Home rss entertainment hindi मनोरंजन समाचार अजय देवगन ने उलटा किया कपिल शर्मा का जोक, गोवा वाली बात...

अजय देवगन ने उलटा किया कपिल शर्मा का जोक, गोवा वाली बात पर कहा- तेरी जिदंगी में पहले ही..

4
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/09/27/1200x900/Kapil_Sharma_and_Ajay_Devgn_1790499842351_vq4R_1790499845867_NKSK_ac5e0c66-2e42-443a-80a5-0f91c28a9e6d_vdmF.jpg

TGIKS Ajay Devgn Mocks Kapil: अजय देवगन ने उल्टा कर दिया कपिल शर्मा का गोवा की फेनी वाला जोक। जानिए क्या है पूरा किस्सा।

कॉमेडी किंग कपिल शर्मा और अजय देवगन जब एक साथ हों, और मस्ती की हदें पार ना हों ऐसा कहां होता है।

‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ में जब अजय देवगन एक बार फिर बतौर मेहमान शो पर आए, तो कपिल शर्मा उनकी टांग खींचने से बाज नहीं आए। क्योंकि ‘गोलमाल’, ‘सिंघम’ और ‘दृश्यम’ समेत अजय देवगन की कई फिल्में गोवा में शूट हुई हैं, तो ऐसे में कॉमेडी किंग कपिल शर्मा ने बातचीत के दौरान अजय देवगन की फिरकी लेते हुए कहा कि उन्हें गोवा से इतना प्यार क्यों है। हालांकि बात कपिल शर्मा पर ही उलटी पड़ गई, क्योंकि अजय देवगन ने कपिल का जोक उन्हीं पर उलटा कर दिया। तो चलिए जानते हैं क्या है यह पूरा किस्सा।

कपिल के शो पर आए अजय

अजय देवगन अपनी अपकमिंग फिल्म ‘दृश्यम – द कनक्लूजन’ का प्रमोशन करने के लिए ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ पर आए थे। इस फिल्म की ज्यादातर शूटिंग गोवा में हुई है और इस मूवी के पिछले सभी पार्ट भी ज्यादातर गोवा में शूट हुए हैं। कहानी का बैकड्रॉप भी गोवा पर बेस्ड है। अजय देवगन की पिछली ज्यादातर फिल्मों का कनेक्शन गोवा से बताते हुए कहा कि अजय ने अपनी अपकमिंग फिल्म (दृश्यम – द कनक्लूजन) का ट्रेलर भी वहीं पर लॉन्च किया था। इसके बाद कपिल ने मजाकिया लहजे में अजय देगवन को छेड़ा।

क्यों गोवा में होती है शूटिंग?

कपिल शर्मा ने अजय देवगन से कहा, “अजय सर की ज्यादातर फिल्में गोवा में शूट हुई हैं। ‘दृश्यम: द कंक्लूजन’ का ट्रेलर भी गोवा में ही रिलीज हुआ था। इसलिए कुछ लोगों के मन में यह सवाल है, हालांकि यह मेरा सवाल नहीं है, ‘क्या आपको वाकई गोवा खूबसूरत लगता है या आपको लगता है कि वहां से बेहतर फेनी कहीं और नहीं मिलती? या फिर पोमफ्रेट फिश वहां सस्ती है? इसकी वजह क्या है?” कपिल का इशारा समझते हुए अजय देवगन ने जवाब दिया, “गोवा बहुत सुकून देने वाली जगह है, और मैं फेनी नहीं पीता।”

अजय ने लिए कपिल के मजे

लेकिन जब अजय देवगन ने नोटिस किया कि कपिल शर्मा उनके पीछे ही पड़ गए हैं तो वह भी कहां पीछे रहने वाले थे? कपिल शर्मा ने अजय देवगन से कहा कि अगर वो खुद फेनी नहीं पीते हैं, तो वह किसी और के लिए तो वहां से फेनी ला ही सकते हैं? इस पर अजय देवगन ने जवाब दिया, “तेरी जिंदगी में फेनी ने बहुत गड़बड़ की है पहले ही, याद रखना।” शो की जज अर्चना पूरण सिंह भी अजय देवगन का ही साथ देतीं नजर आईं और कपिल की टांग खींचते हुए कहा कि तुझे फ्री में कुछ भी मिल जाए तू पी लेगा।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN