Home rss entertainment hindi मनोरंजन समाचार YRKKH: बेटी की फिक्र में बिगड़ेगी अरमान की सेहत, मायरा को हो...

YRKKH: बेटी की फिक्र में बिगड़ेगी अरमान की सेहत, मायरा को हो रहा गलती का अहसास

4
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/10/04/1200x900/YRKKH_SpoiS_1791100680234_HXZU_1791100684888_Dn5O_98d03685-c808-43f7-af7a-6505daac8fa9_e6xc.jpg

YRKKH 4 October 2026: टीवी सीरियल ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ का अपकमिंग एपिसोड काफी धमाकेदार रहने वाला है। जानिए शो में आने वाले हैं कौन से ट्विस्ट।

टीवी सीरियल ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ का रविवार का एपिसोड कई नए उतार-चढ़ाव लेकर आने वाला है। इसके अलावा शो के नए प्रोमो वीडियो में कुछ ऐसे ट्विस्ट की झलक दी गई है, जो कहानी को और भी ज्यादा इंगेजिंग बना सकते हैं। समृद्धि शुक्ला और रोहित पुरोहित स्टारर टीवी सीरियल YRKKH के आज के एपिसोड में आप देखेंगे कि परिवार कबीर और मायरा अपने घरवालों से भाग तो आए हैं, लेकिन अभी उनके पास कोई पु्ख्ता प्लान नहीं है कि वो अपनी जिंदगी कैसे आगे बढ़ाएंगे। शो के 4 अक्टूबर के एपिसोड में दोनों को परेशान होते दिखाया गया है।

YRKKH का रविवार का एपिसोड अपडेट

‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ के रविवार के एपिसोड की शुरुआत में दिखाया गया है कि कबीर और मायरा यह सोचकर अपने रिश्ते की नई शुरुआत करेंगे कि उनका परिवार उन्हें कभी स्वीकार नहीं करेगा। दोनों एक होटल में ठहरे होंगे और यहां बातचीत के दौरान वो अपनी आगे की पढ़ाई, करियर और बाकी जिंदगी के बारे में प्लानिंग करेंगे। इस दौरान कबीर कहेगा कि उसे भरोसा है कि उसका फोटोग्राफी का टैलेंट उसके काम आएगा और कहीं न कहीं उसे नौकरी मिल जाएगी। लेकिन मायरा गिल्ट में डूबी होगी।

राघव-समर से बाल-बाल बचेगी मायरा

मायरा को अपना परिवार और उनकी कही बातें, उनके प्यार की याद आ रही होगी। मायरा मिस कर रही होगी कि कैसे उसके घर छोड़ने से पहले सभी उस पर प्यार लुटा रहे थे। वो अपने घरवालों की फिक्र कर रही होगी और सोच रही होगी कि वो उसके पीछे किस हाल में होंगे। इधर यह सब चल रहा होगा और उधर मायरा और कबीर के परिवार दोनों बच्चों की तलाश में जुटे होंगे। राघव और समर अपनी पूरी जान लगा देंगे और आखिरकार मायरा-कबीर को खोज भी लेंगे। उन्हें दोनों का ऑटो मिल जाएगा लेकिन बड़ी चालाकी से दोनों निकल भागेंगे।

बेटी की फिक्र में बिगड़ी अरमान की सेहत

भले ही कबीर और मायरा उनके हाथ से निकल जाएंगे लेकिन राघव और समर को यह पता चलेगा कि दोनों एडमिशन लेकर साथ में रहने का प्लान कर रहे हैं। इधर अरमान अपनी बेटी की फिक्र में इतना परेशान होगा कि उसे पैनिक अटैक पड़ जाएगा। डॉक्टर उसकी जांच करेगा और परिवार वालों को बताएगा कि बहुत ज्यादा टेंशन लेने की वजह से अरमान को यह अटैक आया है। डॉक्टर कहेगा कि परिवार यह पक्का करे कि अरमान ज्यादा तनाव नहीं ले। अभिरा भी परेशान होगी, लेकिन वह फैसला करेगी कि वह मायरा को नहीं ढूंढेगी। वह घरवालों को भी मना कर देगी कि मायरा को ढूंढने की कोशिश ना करें।

मायरा को हो रहा गलती का अहसास

कावेरी चाहती होगी कि माधव इस मामले में पुलिस को शामिल करे, लेकिन इसके लिए भी अभिरा मना कर देगी। वह दादी सा से कहेगी कि मायरा ने खुद ही कबीर से साथ भाग जाने का फैसला किया है, और उसे अपने पसंदीदा पार्टनर के साथ रहने की आजादी मिलनी चाहिए। शो का नया प्रोमो वीडियो भी जारी कर दिया गया है और इसमें दिखाया गया है कि मायरा, जो कि पहले ही मुश्किल हालातों में है उसने फॉर्म भरने का एक और मौका गंवा दिया होगा। वह गिल्टी फील करेगी कि वह खुद को एडल्ट कहती है, लेकिन इतना सा काम नहीं कर पा रही है। इधर माधव को मायरा की गाड़ी मिल जाएगी, जिससे सस्पेंस गहराएगा।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN