Source :- LIVE HINDUSTAN
https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/06/26/1200x900/wtjk_1782478783902_1782478795909_58f21052-b024-49db-8756-896432ba9f3a.jpgअक्षय कुमार की फिल्म वेलकम टू द जंगल जो शुक्रवार को थिएटर में रिलीज हो गई है। रिलीज के पहले ही दिन फिल्म के ओटीटी रिलीज को लेकर अपडेट आया है।
अक्षय कुमार की फिल्म वेलकम टू द जंगल शुक्रवार को रिलीज हो गई है। फिल्म को लेकर काफी समय से बज है और इसे अब तक अच्छा रिएक्शन आ रहा है। फिल्म में काफी लंबी कास्ट है और इसे अहमद खान डायरेक्ट कर रहे हैं। अब इस बीच फिल्म के ओटीटी प्रीमियर की रिपोर्ट आ गई है कि आखिर किस प्लेटफॉर्म पर मूवी रिलीज होगी।
किस प्लेटफॉर्म पर आएगी फिल्म
रिपोर्ट्स के मुताबिक वेलकम टू द जंगल जियो हॉटस्टार पर ओटीटी डेब्यू करेगी। हालांकि अभी मेकर्स ने ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं की है, लेकिन प्लेटफॉर्म ने कन्फर्म कर दिया है कि वो फिल्म के पार्टनर हैं प्रमोशनल मटेरियल के जरिए।
ऑफिशियल अनाउंसमेंट का इंतजार
वैसे तो आम तौर पर फिल्म के थिएटर में रिलीज होने के 8 हफ्ते बाद फिल्म ओटीटी पर आ जाती है। लेकिन अभी वेलकम टू द जंगल की प्रीमियर डेट को लेकर अपडेट नहीं आया है। मेकर्स के ऑफिशियल अनाउंसमेंट का फैंस इंतजार कर रहे हैं।
वेलकम टू द जंगल की कहानी
बता दें कि वेलकम टू द जंगल की कहानी एक एक्टर पर आधारित है जिसकी कुछ फिल्में फ्लॉप जा रही होती हैं। अपने करियर को बचाने के लिए वह फिर हिट एक्ट्रेस के साथ काम करने का सोचता है। इसकी शूटिंग एक गांव में होती है। लेकिन वहां गांव वाले सोचते हैं कि वो रियल के आर्मी वाले हैं और वो गांव के एक गुंडे गैंग लीडर से उन्हें बचाने के लिए बोलते हैं। इस फ्लॉप मूवी का बजट 2000 करोड़ है।
फिल्म की स्टार कास्ट
फिल्म की स्टार कास्ट की बात करें तो इसमें अक्षय के साथ जैकलीन फर्नांडिस, दिशा पाटनी, सुनील शेट्टी, अरशद वारसी, रवीना टंडन, जैकी श्रॉफ, जॉनी लीवर, तुषार कपूर, राजपाल यादव, परेश रावल, कृष्णा अभिषेक, कीकू शारदा के साथ अन्य और भी स्टार्स हैं।
बता दें कि वेलकम के पहले और दूसरे पार्ट में नाना पाटेकर और अनिल कपूर भी थे। अब फिल्म के तीसरे पार्ट में दोनों के ना होने पर अक्षय ने पीटीआई से बात करते हुए कहा, वेलकम एक फुल फैमिली है। यह नाना, मिस्टर अनिल और हम सबकी है। ये एक परिवार की तरह है। अगर वेलकम 4 कभी बनाई गई तो आपको उसमें हम सभी मिलेंगे।
वहीं फिल्ममेकर अहमद ने कहा, हम तो हमेशा बात करते थे शूट के वक्त। नाना ने फोन भी किया और पूछा कि कैसा चल रहा है? आप मुझे कब फिल्म दिखाओगे? अक्षय को बोलो मैं अवेलेबल नहीं हूं। अनिल सर ने कॉल किया और पूछा कि कैसा चल रहा है और अगली बार हम साथ में प्लान करेंगे।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN




