प्लेटों के बीच की दरारें आपस में ऊपर-नीचे होने के बजाय हॉरिजॉन्टल (क्षैतिज) रूप से एक-दूसरे से रगड़ खाती हुई बहुत तेजी से आगे बढ़ती हैं, तो धरती भयानक रूप से कांप उठती है। USGS का कहना है कि एक ही दिन में आए इन दो भूकंपों का आना यह दर्शाता है कि धरती के नीचे प्लेट्स के टूटने और आपस में टकराने की एक बेहद जटिल प्रक्रिया चल रही है।

मौसम और भूविज्ञान एजेंसियों ने चेतावनी दी है कि अभी भी भारी तबाही मचाने वाले और तेज झटके आ सकते हैं। राष्ट्रपति कार्यालय और AFP न्यूज एजेंसी के मुताबिक, बुधवार को आए पहले भूकंप के बाद से अब तक वेनेजुएला में 20 से ज्यादा आफ्टरशॉक्स यानी भूकंप के बाद के झटके महसूस किए जा चुके हैं।

तबाही का मंजर: पत्तों की तरह ढह गईं इमारतें

इस भूकंप का सबसे घातक असर वेनेजुएला के उत्तरी तटीय इलाकों पर पड़ा है, जिनमें ला गुएरा, अरागुआ, काराबोबो और फाल्कन शामिल हैं। राजधानी काराकास से दिल दहला देने वाले दृश्य सामने आ रहे हैं। BBC की एक रिपोर्ट के मुताबिक, एक ढह चुकी इमारत के मलबे के नीचे से लोग मदद के लिए चिल्ला रहे हैं। मलबे के नीचे फंसे लोग कह रहे हैं, “मदद करो, हम यहां नीचे हैं।”

भूकंप के बाद पूरे शहर की बिजली गुल हो गई और फोन सिग्नल ठप हो गए। लोग अपने भाई-बहनों और पालतू जानवरों को गले लगाकर सड़कों पर रोते हुए देखे गए। आफ्टरशॉक्स के डर से कोई भी अपने घरों के अंदर वापस नहीं जा रहा है। स्थानीय निवासी मारिया एलिस ने बताया, “मेरे अपार्टमेंट की दीवारें फट गई हैं, बिजली के खंभे गिर चुके हैं और हमारे पास न बिजली है और न ही मोबाइल नेटवर्क।” काराकास के लॉस पालोस ग्रांडेस इलाके में तो बहुमंजिला इमारतें किसी ताश के पत्तों की तरह टूटकर बिखर गईं।

पूरे देश में इमरजेंसी घोषित

हालात की गंभीरता को देखते हुए वेनेजुएला की कार्यवाहक राष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिगेज ने देश को संबोधित करते हुए आपातकाल की घोषणा कर दी है। उनके साथ आंतरिक मंत्री डियोसडाडो कैबेलो और नेशनल असेंबली के प्रमुख जॉर्ज रोड्रिगेज भी मौजूद थे। राहत और बचाव कार्य को तेजी से चलाने के लिए एक जनरल को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

सरकार ने सुरक्षा के लिहाज से ये बड़े फैसले लिए हैं:

* परिवहन ठप: देश में ट्रेन और मेट्रो सेवाओं को पूरी तरह से रोक दिया गया है।

* स्कूल-कॉलेज बंद: हफ्ते के बचे हुए सभी दिनों के लिए स्कूलों और कॉलेजों में कक्षाएं निलंबित (सस्पेंड) कर दी गई हैं।

* अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट बंद: राजधानी काराकास के बाहरी इलाके में स्थित देश के मुख्य मैकेटिया अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे को भारी नुकसान पहुंचने के कारण बंद कर दिया गया है। भूकंप के दौरान हवाई अड्डे की छतें ढह गईं, जिसके बाद चारों तरफ धूल का गुबार छा गया और लोग जान बचाने के लिए गलियारों में भागते नजर आए।

* बचाव कार्य जारी: मलबे में दबे लोगों को निकालने के लिए रेस्क्यू टीमें लगातार काम कर रही हैं, लेकिन नुकसान और मौतों का सही आंकड़ा आना अभी बाकी है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN