Source :- LIVE HINDUSTAN
https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/09/24/1200x900/Akshay_Kumar__1790270083849_4VJ1_1790270084030_ERSD_f6b09a34-1935-4da5-9e84-f2a55f03707d_lp4M.jpgक्या आप जानते हैं अक्षय कुमार और उनकी फैमिली ने रियल लाइफ में भूत का अनुभव किया है। यही नहीं, एक्टर ने अपने बेटे आरव को किसी से बात करते देखा।
बॉलीवुड सुपरस्टार अक्षय कुमार आज इंडस्ट्री के उन स्टार्स में से हैं, जिन्होंने अपने करियर में रोमांटिक से लेकर, एक्शन, कॉमेडी और हॉरर फिल्मों में काम किया है। अपने करियर में अक्षय में कई सुपरहिट फिल्में दी हैं। अक्षय कुमार की हॉरर फिल्मों की बात करें तो वो ‘भूत बंगला’, ‘भूल भुलैया’ और ‘लक्ष्मी’ में नजर आ चुके हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं अक्षय कुमार और उनकी फैमिली ने रियल लाइफ में भूत का अनुभव किया है। यही नहीं, एक्टर ने अपने बेटे आरव को किसी से बात करते देखा, लेकिन हकीकत में वहां पर कोई था ही नहीं। आइए जानते हैं क्या है पूरा किस्सा?
अक्षय के बेटे के साथ हुई थी डरावनी घटना
अक्षय कुमार ने अपनी हॉरर-कॉमेडी फिल्म ‘भूत बंगला’ के प्रमोशन के दौरान अपने घर में हुए डरावने और अलौकिक शक्तियों (supernatural) अनुभव के बारे में शेयर किया था। इस दौरान उन्होंने जो बताया उसे सुनकर आपके भी रोंगटे खड़े हो जाएंगे। दरअसल, इंडिया टुडे कॉन्क्लेव में अक्षय से पूछा गया कि क्या वह भूतों में विश्वास करते हैं। हालांकि, उन्होंने कहा कि ऐसी घटनाओं का वैज्ञानिक रूप से कोई प्रमाण नहीं है, लेकिन उन्होंने अपनी निजी जिंदगी में घटी एक खतरनाक घटना का जिक्र किया, जिसने उन्हें इस बारे में फिर से सोचने पर मजबूर कर दिया।
‘मेरी पत्नी कहती थी यहां कुछ है’
अक्षय कुमार ने उस समय को याद करते हुए जब वह दूसरे घर में रहते थे, अक्षय ने बताया कि उनकी पत्नी ट्विंकल खन्ना को अक्सर उस जगह पर कुछ अजीब महसूस होता था। अक्षय ने कहा था, ‘हम एक ऐसे घर में रहते थे जहां मेरी पत्नी (ट्विंकल खन्ना) हमेशा मुझसे कहती थी, ‘यहां कुछ है।’ मेरा बेटा आरव उस समय लगभग चार या पांच साल का था और मैं उससे कहता था, ‘टीना, तुम पढ़ी-लिखी हो, तुम ऐसी बातें कैसे कह सकती हो?’ लेकिन एक दिन जब उसने जोर देकर कहा कि उसने एक महिला को घर के अंदर घूमते हुए सुना है।’
मेरा बेटा लेटा हुआ था और अचानक…
अक्षय ने बताया कि पहले उन्होंने इन बातों को मानने से इनकार कर दिया था, लेकिन जब तक मेरे आरब के साथ वो घटना हुई मैं स्तब्ध रह गया था। अक्षय ने कहा, ‘एक दिन, मेरा बेटा लेटा हुआ था और अचानक उसने कहीं इशारा किया और कहा, ‘यहां मत रहो, चले जाओ, तुम चले जाओ।’ मैंने उससे पूछा, ‘तुम किससे बात कर रहे हो?’ कुछ सेकंड के लिए, मैं भी चौंक गया था। ‘मेरी पत्नी ने कहा, ‘देखो, मैंने तुमसे कहा था, कोई है। यहां तक कि आपका बेटा भी किसी से बात कर रहा है। कुछ तो है।’
शायद ऐसी चीजें होती हैं
अक्षय ने अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए कहा था, ‘इसलिए मेरा मानना है कि शायद ऐसी चीजें होती हैं, कोई अलौकिक शक्ति या ऊर्जा। लोग कहते हैं कि कुछ लोग सकारात्मक ऊर्जा से घिरे होते हैं, जबकि दूसरे नकारात्मकता को आकर्षित करते हैं। हमारे आस-पास हमेशा किसी न किसी तरह की ऊर्जा होती है।’ इसके बाद अक्षय ने उस घर को चेंज किया।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN




