Home मनोरंजन समाचार Welcome To The Jungle Day 4: सोमवार को भी अक्षय की फिल्म...

Welcome To The Jungle Day 4: सोमवार को भी अक्षय की फिल्म ने हिलाया बॉक्स ऑफिस, चौथे दिन किया धांसू कलेक्शन

3
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/06/30/1200x900/imdb_25_06_02_1782384343189_1782384372511_c218e8e8-12b8-4d70-b916-2ec6706d7b2f_1782784212781_c71245de-4f17-45ce-a486-78de9705a065.png

Welcome to the Jungle Box Office Collection Day 4: बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार इन दिनों अपनी हॉरर-कॉमेडी फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ (Welcome to the Jungle) को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। अक्षय की इस फिल्म के रिलीज होने का उनके फैंस को लंबे वक्त से बड़ी ही बेसब्री से इंतजार था। अहमद खान के निर्देशन में बनी इस फिल्म में एक दो नहीं बल्कि सितारों की पूरी महफिल सजी हुई है। इस फिल्म ने डे वन से ही बॉक्स ऑफिस पर गदर काटना शुरू कर दिया था। ‘वेलकम टू द जंगल’ को रिलीज हुए आज 4 दिन हो गए हैं। ऐसे में अब इसके सोमवार के कलेक्शन सामने आ चुके हैं। तो चलिए देखते हैं इसने अब तक कितना कमा लिया है।

सोमवार को भी हिलाया बॉक्स ऑफिस

अहमद खान के निर्देशन में बनी हॉरर-कॉमेडी ‘वेलकम टू द जंगल’ को दर्शकों का खूब प्यार मिल रहा है। ‘भूत बंगला’ के बाद अक्षय कुमार ‘वेलकम टू द जंगल’ में भी अपनी एक्टिंग के चलते छा गए हैं। ‘वेलकम टू द जंगल’ को दर्शकों के अलावा क्रिटिक्स के भी शानदार रिव्यू मिले हैं। इस फिल्म के सामने कई फिल्में बॉक्स ऑफिस पर मौजूद है जैसे कंगना रनौत की ‘भारत भाग्य विधाता’, दिलजीत दोसांझ की ‘मैं वापस आऊंगा’ और ‘हॉन्टेड 3डी इकोज ऑफ द पास्ट’, शाहिद कपूर की ‘कॉकटेल 2’। इसके बावजूद अक्षय की मूवी शानदार कमाई कर रही है। ‘वेलकम टू द जंगल’ के कलेक्शन की बात कर करें तो ओपनिंग डे पर इसने 15.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। वहीं, वीकेंड पर इसने जमकर बवाल काटा। ऐसे में अब इसके सोमवार के कलेक्शन सामने आ चुके हैं। Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म ने चौथे दिन 8.50 करोड़ रुपये की कमाई की है। ऐसे में ‘कॉकटेल 2’ का अबतक का कलेक्शन भारत में 72.25 करोड़ रुपये (नेट कलेक्शन) हो गया है।

‘वेलकम टू द जंगल’ की स्टार कास्ट

रिपोर्ट्स की मानें तो ‘वेलकम टू द जंगल’ का बजट करीब 125 करोड़ रुपये के खर्च में बनाया गया है। मल्टीस्टारर कॉमेडी फिल्म में अक्षय कुमार, रवीना टंडन, दिशा पाटनी, जैकलीन फर्नांडिस, सुनील शेट्टी, अरशद वारसी, आफताब शिवदसानी, दलेर मेहंदी समेत कई कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN