Home मनोरंजन समाचार ‘अगर लोग महाभारत समझ सकते हैं तो मेरी फिल्म क्यों नहीं’, क्यों...

‘अगर लोग महाभारत समझ सकते हैं तो मेरी फिल्म क्यों नहीं’, क्यों बोले इम्तियाज अली?

3
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/06/25/1200x900/main_vaapas_aaunga_imtiaz_1782355585604_1782355593079_d5f89009-105c-44b4-8552-7d245e84ee07.png

मैं वापस आऊंगा को लेकर लोगों के रिएक्शम देखने के लिए इम्तियाज अली खुद अलग-अलग सिनेमाघरों में जाकर फिल्म देख रहे हैं। उनकी वीडियोज वायरल हो रही हैं। ऐसी ही एक वायरल वीडियो में इम्तियाज कह रहे हैं- अगर लोगों को महाभारत समझ आ सकती है तो मेरी फिल्म क्यों नहीं? 

इम्तियाज अली की फिल्म मैं वापस आऊंगा की सिनेमाघरों में धीमी शुरुआत हुई थी, लेकिन अब ये फिल्म धीरे-धीरे अपना कमाल दिखा रही है और लोग इस फिल्म को देखने सिनेमाघरों में जा रहे हैं। लोगों का रियल टाइम रिएक्शन देखने इम्तियाज अली भी अलग-अलग सिनेमाघरों में जा रहे हैं। वहां, इम्तियाज फिल्म के बाद लोगों से बात करते भी नजर आते हैं। इम्तियाज के कई ऐसे ही वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। ऐसे ही एक वायरल वीडियो में इम्तियाज मैं वापस आऊंगा देखने के लिए दर्शकों को धन्यवाद कर रहे हैं। साथ ही, इम्तियाज कहते नजर आ रहे हैं अगर लोगों को महाभारत समझ आ सकती है तो मेरी फिल्म क्यों नहीं?

इम्तियाज अली ने दर्शकों को बोला थैंक्यू

इम्तियाज अली की बेटी ने अपने इंस्टाग्राम पर इम्तियाज की एक ऐसी ही वीडियो शेयर की है जिसमें वो दर्शकों का मैं वापस आऊंगा देखने के लिए धन्यवाद कर रहे हैं। वीडियो में इम्तियाज को कहते सुना जा सकता है- “लोगों की शक्ति में मेरी आशा को दोबारा जगाने के लिए धन्यवाद, लगातार बताया जाता है कि लोग नहीं समझेंगे, कि अगर आप दर्शकों को लुभाना चाहते हैं, एक तरह का सिनेमा बनाइए। थैंक्यू मेरी फिल्म देखने आने के लिए।”

इम्तियाज बोले- मैं अपने आपको बेहतर करने की कोशिश कर रहा हूं

इम्तियाज अली ने आगे कहा, मैंने ये बात लाखों बार कही है अपने इंटरव्यूज में कि अगर दर्शक महाभारत समझ सकते हैं, तो मेरी फिल्म क्यों नहीं? मेरे में ही कुछ कमी होगी। मैं आप सबके लिए खुद को बेहतर करने की कोशिश कर रहा हूं। लेकिन न सिर्फ मेरा बल्कि इस देश के 100 और डायरेक्टर्स का भरोसा फिर से जगाने के लिए धन्यवाद।

सिद्धार्थ आनंद ने भी की फिल्म की तारीफ

इम्तियाज अली की मैं वापस आऊंगा की तारीफ केवल आम जनता ही नहीं बल्कि सेलेब्स भी कर रहे हैं। शाहरुख खान की किंग डायरेक्ट कर रहे डायरेक्टर सिद्धार्थ आनंद ने भी मैं वापस आऊंगा ने भी मैं वापस आऊंगा की तारीफ की है। उन्होंने फिल्म देखने के बाद लिखा- क्या खूबसूरत फिल्म है। आगे वाली सीट्स तक भरी थीं- मीड वीक। मैं वापस आऊंगा की टीम को सलाम। अभी के अभी जाकर जरूर देखें।

फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

मैं वापस आऊंगा के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने अबतक (रिपोर्ट लिखे जाने तक) 32.47 करोड़ की कमाई कर ली है। फिल्म ने पहले हफ्ते 12.25 करोड़ की कमाई की। वहीं, दूसरे हफ्ते 20.22 करोड़ की कमाई की है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN