Home - अब कम RAM-स्टोरेज वाले ‘सस्ते’ फोन में भी चलेगा Truecaller, स्पैम कॉल...

अब कम RAM-स्टोरेज वाले ‘सस्ते’ फोन में भी चलेगा Truecaller, स्पैम कॉल से मिलेगा छुटकारा

5
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

स्मार्टफोन में स्टोरेज कम हो या फोन पुराना होने के कारण ऐप्स ठीक से न चलें, तो छोटी-छोटी जरूरतों के लिए भी परेशानी होने लगती है। इसी परेशानी को देखते हुए स्मार्टफोन यूजर्स के लिए Truecaller ने भारत में Truecaller Lite लॉन्च किया है। यह ऐप खास तौर पर उन Android फोन के लिए बनाया गया है, जिनमें स्टोरेज और RAM कम है। कंपनी के मुताबिक, ऐप करीब 10MB स्टोरेज लेता है और 4GB तक RAM वाले सस्ते स्मार्टफोन पर भी चल सकता है। इस ऐप के जरिये अनजान नंबरों की पहचान, कॉल हिस्ट्री, नंबर सर्च और अनचाहे नंबरों को ब्लॉक करने जैसे जरूरी फीचर्स मिलते हैं।

Truecaller Lite क्या है और इसकी खासियतें

Truecaller Lite, पॉपुलर कॉलर आइडेंटिफिकेशन ऐप Truecaller का हल्का वर्जन है। इसे उन यूजर्स की जरूरत को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है, जिनके फोन में ज्यादा स्टोरेज नहीं है या जो भारी ऐप्स चलाने में परेशानी महसूस करते हैं। Truecaller Lite ऐप की सबसे बड़ी खासियत इसका छोटा साइज है। कंपनी के मुताबिक, यह करीब 10MB स्टोरेज लेता है। इसकी तुलना में Truecaller का मुख्य ऐप करीब 117MB का है।

अनजान नंबर की पहचान करना होगा आसान

Truecaller का सबसे ज्यादा इस्तेमाल अनजान नंबरों की पहचान के लिए किया जाता है। कई बार फोन पर ऐसे नंबर से कॉल आती है, जो कॉन्टैक्ट लिस्ट में सेव नहीं होता। ऐसे में कॉल उठाने से पहले यह जानना उपयोगी होता है कि फोन करने वाला कौन हो सकता है। Truecaller Lite में भी Caller ID का फीचर दिया गया है। इसकी मदद से यूजर को अनजान नंबर से आने वाली कॉल की पहचान करने में मदद मिल सकती है।

स्पैम और धोखाधड़ी वाली कॉल से बचाव

आजकल फोन पर बैंक, डिलीवरी, नौकरी और दूसरी सेवाओं के नाम पर कई तरह की संदिग्ध कॉल आती हैं। कुछ कॉल करने वाले लोग यूजर्स से OTP, बैंकिंग जानकारी हासिल करने की कोशिश करते हैं। Truecaller Lite में कॉल हिस्ट्री और कॉन्टैक्ट मैनेज करने जैसे फीचर्स भी मिलते हैं।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN