Source :- LIVE HINDUSTAN
https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/07/06/1200x900/6_july_yrkkh_1783306974833_1783306980276_4cf380ff-9c7c-4aaa-9025-6e77bf308fdc.jpgYeh Rishta Kya Kehlata Hai Today’s Episode: टीवी सीरियल ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में अरमान को इस बात का गिल्ट होता है कि उसकी वजह से अभिरा न सांस ले पा रही है, न आराम कर पा रही है और न अपने ऊपर ध्यान दे पा रही है।
‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ के 6 जुलाई के एपिसोड में अरमान को अभिरा की फिक्र होती है। अरमान घरवालों से एक खास रिक्वेस्ट करता है। अरमान चाहता है कि सब मिलकर किसी न किसी बहाने से अभिरा को घर से बाहर लेकर जाएं ताकि उसे थोड़ा ब्रेक मिल सके। उसके कहने पर सबसे पहले मुक्ति और मायरा आते हैं और पैरेंट्स टीचर मीटिंग का बहाना बनाते हैं। अभिरा, तान्या से मायरा और मुक्ति के साथ स्कून जाने की रिक्वेस्ट करती है।
तान्या का जवाब
हालांकि तान्या काम का बहाना बना देती है और अभिरा को अपने साथ फिल्म देखने का ऑफर देती है। धीरे-धीरे घर के बाकी सदस्य भी वहां पहुंच जाते हैं और अभिरा को किसी न किसी बहाने घर से बाहर चलने को कहते हैं। अभिरा तुरंत भांप जाती है कि पौद्दार हाउस के सभी लोग उसे बाहर भेजने के लिए सिर्फ बहाने बना रहे हैं।
भड़क जाती है अभिरा
अभिरा का गुस्सा फूट पड़ता है। अरमान, अभिरा को बताता है कि ये प्लान उसका था। अरमान प्यार से उसे समझाता है कि वो दिन-रात सिर्फ उसकी ही देखभाल में लगी रहती है, न तो वो खुद बाहर जाती है, न आराम करती है और न ही अपने करियर पर ध्यान दे पा रही है। अभिरा, अरमान की अच्छी-खासी क्लास लगा देती है।
अभिरा को समझाती है मुक्ति
मुक्ति, अभिरा को अकेले में ले जाकर समझाती है। मुक्ति उसे एहसास दिलाती है कि एक मजबूत रिलेशनशिप के लिए स्पेस देना कितना जरूरी है। वो अभिरा से कहती है कि उसे अरमान को अपने कुछ काम खुद करने देने चाहिए, ताकि धीरे-धीरे उसका खोया हुआ कॉन्फिडेंस वापस लौट सके।
अरमान की कोशिश
मुक्ति की बातें सुनकर अभिरा को अपनी गलती का एहसास होता है और वो अरमान से माफी मांगने जाती है। हालांकि, अरमान खुद को कमरे में बंद कर लेता है। अभिरा को लगता है कि अरमान उसकी वजह से गुस्से में है। अभिरा, अरमान से माफी मांगती है। वहीं आनन-फानन में कृष और आर्यन मिलकर कमरे का दरवाजा तोड़ते हैं। लेकिन जैसे ही दरवाजा खुलता है, वहां का नजारा देख हर कोई दंग रह जाता है। दरअसल, अरमान खुद से अपने पैरों पर चलने की कोशिश कर रहा होता है, जिसे देखकर पूरे परिवार की खुशी का ठिकाना नहीं रहता।
मायरा और दिशा
इसी बीच घर के दूसरे कोने में एक अलग ही तनाव पनप रहा होता है। मायरा जब अरमान के लिए नाश्ता बनाने किचन में जाती है, तो दिशा वहां पहुंचकर उसकी मदद करने की कोशिश करती है। लेकिन मायरा, दिशा की मदद लेने से साफ इनकार कर देती है। मायरा, दिशा को खरी-खोटी सुनाती है।
तान्या का फैसला
दूसरी तरफ, तान्या और काजल के बीच भी तीखी बहस होती है। तान्या, काजल के पास जाकर कृष की शिकायत करती है और कहती है कि कृष सुधरने का सिर्फ नाटक कर रहा है, इसलिए वह अब इस घर में और नहीं रह सकती। तान्या की ये बातें सुनकर काजल का गुस्सा भड़क जाता है और वह दोटूक शब्दों में कह देती है कि इस तरह के किसी भी फैसले में वह तान्या का साथ बिल्कुल नहीं देगी।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN




