Source :- LIVE HINDUSTAN
WhatsApp ने नए Group Chat फीचर्स लॉन्च किए हैं। अब Poll में Deadline सेट कर सकेंगे, @all Mention से सभी मेंबर्स को एक साथ टैग कर पाएंगे और मौजूदा ग्रुप से नया ग्रुप भी बना सकेंगे।
WhatsApp ने अपने ग्रुप चैट एक्सपीरियंस को और बेहतर बनाने के लिए कई नए फीचर्स पेश किए हैं। कंपनी ने Polls को पहले से ज्यादा स्मार्ट बनाया है, साथ ही @all Mention और मौजूदा ग्रुप से नया ग्रुप चैट बनाने जैसी सुविधाएं भी शामिल कर दी हैं। इन अपडेट्स का मकसद बड़े और एक्टिव ग्रुप्स में बातचीत को आसान, मैनेज्ड और ज्यादा इफेक्टिव बनाना है।
सबसे बड़ा बदलाव WhatsApp Polls में देखने को मिलेगा। अब यूजर्स किसी Poll के लिए एक तय Deadline सेट कर सकेंगे। तय समय पूरा होते ही Poll अपने-आप बंद हो जाएगा और उसके बाद कोई नया वोट रजिस्टर नहीं किया जा सकेगा। यह फीचर उन ग्रुप्स के लिए खास तौर पर उपयोगी होगा जहां किसी मीटिंग, ट्रिप या अन्य फैसले को तय समय के अंदर लेना जरूरी होता है। इसके अलावा Poll बनाने वाला यूजर उसे पोस्ट करने के बाद कुछ समय तक एडिट भी कर सकेगा, जिससे टाइपिंग की गलती या सवाल में सुधार करना आसान होगा।
मिलेगा बेहतर प्राइवेसी का फायदा
WhatsApp ने Polls में प्राइवेसी पर भी ध्यान दिया है। अब यूजर्स के पास वोट देने वालों की पहचान छिपाने का ऑप्शन भी होगा। यानी जरूरत पड़ने पर Anonymous Voting संभव होगी, जिससे लोग बिना किसी दबाव के अपनी राय दे सकेंगे।
ग्रुप चैट के लिए एक और बड़ा फीचर @all Mention है। इसकी मदद से किसी ग्रुप में मौजूद सभी मेंबर्स को एक साथ टैग किया जा सकेगा। पहले हर सदस्य को अलग-अलग Mention करना पड़ता था, लेकिन अब केवल @all लिखकर पूरे ग्रुप तक जरूरी मेसेज पहुंचाया जा सकेगा। बड़े ग्रुप्स में यह फीचर खासा उपयोगी साबित होगा। कंपनी के अनुसार, 32 से ज्यादा मेंबर्स वाले ग्रुप्स में @all का इस्तेमाल केवल ग्रुप एडमिन कर पाएंगे ताकि इसका गलत इस्तेमाल ना हो।
अब बनाया जा सकेगा नया ग्रुप चैट
WhatsApp ने ग्रुप बातचीत को मैनेज रखने के लिए एक और नया विकल्प भी जोड़ा है। अब किसी मौजूदा ग्रुप से ही अलग विषय पर चर्चा करने के लिए नया ग्रुप चैट बनाया जा सकेगा। उदाहरण के लिए, अगल किसी बड़े ग्रुप में केवल कुछ लोगों को किसी इवेंट की प्लानिंग करनी है, तो वे उसी ग्रुप से नया अलग ग्रुप बना सकते हैं। इससे मुख्य ग्रुप में फालतू मेसेजेस की भीड़ नहीं होगी और अलग चर्चा आसानी से जारी रखी जा सकेगी।
ये सभी फीचर्स कई फेज में Android और iPhone यूजर्स तक पहुंचाए जा रहे हैं। अगर आपके WhatsApp में अभी ये ऑप्शंस दिखाई नहीं दे रहे हैं, तो Play Store या App Store से ऐप को अपडेट करना बेहतर रहेगा।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN




