Source :- LIVE HINDUSTAN
iPhone यूजर्स को एक बड़ा झटका लगने वाला है। ऐप्पल जल्द कई आईफोन से सॉफ्टवेयर सपोर्ट हटाने वाला है। यहां ऐसे मॉडल्स की लिस्ट दी गई है जिनका सॉफ्टवेयर सपोर्ट बंद होने वाला है। देखें लिस्ट में आपका फोन तो नहीं है
Apple अपनी सालाना वर्ल्डवाइड डेवलपर्स कॉन्फ्रेंस (WWDC) 2026 में iOS 27 को पेश करने से बस कुछ ही दिन दूर है। नए अपडेट के आने से ढेर सारे ऐप्पल यूजर्स को फायदा मिलेगा, लेकिन कई आईफोन यूजर्स खाली हाथ रह जाएंगे। एक नई रिपोर्ट के मुताबिक, कई पुराने iPhones के लिए सॉफ्टवेयर अपडेट का सिलसिला अब खत्म होने वाला है। उम्मीद है कि कंपनी 8 जून को WWDC के कीनोट के दौरान नेक्स्ट जनरेशन के iPhone ऑपरेटिंग सिस्टम की घोषणा करेगी, जहां वह iPadOS 27, macOS 27, watchOS 27 और अन्य सॉफ्टवेयर अपडेट्स भी पेश करेगी।
इतने सारे आईफोन में बंद हो जाएगा सपोर्ट
जैसा कि लगभग हर साल एक नए ऑपरेटिंग सिस्टम के लॉन्च के साथ होता है, ऐप्पल अपने कुछ पुराने डिवाइस के लिए सपोर्ट देना बंद कर सकती है। चीन की सोशल मीडिया वेबसाइट वीबो पर टिप्स्टर इंस्टेंट डिजिटल ने बताया कि iOS 27 का सपोर्ट केवल iPhone 12 सीरीज और उससे नए मॉडल में आने की संभावना है। यदि जानकारी सटीक निकली, तो Apple iPhone 11, iPhone 11 Pro, iPhone 11 Pro Max और सेकंड जेनरेशन के iPhone SE के लिए सपोर्ट बंद कर देगा। ये डिवाइस 2019 और 2020 के बीच लॉन्च किए गए थे और इन्हें पहले ही कई प्रमुख iOS अपडेट प्राप्त हो चुके हैं।
इन आईफोन्स में मिलेगा iOS 27 अपडेट
लीक के अनुसार, iOS 27, iPhone 12, iPhone 13, iPhone 14, iPhone 15 और iPhone 16 सीरीज के साथ-साथ हाल ही में लॉन्च हुई iPhone 17 लाइनअप और थर्ड जेनरेशन के iPhone SE को भी सपोर्ट करना जारी रखेगा। जिन डिवाइस को अब सपोर्ट नहीं मिलेगा, उनके यूजर्स को कुछ समय तक iOS 26 के लिए सिक्योरिटी अपडेट मिलते रहने की उम्मीद है, भले ही उन्हें iOS 27 के साथ आने वाले नए फीचर्स न मिल पाएं।
हालांकि, ऐप्पल ने आधिकारिक तौर पर लिस्ट की पुष्टि नहीं की है, यह कदम कंपनी के पुराने हार्डवेयर के लिए सपोर्ट हटाने के नॉर्मल पैटर्न को फॉलो करेगा क्योंकि नए सॉफ्टवेयर की मांग अधिक हो गई है। कुछ पुराने iPad मॉडल भी iPadOS 27 के साथ सपोर्ट खो सकते हैं, हालांकि अभी डिटेल स्पष्ट नहीं है। मैक की ओर, ऐप्पल ने पहले ही पुष्टि कर दी है कि macOS 27 इंटेल पावर्ड मैक के लिए सपोर्ट समाप्त कर देगा।
iOS 27 क्या लाएगा?
नया अपडेट अपने साथ कई नए फीचर्स और इम्प्रूवमेंट्स लेकर आएगा। रिपोर्ट्स से पता चलता है कि अपडेट एक डेडिकेटेड सिरी एक्सपीरियंस ला सकता है जो चैटजीपीटी की तरह काम करता है, जिससे यूजर्स को वॉयस कमांड के माध्यम से ज्यादा नैचुलर बातचीत करने और मुश्किल कामों को पूरा करने की सुविधा मिलती है। ऐसा कहा जा रहा है कि ऐप्पल कैमरा, फोटो, वॉलेट और शॉर्टकट समेत सिस्टम ऐप्स में डीप एआई इंटीग्रेशन पर काम कर रहा है। कंपनी कथित तौर पर एआई-पावर्ड फोटो एडिटिंग टूल, नैचुलर-लैंग्वेज शॉर्टकट क्रिएशन और स्मार्ट राइटिंग असिस्टेंट फीचर्स की टेस्टिंग कर रही है। इनमें से कुछ फीचर्स की घोषणा WWDC में की जा सकती है।
कैमरा ऐप इस साल अपने सबसे बड़े अपग्रेड में से एक प्राप्त कर सकता है, रिपोर्ट में नए सिरी-पावर्ड कैमरा मोड और प्रोफेशनल यूजर्स के लिए ज्यादा कस्टमाइजेशन ऑप्शन का हिंट दिया गया है। फोटो ऐप को एआई टूल्स भी मिल सकते हैं जो इमेज बैकग्राउंड को बढ़ाने, फोटो को रीफ्रेम करने और सिंपल टेक्स्ट कमांड का उपयोग करके एडिटिंग करने में सक्षम हैं। ऐप्पल के वॉलेट ऐप को कथित तौर पर नए पास-क्रिएशन टूल और एआई-पावर्ड बिल-स्प्लिटिंग फीचर मिल रहे हैं।
हालांकि, हर रूमर्ड फीचर तुरंत नहीं आ सकता है। ब्लूमबर्ग के मार्क गुरमन ने iOS 27 की तुलना Mac OS X Snow Leopard से की है, जिससे यह हिंट मिलता है कि ऐप्पल शायद बड़े विजुअल चेंज के बजाय स्टेबिलिटी, परफॉर्मेंस में इम्प्रूवमेंट और बग फिक्स को ज्यादा प्राथमिकता दे सकता है। रिपोर्ट से पता चलता है कि Apple, ऐप्पल इंटेलिजेंस की क्षमताओं को लगातार विकसित करते हुए, iOS को ज्यादा तेज, ज्यादा एफिशियंट और ज्यादा भरोसेमंद बनाने पर ध्यान फोकस कर रहा है।
ऐप्पल का WWDC 2026 कीनोट 8 जून को शुरू होगा। iOS 27 का पहला डेवलपर बीटा, अनाउंसमेंट के तुरंत बाद जारी होने की उम्मीद है, जबकि एक पब्लिक बीटा के जुलाई में आने की संभावना है। iOS 27 का फाइनल वर्जन नेक्स्ट जनरेशन के आईफोन के साथ सितंबर में वैश्विक स्तर पर लॉन्च होने की उम्मीद है।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN






