Home - WhatsApp यूजर्स के लिए बड़ी खबर! अचानक 24 घंटे के लिए बंद...

WhatsApp यूजर्स के लिए बड़ी खबर! अचानक 24 घंटे के लिए बंद हो रहे अकाउंट, हजारों यूजर्स परेशान, मेटा ने बताई वजह

3
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

भारत समेत कई देशों के WhatsApp यूजर्स के अकाउंट अचानक बंद हो गए। कई लोगों को बिना किसी चेतावनी के 24 घंटे के लिए WhatsApp से बाहर कर दिया गया।

अगर आपका WhatsApp अचानक बंद हो जाए तो घबराने की जरूरत नहीं है। भारत समेत कई देशों के हजारों यूजर्स के साथ भी ऐसा ही हुआ है, जहां बिना किसी चेतावनी के उनके अकाउंट 24 घंटे के लिए रिव्यू में चले गए। इसके बाद वे अपने अकाउंट का इस्तेमाल नहीं कर सके और उन्हें बताया गया कि रिव्यू प्रक्रिया में 24 घंटे तक का समय लग सकता है। सबसे हैरानी की बात यह रही कि कई यूजर्स का दावा है कि उन्होंने न तो स्पैम मैसेज भेजे, न किसी थर्ड-पार्टी WhatsApp ऐप का इस्तेमाल किया और न ही प्लेटफॉर्म का कोई नियम थोड़ा। इसके बावजूद उनके अकाउंट लॉक हो गए।

क्या है पूरा मामला

भारत सहित कई देशों के WhatsApp यूजर्स ने अचानक अपने अकाउंट पर “Account Under Review” का मैसेज देखा। इसके बाद वे चैट, कॉल या अन्य फीचर्स का इस्तेमाल नहीं कर पाए। कई यूजर्स के अनुसार, उन्हें पहले कोई चेतावनी भी नहीं मिली थी। कई मामलों में यूजर्स को बताया गया कि उनका अकाउंट रीव्यू हो रहा है और इस प्रोसेस में 24 घंटे तक लग सकते हैं। इस दौरान अकाउंट का सामान्य इस्तेमाल संभव नहीं था।

भारत के यूजर्स भी हुए प्रभावित

यह समस्या केवल किसी एक देश तक सीमित नहीं रही। भारत के कई यूजर्स ने भी सोशल मीडिया और Reddit जैसे प्लेटफॉर्म पर बताया कि उनके WhatsApp अकाउंट अचानक लॉक हो गए। हालांकि, बड़ी संख्या में एक साथ सामने आए मामलों को देखते हुए कई यूजर्स का मानना है कि यह ऑटोमेटेड मॉडरेशन सिस्टम की गड़बड़ी या किसी तकनीकी बग हो सकता है। कुछ यूजर्स ने यह भी बताया कि उनका अकाउंट 2 से 3 घंटे के भीतर फिर से चालू हो गया, जबकि कुछ को पूरे 24 घंटे रिव्यू पीरियड का इंतजार करना पड़ा।

अगर आपका WhatsApp अकाउंट भी Review में चला जाए करें ये काम

अगर आपके WhatsApp पर भी “Account Under Review” दिखाई देता है, तो घबराने की जरूरत नहीं है। आप इन बातों का ध्यान रखें:

आधिकारिक WhatsApp ऐप का ही इस्तेमाल करें।

किसी भी मॉडिफाइड ऐप (GB WhatsApp, YoWhatsApp आदि) का यूज न करें।

बार-बार ऐप अनइंस्टॉल या नंबर दोबारा रजिस्टर करने से बचें।

अगर ऐप में Request Review का ऑप्शन मिले, तो ‘Review’ बटन दिखे तो उस पर टैप करके रिक्वेस्ट के लिए भेज दें।

रिव्यू पूरा होने तक इंतजार करें।

Meta ने किया इस परेशानी को कन्फर्म, बताई यह वजह

इस पूरे मामले पर Meta ने आधिकारिक बयान जारी करते हुए कहा कि कंपनी अपने प्लेटफॉर्म को सुरक्षित बनाए रखने और गलत इस्तेमाल रोकने के लिए लगातार काम करती है। इसी प्रक्रिया के तहत उसके सुरक्षा सिस्टम संदिग्ध गतिविधियों वाले कुछ अकाउंट्स की जांच करते हैं या उन पर कार्रवाई करते हैं। हालांकि Meta ने यह भी माना कि कुछ मामलों में उसके ऑटोमेटेड सिस्टम से गलती हो सकती है। कंपनी का कहना है कि अगर किसी यूजर का अकाउंट गलती से प्रभावित हुआ है, तो उसे जल्द से जल्द ठीक करने और यूजर्स को दोबारा WhatsApp इस्तेमाल करने की सुविधा देने की कोशिश की जा रही है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN