Source :- LIVE HINDUSTAN
Vivo Y600 जल्द चीन में लॉन्च होने वाला है, लेकिन लॉन्च से पहले ही फोन चर्चा में है। दरअसल, इस फोन ने Guinness World Records में अपनी जगह बना ली है। फोन ने लाइवस्ट्रीम टेस्ट में रिकॉर्ड बनाकर सबको चौंका दिया है। आप भी जानिए क्यों खास है यह फोन
फोन का ऑफिशियल प्रमोशनल पोस्टर सामने आया है, जिससे यह कंफर्म हो गया है कि अपकमिंग वीवो Y600 में 10,000mAh की ब्लूवोल्ट बैटरी का इस्तेमाल किया गया है।
Vivo तेजी से अपने स्मार्टफोन पोर्टफोलियो को अपडेट कर रहा है। अब ब्रांड एक ऐसा फोन ला रहा है, जिसने लॉन्च से पहले ही Guinness World Records में अपनी जगह बना ली है। हम बात कर रहे हैं Vivo Y600 की। रिपोर्ट के अनुसार, इस फोन ने लाइवस्ट्रीम टेस्ट में रिकॉर्ड बनाकर सबको चौंका दिया है। इस फोन को चीन में वीवो Y600 सीरीज के नए मॉडल पर लॉन्च किया जाएगा, जिसमें पहले से ही वीवो Y600 प्रो, Y600 टर्बो, Y600i, Y600k टर्बो और Y600s प्रो जैसे मॉडल शामिल हैं। वीवो ने अपकमिंग वीवो Y600 को टीज करना शुरू कर दिया है। इसकी सबसे बड़ी खासियत इसमें दी गई 10,000mAh की बड़ी बैटरी है। चलिए डिटेल में जानते हैं वीवो के इस पावरफुल फोन में क्या-क्या खास मिलने वाला है…
Vivo Y600 ने बनाया गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड
गिज्मोचाइना की रिपोर्ट के अनुसार, फोन का ऑफिशियल प्रमोशनल पोस्टर सामने आया है, जिससे यह कंफर्म हो गया है कि अपकमिंग वीवो Y600 में 10,000mAh की ब्लूवोल्ट बैटरी का इस्तेमाल किया गया है। पोस्टर में कंपनी ने यह भी कंफर्म किया है कि फोन ने सबसे लंबे समय तक लाइवस्ट्रीम करके गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में अपनी जगह बनाई है, यह टेस्ट 32 घंटे और 37 मिनट तक चला था। रिपोर्ट के अनुसार, यह टेस्ट 11 अगस्त, 2026 को हुआ था, जिसमें फोन की बड़ी बैटरी की क्षमता का प्रदर्शन किया गया था।

एक टिप्स्टर ‘एक्सपीरियंस मोर’ ने चीन की सोशल मीडिया साइट वीबो पर इसके कुछ खास स्पेसिफिकेशन्स को भी लीक कर दिया है। लीक के अनुसार, वीवो Y600 में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7300e चिपसेट, 50-मेगापिक्सेल का मेन रियर कैमरा, धूल और पानी से सुरक्षित रहने के लिए IP68+IP69 रेटिंग और 44W वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलेगा। बताया जा रहा है कि यह फोन 3C सर्टिफिकेशन लिस्टिंग में V2607A मॉडल नंबर के साथ दिखा है, जिससे यह भी पता चलता है कि इसमें 44W चार्जर का सपोर्ट मिलेगा।
Vivo Y600 के बेसिक स्पेसिफिकेशन्स (संभावित)
रिपोर्ट में यह भी कहा जा रहा है कि अपकमिंग Vivo Y600 स्मार्टफोन, Vivo S2 FE का एक रीब्रांडेड वर्जन हो सकता है, जिसे हाल ही में भारत में लॉन्च किया गया है। यही फोन Vivo V80 Lite 5G नाम से साउथ ईस्ट एशियाई बाजारों में भी उपलब्ध है।
भारत में पहले से मौजूद वीवो S2 FE में 1.5K रिजॉल्यूशन और 120 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट वाला 6.83-इंच का AMOLED डिस्प्ले हो सकता है। फोन में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7300e 5G चिपसेट, 50 मेगापिक्सेल सोनी IMX852 कैमरा, 2 मेगापिक्सेल का सेकेंडरी लेंस और सेल्फी के लिए 32-मेगापिक्सेल का फ्रंट कैमरा है। यह फोन धूल और पानी से सुरक्षित रहने के लिए IP68 + IP69 रेटिंग के साथ आता है और इसमें 44W वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 10,000mAh की बैटरी दी गई है।
कंपनी का दावा है कि यह बैटरी फुल चार्ज में 68 घंटे तक का कॉलिंग टाइम और 30 घंटे तक का टिकटॉक प्लेबैक टाइम दे सकती है। फिलहाल वीवो ने अभी तक Y600 की लॉन्च डेट, कीमत या उपलब्धता के बारे में कोई घोषणा नहीं की है। अगर यह वाकई में S2 FE का ही रीब्रांडेड वर्जन हुआ तो Y600 में भी यही फीचर्स देखने को मिल सकते हैं।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN



