Home - अब घर में सिनेमाघर जैसा मजा: LG ने लॉन्च किए 25 नए...

अब घर में सिनेमाघर जैसा मजा: LG ने लॉन्च किए 25 नए AI TV, OLED स्क्रीन, AI फीचर्स, गदर साउंड से लैस; ₹19990 से शुरू कीमत

5
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

LG ने भारत में अपनी नई 2026 AI TV लाइनअप लॉन्च कर दी है। नई रेंज में 25 Smart TV मॉडल शामिल हैं, जिनमें OLED, QNED evo Mini LED और AI बेस्ड पिक्चर और साउंड फीचर्स मिलते हैं। नए टीवी की कीमत 19,990 रुपए से शुरू है।

LG 2026 AI TV Lineup Launched: प्रीमियम Smart TV खरीदने की सोच रहे हैं, तो LG ने भारतीय ग्राहकों के लिए अपनी नई 2026 AI TV लाइनअप पेश कर दी है। इस बार कंपनी ने सिर्फ नए मॉडल लॉन्च नहीं किए हैं, बल्कि AI, बड़ी स्क्रीन और बेहतर पिक्चर क्वालिटी पर खास फोकस किया है। नई सीरीज में 115-इंच QNED evo Mini LED, OLED evo, Micro RGB evo, Mini RGB evo और Nano 4K UHD जैसे कई प्रीमियम मॉडल शामिल हैं।

सम्बंधित सुझाव

LG ने 75 इंच और उससे बड़े कुल 25 नए AI TV मॉडल लॉन्च किए हैं। इन टीवी में लेटेस्ट Alpha AI प्रोसेसर, webOS 26, AI Picture और AI Sound जैसी स्मार्ट तकनीकों का इस्तेमाल किया गया है। खास बात यह है कि इस लाइनअप में LG का भारत में अब तक का सबसे बड़ा 115-इंच QNED evo Mini LED TV भी शामिल है। LG के नए टीवी की कीमत 19,990 रुपए से शुरू होकर प्रीमियम मॉडल्स में 12.99 लाख तक जाती है।

LG 2026 AI TV की कीमत और उपलब्धता

LG 2026 QNED evo Mini LED सीरीज की कीमत 52,990 रुपए से शुरू होती है। OLED evo G6 सीरीज की कीमत 2,14,990 रुपए से शुरू होती है, जबकि OLED evo C6 लाइनअप की कीमत 1,19,990 रुपए से शुरू होती है। LG OLED B6 सीरीज की कीमत 1,47,490 रुपए से शुरू होती है। कंपनी की नई Micro RGB evo सीरीज़, जो 100-इंच मॉडल से शुरू होती है, उसकी कीमत 12,99,990 रुपए है। Mini RGB evo लाइनअप की कीमत 1,28,990 रुपए से शुरू होती है।

सम्बंधित सुझाव

LG Nano 4K UHD रेंज की कीमत 38,990 रुपए से शुरू होती है और Smart AI TV लाइनअप की कीमत 19,990 रुपए से शुरू होती है। 2026 AI TV लाइनअप भारत में LG के रिटेल चैनलों और पार्टनर्स के पास खरीदने के लिए उपलब्ध होगा।

LG OLED evo Series के फीचर्स

LG की नई OLED evo सीरीज उन यूजर्स के लिए है जो प्रीमियम पिक्चर क्वालिटी चाहते हैं। इस सीरीज में कंपनी ने Alpha AI Processor Gen2/Gen3 (मॉडल के अनुसार) का इस्तेमाल किया है, जो कंटेंट के हिसाब से अपने आप पिक्चर और साउंड को बेहतर बनाता है। OLED पैनल की वजह से हर पिक्सल खुद रोशनी देता है, जिससे गहरे ब्लैक, शानदार कॉन्ट्रास्ट और नेचुरल कलर्स देखने को मिलते हैं। टीवी में Dolby Vision, Dolby Atmos, AI Picture Pro, AI Sound Pro और नया webOS 26 मिलता है। गेमिंग के लिए HDMI 2.1, VRR, ALLM और कम लेटेंसी जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं।

LG QNED evo Mini LED Series की खासियतें

अगर आपको बड़ी स्क्रीन और ज्यादा ब्राइटनेस वाला टीवी चाहिए, तो QNED evo Mini LED सीरीज बेहतर है। इसमें Mini LED बैकलाइट, Dynamic QNED Color Pro, Precision Dimming Ultra और 100% Color Volume जैसी तकनीकें दी गई हैं, जिससे HDR कंटेंट और स्पोर्ट्स देखने का अनुभव काफी शानदार बनता है। कंपनी ने इस सीरीज में 115-इंच तक का टीवी पेश किया है। इसके अलावा AI प्रोसेसर, AI Picture Pro, AI Sound Pro, webOS 26, Dolby Vision और Dolby Atmos का भी सपोर्ट मिलता है।

LG Micro RGB evo Series की खास बात

Micro RGB evo LG की सबसे प्रीमियम TV सीरीज में से एक है। इसमें RGB बैकलाइटिंग टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया गया है, जिससे कलर्स ज्यादा सटीक और ब्राइट दिखाई देते हैं। यह सीरीज खासतौर पर बड़े स्क्रीन वाले होम थिएटर अनुभव के लिए बनाई गई है। टीवी में AI आधारित पिक्चर प्रोसेसिंग, शानदार HDR सपोर्ट, हाई ब्राइटनेस और बेहतरीन कंट्रास्ट मिलता है। साथ ही Dolby Vision, Dolby Atmos और webOS 26 जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं।

LG Mini RGB evo Series के फीचर्स

Mini RGB evo सीरीज में Mini RGB बैकलाइट टेक्नोलॉजी दी गई है, जो बेहतर ब्राइटनेस और ज्यादा सटीक रंग दिखाने में मदद करती है। कंपनी का दावा है कि यह टीवी HDR कंटेंट, मूवी और लाइव स्पोर्ट्स के दौरान ज्यादा रियलिस्टिक विजुअल देता है। इसमें नया Alpha AI Processor, AI Picture Pro, AI Sound Pro और webOS 26 मिलता है। साथ ही इसमें स्मार्ट वॉयस कंट्रोल, OTT ऐप्स का सपोर्ट और बेहतर गेमिंग एक्सपीरियंस के लिए एडवांस डिस्प्ले फीचर्स भी शामिल हैं।

LG Nano 4K UHD Series की खासियत

LG की Nano 4K UHD सीरीज उन ग्राहकों को ध्यान में रखकर बनाई गई है जो कम कीमत में 4K Smart TV खरीदना चाहते हैं। इसमें NanoCell टेक्नोलॉजी दी गई है, जो सामान्य LED TV की तुलना में बेहतर कलर रिप्रोडक्शन और साफ तस्वीर देने का दावा करती है। टीवी में AI Picture, AI Sound, webOS 26, ThinQ AI, Apple AirPlay, Google Cast और लोकप्रिय OTT ऐप्स का सपोर्ट मिलता है।

LG Smart AI TV Series की बड़ी बातें

LG की Smart AI TV सीरीज उन यूजर्स के लिए है जो कम बजट में स्मार्ट फीचर्स चाहते हैं। इस सीरीज में AI आधारित पिक्चर और साउंड ऑप्टिमाइजेशन, webOS 26, ThinQ AI, वॉयस कंट्रोल, स्क्रीन शेयरिंग और Netflix, Prime Video, YouTube जैसे लोकप्रिय ऐप्स का सपोर्ट मिलता है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN