Home - X पर वीडियो डालो और पैसे कमाओ! 15 वीडियो पोस्ट करने पर...

X पर वीडियो डालो और पैसे कमाओ! 15 वीडियो पोस्ट करने पर मिलेंगे 3000 डॉलर तक मिलेंगे

6
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

X चुनिंदा वीडियो क्रिएटर्स को 30 दिनों में 15 अलग-अलग दिनों पर ओरिजनल वर्टिकल वीडियोज पोस्ट करने के लिए 3,000 डॉलर तक का Video Kickstart Bonus दे रहा है। साफ है कि प्लेटफॉर्म की कोशिश वीडियोज पर फोकस करने की है। 

अगर आप सोशल मीडिया पर वीडियो बनाते हैं तो आपके लिए X से जुड़ी यह खबर काम की हो सकती है। X अब चुनिंदा वीडियो क्रिएटर्स को अपने प्लेटफॉर्म पर वीडियो पोस्ट करने के बदले 3,000 डॉलर तक का बोनस देने की तैयारी में है। कंपनी ने Video Kickstart Bonus नाम का नया प्रोग्राम शुरू किया है। इसके साथ क्रिएटर्स को तय शर्तें पूरी करने पर करीब 3,000 डॉलर तक का पेमेंट मिल सकता है।

हालांकि, यहां एक महत्वपूर्ण बात है। यह सुविधा अभी सभी X यूजर्स के लिए शुरू नहीं हुई है। Video Kickstart Bonus फिलहाल invite-only pilot program है। यानी X खुद कुछ चुनिंदा क्रिएटर्स को इसमें शामिल होने का मौका दे रहा है। अगर किसी क्रिएटर को इसका invitation मिलता है तो वह X के Creator Studio में इस प्रोग्राम को देख सकता है।

15 दिन वीडियो पोस्ट करने होंगे

प्रोग्राम में शामिल होने वाले क्रिएटर को 30 दिनों के अंदर में कम से कम 15 अलग-अलग दिनों पर एक qualifying video पोस्ट करना होगा। यानी कुल 15 वीडियो पोस्ट करने होंगे और ये वीडियो 15 अलग-अलग दिनों में होने चाहिए। वीडियो vertical format में होना चाहिए और उसकी लंबाई 3 मिनट से कम होनी चाहिए। X का कहना है कि वीडियो original होना चाहिए। यानी क्रिएटर को खुद वीडियो बनाना होगा। किसी दूसरे व्यक्ति का वीडियो डाउनलोड करके दोबारा X पर पोस्ट करने से बोनस नहीं मिलेगा।

YouTube या Instagram का वीडियो कर सकते हैं शेयर

क्रिएटर्स के लिए अच्छी बात यह है कि अगर उन्होंने अपना original वीडियो पहले YouTube, Instagram या TikTok पर पोस्ट किया है तो उसे X पर भी पोस्ट किया जा सकता है। लेकिन वीडियो में दूसरे प्लेटफॉर्म का watermark, logo या नाम नहीं होना चाहिए। इसका मतलब यह है कि किसी creator के पास पहले से Instagram Reels या YouTube Shorts का कंटेंट है तो वह उसे बिना watermark के X के लिए इस्तेमाल कर सकता है। इससे अलग से हर प्लेटफॉर्म के लिए नया वीडियो बनाने की जरूरत कम हो सकती है।

हर वीडियो पर पैसे नहीं मिलेंगे

यह समझना भी जरूरी है कि X हर वीडियो के लिए अलग से कोई फिक्स्ड पेमेंट नहीं दे रहा है। Video Kickstart Bonus एक फिक्स प्रोग्राम है, जिसमें qualifying videos और posting days की शर्त पूरी करने पर अधिकतम 3,000 डॉलर तक का बोनस मिल सकता है।

इसके लिए अभी कोई नॉर्मल पब्लिक रेट जैसे 1,000 views पर इतने रुपये या 10 लाख views पर इतने रुपये अनाउंस नहीं किए गए हैं। इसलिए इसे YouTube के ट्रेडिशनल ऐड रेवन्यू मॉडल की तरह नहीं समझना चाहिए।

X का पुराना monetization भी बदला

X ने अपने पुराने Creator Revenue Sharing Program को भी बंद कर दिया है। अब कंपनी Original Content Rewards Program पर ज्यादा जोर दे रही है। इसमें एलिजिबिल क्रिएटर्स को उनके ओरिजनल कंटेंट से मिलने वाले क्वॉलिफाइड इंप्रेशंस के आधार पर कमाई का मौका मिलता है।

ओरिजनल कंटेंट रिवॉर्ड्स के लिए भी कुछ एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया हैं। इनमें कम से कम 500 वेरिफाइड फॉलोअर्स, पिछले 90 दिनों में कम से कम 5 लाख होम टाइमलाइन इंप्रेशंस और एलिजिबल प्रीमियम सब्सक्रिप्शन जैसी शर्तें शामिल हैं।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN