Home - Vivo का धमाका! लॉन्च हुआ 200MP ट्रिपल कैमरा और 6900mAh बैटरी वाला...

Vivo का धमाका! लॉन्च हुआ 200MP ट्रिपल कैमरा और 6900mAh बैटरी वाला फोल्डेबल फोन

5
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

Vivo X Fold 6 ग्लोबल मार्केट में 200MP कैमरा, Dimensity 9500 Super Edition चिप और 6900mAh बैटरी के साथ लॉन्च हुआ है। इस प्रीमियम फोल्डेबल फोन में 8.02-इंच की 120Hz फोल्डेबल स्क्रीन, ZEISS कैमरा और कई AI फीचर्स दिए गए हैं।

Vivo ने अपने नए फोल्डेबल स्मार्टफोन Vivo X Fold 6 को ग्लोबल मार्केट में लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इस फोन को प्रीमियम फोल्डेबल सेगमेंट में पेश किया है, जिसमें बड़ी फोल्डेबल स्क्रीन के साथ फ्लैगशिप परफॉर्मेंस, दमदार कैमरा और बड़ी बैटरी दी गई है। फोन की खासियतों में 200MP कैमरा, Dimensity 9500 Super Edition प्रोसेसर, 6900mAh बैटरी और 5,000 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस वाले डिस्प्ले शामिल हैं। ग्लोबल मॉडल Android 17 पर आधारित OriginOS 7 Fold पर चलता है।

Vivo X Fold 6 में बाहर की तरफ 6.51 इंच का कवर डिस्प्ले दिया गया है, जबकि फोन ओपेन करने पर 8.02 इंच की बड़ी फोल्डेबल स्क्रीन मिलती है। दोनों डिस्प्ले में 1Hz से 120Hz तक का एडॉप्टिव रिफ्रेश रेट का सपोर्ट मिलता है। कंपनी के मुताबिक इन स्क्रीन की लोकल पीक ब्राइटनेस 5000 निट्स तक है, जिससे तेज रोशनी में भी स्क्रीन को देखने में मदद मिल सकती है। फोल्डेबल स्क्रीन को मल्टीटास्किंग और प्रोडक्टिविटी के लिए भी ऑप्टिमाइज किया गया है।

पावरफुल 200MP ट्रिपल कैमरा सेटअप

कैमरा की बात करें तो Vivo X Fold 6 के रियर में ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें 200MP का मेन कैमरा, 50MP ZEISS APO पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा और 50MP अल्ट्रावाइड कैमरा शामिल है। मेन कैमरे में OIS और ZEISS T* कोटिंग दी गई है। टेलीफोटो कैमरा 3x ऑप्टिकल जूम के साथ आता है और कंपनी 100x ZEISS HyperZoom का दावा करती है। फोन में Vivo का Imaging Chip V3+ भी दिया गया है, जो कैमरा प्रोसेसिंग में मदद करता है। वीडियो रिकॉर्डिंग के लिए 4K 60fps Dolby Vision सपोर्ट भी मिलता है।

दमदार परफॉर्मेंस के लिए फोन में MediaTek Dimensity 9500 Super Edition चिपसेट दिया गया है। इसके साथ 16GB तक LPDDR5X RAM और 1TB तक UFS 4.1 स्टोरेज का विकल्प मिलता है। बड़े फोल्डेबल डिस्प्ले का फायदा उठाने के लिए OriginOS 7 Fold में Multi-Task Workbench और Multi-Split Screen जैसे फीचर्स दिए गए हैं। यूजर्स एक साथ कई ऐप्स को स्क्रीन पर चला सकते हैं और विंडोज का आकार अपनी जरूरत के अनुसार बदल सकते हैं।

डिवाइस में मिलते कई AI फीचर्स

फोन में AI आधारित फीचर्स पर भी फोकस किया गया है। AI Meeting Assistant मीटिंग की रिकॉर्डिंग, ट्रांसक्रिप्शन और सारांश तैयार करने में मदद करता है। इसके अलावा AI File Manager और AI Reader जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं। कंपनी ने फोन में Jovi AI agent को भी शामिल किया है, जिसका इस्तेमाल अलग-अलग AI आधारित कार्यों के लिए किया जा सकता है।

Vivo X Fold 6 में 6900mAh की BlueVolt बैटरी दी गई है। इसे 80W wired FlashCharge और 40W wireless FlashCharge का सपोर्ट मिलता है। फोन में IPX8 और IPX9 water resistance के साथ IP5X dust resistance भी दी गई है। डिजाइन की बात करें तो यह फोल्डेबल फोन काफी पतला रखा गया है और अलग-अलग मॉडल के अनुसार इसका वजन लगभग 228 ग्राम से 235 ग्राम तक है।

कीमत के लिए करना होगा इंतजार

ग्लोबल लॉन्च के समय सभी मार्केट्स के लिए कीमत और उपलब्धता की पूरी जानकारी सामने नहीं आई है। यूरोप में 12GB RAM और 512GB स्टोरेज वाले मॉडल की एक रिटेल लिस्टिंग में करीब 2,135 यूरो (करीब 2.31 लाख रुपये) की कीमत दिखाई गई थी, लेकिन इसे आधिकारिक भारतीय कीमत नहीं माना जा सकता। भारत में Vivo X Fold 6 की कीमत और सेल से जुड़ी जानकारी कंपनी की आधिकारिक घोषणा के बाद साफ होगी।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN