Source :- LIVE HINDUSTAN
https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/06/30/1200x900/welcomej_1782837730216_1782837739075_2e964df2-c7db-4443-a696-1d9befdccf98.jpgअक्षय कुमार की फिल्म वेलकम टू द जंगल के मंगलवार की बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट आ गई है। जानें फिल्म ने 5 दिन में टोटल कितने करोड़ की कमाई कर ली है।
अक्षय कुमार की फिल्म वेलकम टू द जंगल वीकली डे पर भी ठीक-ठाक कमाई कर रही है। फिल्म के पहले मंगलवार की रिपोर्ट भी आ गई है। वैसे तो कलेक्शन कम है, लेकिन वीकली डेज के मुताबिक कमाई ठीक ही है। फिल्म 100 करोड़ के क्लब में एंट्री लेने से बस कुछ ही कदम दूर है।
कितने करोड़ की हो गई कमाई
सैक्निक की रिपोर्ट के मुताबिक वेलकम टू द जंगल ने मंगलवार को खबर लिखे जाने तक 6.79 करोड़ की कमाई कर ली है। फिल्म ने भारत में नेट 79.04 करोड़ की कमाई कर ली है और ग्रॉस मूवी ने 94.54 करोड़ कमा लिए हैं।
वर्ल्डवाइड 100 करोड़ से ज्यादा कमाए
बता दें कि फिल्म भले ही भारत में 100 करोड़ से थोड़ी दूर है, लेकिन वर्ल्डवाइड मूवी ने 100 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है।
| प्रिव्यू कलेक्शन | 3.75 करोड़ |
|---|---|
| पहला दिन | 15.25 करोड़ |
| दूसरा दिन | 20 करोड़ |
| तीसरा दिन | 24.75 करोड़ |
| चौथा दिन | 8.50 करोड़ |
| पांचवा दिन | 6.79 करोड़ |
अक्षय की बैक टू बैक हिट फिल्म
वैसे इस फिल्म के साथ अक्षय की बैक टू बैक यह दूसरी हिट फिल्म होगी। इससे पहले उनकी फिल्म भूत बंगला रिलीज हुई थी जो हॉरर कॉमेडी फिल्म थी। इस फिल्म को काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिला था। वहीं फिल्म ने वर्ल्डवाइड 200 करोड़ की कमाई की थी। वहीं पिछले साल रिलीज हुई उनकी फिल्म हाउसफुल 5 और स्काई फोर्स ने 100 करोड़ कमाए थे ग्लोबली।
वेलकम टू द जंगल की कहानी
फिल्म की कहानी एक एक्टर पर आधारित है जो एक हिट एक्ट्रेस के साथ काम करता है। इस फिल्म की शूटिंग एक गांव में होती है जहां गांव वाले उन्हें असल के आर्मी वाले समझने लगते हैं। वे उनसे गांव के एक बड़े गुंडे से बचाने को बोलते हैं। इसके बाद क्या होता है उसके लिए आपको फिल्म देखनी होगी।
फिल्म की स्टार कास्ट
वेलकम टू द जंगल की काफी बड़ी कास्ट है। फिल्म में अक्षय के साथ अरशद वारसी, सुनील शेट्टी, जैकी श्रॉफ, दिशा पाटनी, रवीना टंडन, जैकलीन फर्नांडिस, परेश रावल, श्रेयस तलपड़े, तुषार कपूर, आफताब शिवदासानी, राजपाल यादव, जॉनी लीवर, कृष्णा अभिषेक, कीकू शारदा समेत कई स्टार्स हैं।
वेलकम फ्रेंचाइजी का तीसरा पार्ट
बता दें कि वेलकम टू द जंगल, वेलकम फ्रेंचाइजी का तीसरा पार्ट है। सबसे पहला पार्ट वेलकम साल 2007 में आया था। इस फिल्म में अक्षय, कटरीना कैफ, नाना पाटेकर, अनिल कपूर, परेश रावल लीड रोल में थे। इसके बाद वेलकम बैक आई साल 2015 में जिसमें जॉन अब्राहम, नाना पाटेकर, अनिल कपूर, श्रुति हासन, परेश रावल और नसीरुद्दीन शाह थे। वहीं अब 2026 में तीसरा पार्ट आया है।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN



