Source :- LIVE HINDUSTAN
https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/05/31/1200x900/YRKKH_Soiler_1780215656889_1780215662303_f330c822-b2b8-4418-b88b-ee8cb8eb21bc.jpgYRKKH Spoiler Alert: टीवी सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है का नया प्रोमो वीडियो जारी कर दिया गया है। जानिए समृद्धि शुक्ला और रोहित पुरोहित स्टारर टीआरपी टॉपर सीरियल के अपकमिंग एपिसोड में आने वाले हैं कौन से ट्विस्ट।
YRKKH Spoiler Alert in Hindi: टीवी सीरियल ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ की कहानी में जब चीजें ठीक होने लगी हैं, तभी तकदीर की ऐसी चोट अभिरा और अरमान पर पड़ने वाली है, जो उनका परिवार ही नहीं बल्कि उनकी जिंदगी भी उजाड़ देगा। टीआरपी के मामले में कमाल कर रहे इस सीरियल का नया सीजन शुरू होने की आहट है और अब नए प्रोमो वीडियो में दिखाया गया है कि दर्शकों को अरमान औऱ अभिरा के बीच कुछ रोमांटिक पल देखने को मिलेंगे। दोनों एक दूसरे के साथ कुछ इंटीमेट पल बिता रहे होंगे कि तभी अरमान का फोन बजेगा।
अरमान को आएगा कोर्ट से जरूरी कॉल
कई बार रिंग करने पर अभिरा अरमान से फोन पिक करने को कहेगी। फोन रिंग करते ही अरमान एकदम से हड़बड़ा जाएगा और जाने को कहेगा। वह अभिरा से कहेगा कि मुझे अभी जाना होगा, तुम मुझे सीधा कोर्ट पर मिलना। दरअसल दोनों कोर्ट मैरिज करने जा रहे हैं और फिर एक बार शादी के बंधन में बंधने के लिए बहुत उत्साहित हैं। इधर अभिरा अभी कोर्ट नहीं पहुंची होगी और उधर अरमान शादी के लिए उतावला हुआ जा रहा होगा। वह हाथ में फूलों का गुलदस्ता लिए कोर्टरूम की तरफ बढ़ेगा।
शादी से पहले होगी अरमान की मौत?
मन ही मन अरमान खुद से कहेगा कि अब वह और इंतजार नहीं कर सकता। वह कोर्टरूम की तरफ कुछ कदम ही बढ़ाएगा कि उसे जोर का चक्कर आएगा और वह जमीन पर गिर पड़ेगा। सड़क पर अकेला पड़ा अरमान, जिसके बारे में किसी को खबर नहीं है। अब देखना यह होगा कि क्या अभिरा को उसकी बीमारी के बारे में पता चलेगा और अगर हां तो इसके बाद कहानी क्या मोड़ लेगी। समृद्धि शुक्ला और रोहित पुरोहित स्टारर टीवी सीरियल ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ की कहानी के बारे में माना जा रहा है कि एक बड़ा लीप आने को है।
लीप के बाद किस तरह बढ़ेगी कहानी?
खबरों की मानें तो अरमान और अभिरा की बेटियों को लीड रोल में रखते हुए मेकर्स अब कहानी को आगे बढ़ाएंगे। हालांकि अभी तक इस बारे में कोई कन्फर्मेशन नहीं है। क्या वाकई अरमान की मौत हो जाएगी और उसकी याद में अभिरा को अकेले बेबसी की जिंदगी बितानी पड़ेगी? अगर नए सीजन की शुरुआत होगी तो इसमें चीजें किस तरह होने वाली हैं? शो के लेटेस्ट एपिसोड के अपडेट पाने के लिए जुड़े रहिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN




