Source :- LIVE HINDUSTAN
Vi के ₹408 और ₹419 रिचार्ज प्लान में सिर्फ ₹11 का फर्क है। दोनों में डेटा और कॉलिंग फायदे लगभग समान हैं, लेकिन OTT बेनेफिट्स में बड़ा अंतर है। जानें किस प्लान में कौन-कौन से OTT फायदे मिलते हैं।
Vodafone Idea यानी Vi के पास अलग-अलग जरूरत के हिसाब से कई प्रीपेड रिचार्ज प्लान मौजूद हैं। कंपनी के कुछ प्लान ऐसे हैं जिनमें कॉलिंग और डेटा के फायदे लगभग एक जैसे हैं, लेकिन OTT के फायदे में अंतर हैं। यहां आपको Vi के दो 420 रुपए से कम के प्लान की तुलना कर बता रहे हैं कि कौनसा प्लान बेहतर है। हम यहां Vi के 408 रुपए और 419 रुपए वाले प्रीपेड प्लान की तुलना कर रहे हैं। दोनों प्लान की कीमत में सिर्फ 11 रुपए का अंतर है। दोनों रिचार्ज में 28 दिन की वैलिडिटी, अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग और रोज 100 SMS का फायदा मिलता है। हालांकि, इन प्लान में मिलने वाले OTT सब्सक्रिप्शन अलग हैं।
Vi के ₹408 वाले प्लान में क्या मिलेगा?
सबसे पहले बात करते हैं Vi के ₹408 प्रीपेड प्लान की। इस रिचार्ज की वैलिडिटी 28 दिन है। यानी रिचार्ज के साथ मिलने वाले फायदे 28 दिनों तक चलते हैं। कॉलिंग की बात करें तो इसमें अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग मिलती है। इसके अलावा हर दिन 100 SMS का फायदा भी दिया गया है। डेटा इस्तेमाल करने वाले यूजर्स के लिए इस प्लान में अनलिमिटेड 4G और 5G डेटा का फायदा मौजूद है। अनलिमिटेड डेटा पर 300GB की फेयर यूसेज लिमिट लागू है। यानी 28 दिनों की वैलिडिटी में 300GB तक हाई-स्पीड डेटा इस्तेमाल किया जा सकता है। इस रिचार्ज प्लान में SonyLIV Mobile का सब्सक्रिप्शन मिलता है।
₹419 वाले Vi प्लान में क्या अलग है?
अब बात करते हैं ₹419 वाले प्लान की। इसकी वैलिडिटी भी 28 दिन है। इसमें भी अनलिमिटेड कॉलिंग, रोज 100 SMS और अनलिमिटेड 4G/5G डेटा दिया जाता है। यहां भी हाई-स्पीड डेटा के लिए 300GB की फेयर यूसेज लिमिट बताई गई है। ₹419 वाले रिचार्ज में यूजर्स को JioHotstar Mobile का 28 दिनों का सब्सक्रिप्शन मिलता है। इसके साथ Vi Movies & TV का फायदा भी दिया जाता है। प्लान यूजर्स को 19 OTT प्लेटफॉर्म्स के कंटेंट तक पहुंच मिलती है। इनमें ZEE5, Lionsgate Play और FanCode जैसे प्लेटफॉर्म शामिल हैं।
₹408 और ₹419 प्लान में कितना अंतर?
दोनों में 28 दिन की वैलिडिटी, अनलिमिटेड कॉलिंग, 100 SMS प्रतिदिन और 300GB तक हाई-स्पीड 4G/5G डेटा मिलता है। यानी ₹408 और ₹419 के बीच सबसे बड़ा अंतर मनोरंजन के फायदे का है। ₹408 में SonyLIV Mobile मिलता है, जबकि ₹419 में JioHotstar Mobile के साथ Vi Movies & TV का फायदा मिलता है।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN



