Home - अब भारत में धूम मचाएगा Samsung Galaxy A08, लॉन्च से पहले देखें...

अब भारत में धूम मचाएगा Samsung Galaxy A08, लॉन्च से पहले देखें इतनी होगी कीमत

4
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

Samsung Galaxy A08 ग्लोबल मार्केट में पहले ही लॉन्च हो चुका है और अब लगता है कि यह भारतीय बाजार में डेब्यू करने वाला है। एक टिप्स्टप ने Samsung Galaxy A08 4G के साथ Galaxy F08 और Galaxy M08 की संभावित भारतीय कीमत का हिंट दिया है।

Loading Suggestions…

Loading Suggestions…

Loading Suggestions…

Loading Suggestions…

Samsung तेजी से अपने स्मार्टफोन पोर्टफोलियो का विस्तार कर रहा है। अब ब्रांड A-सीरीज का नया फोन भारत में लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है। हम बात कर रहे हैं Samsung Galaxy A08 की। सैमसंग ने ग्लोबल मार्केट में पहले ही इसे लॉन्च कर दिया है और उम्मीद है कि यह स्मार्टफोन जल्द ही भारत में भी आएगा। हालांकि कंपनी ने अभी तक भारत में इसके लॉन्च के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है, लेकिन एक नई जानकारी से Galaxy A08 4G, Galaxy F08 और Galaxy M08 की संभावित कीमत का पता चला है। अगर आप भी फोन खरीदने का प्लान कर रहे हैं, तो देखें अपकमिंग सैमसंग गैलेक्सी फोन आपके बजट में है या नहीं…

Samsung Galaxy A08 4G के 4GB+64GB मेमोरी वाले मॉडल की कीमत 18,999 रुपये हो सकती है।

भारत में इतनी हो सकती है Samsung Galaxy A08 4G, Galaxy F08 , Galaxy M08 की कीमत (लीक के अनुसार)

टिप्स्टर संजू चौधरी की एक पोस्ट के अनुसार, Samsung Galaxy A08 4G के 4GB+64GB मेमोरी वाले मॉडल की कीमत 18,999 रुपये हो सकती है। Galaxy F08 और Galaxy M08, जिनके इसके रीब्रांडेड वर्जन के तौर पर आने की उम्मीद है, उनकी कीमत 16,999 रुपये बताई गई है। पोस्ट में इस बात का जिक्र नहीं है कि क्या सैमसंग इन स्मार्टफोन के लिए और मेमोरी ऑप्शन लाने की योजना बना रहा है।

samsung galaxy a08 4g

शेयर की गई तस्वीर, जो कंपनी के इंटरनल कम्युनिकेशन डॉक्यूमेंट जैसा लग रहा है, उसमें कीमतों के लागू होने की तारीख 25 सितंबर, 2026 बताई गई है। हालांकि, सैमसंग ने अभी तक भारत में इनके लॉन्च की कोई समय-सीमा नहीं बताई है और न ही स्मार्टफोन की कोई झलक दिखाई है, लेकिन इस लीक से हिंट मिलता है कि इनके लॉन्च में ज्यादा समय नहीं बचा है।

चूंकि गैलेक्सी F08 और गैलेक्सी M08 के गैलेक्सी A08 4G के रीब्रांडेड वर्जन होने की उम्मीद है, इसलिए इसका वैश्विक लॉन्च हमें यह हिंट देता है कि उनके स्पेसिकेशन्स के संबंध में क्या उम्मीद की जानी चाहिए। चूंकि भारत में इनकी कीमत के बारे में जानकारी लीक से मिली है, इसलिए इन स्मार्टफोन की कीमत और उपलब्धता की पुष्टि के लिए हमें सैमसंग की आधिकारिक घोषणा का इंतजार करना होगा।

samsung galaxy a08 4g

Samsung Galaxy A08 4G के स्पेसिफिकेशन्स (ग्लोबल वेरिएंट के अनुसार)

सैमसंग गैलेक्सी A08 एक डुअल-सिम स्मार्टफोन है जो Android 16 पर बेस्ड One UI 8 पर चलता है। कंपनी इस फोन के लिए 2032 तक सॉफ्टवेयर सपोर्ट देने का वादा करती है। Galaxy A08 में 6.7-इंच का एचडी प्लस एलसीडी स्क्रीन है, जो 120 हर्ट्ज तक का रिफ्रेश रेट और 16 मिलियन कलर्स देता है। Samsung Galaxy A08 में ऑक्टा-कोर मीडियाटेक हीलियो G99 चिपसेट है, जो 6nm प्रोसेस पर बना है। इसमें 2.0 गीगाहर्ट्ज पर चलने वाले छह एफिशिएंसी कोर और दो परफॉर्मेंस कोर हैं, जो 2.2 गीगाहर्ट्ज की पीक क्लॉक स्पीड देते हैं।

फोन में 4GB रैम और 128GB इंटरनल स्टोरेज भी है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 2TB तक बढ़ाया जा सकता है। कैमरे की बात करें तो, इसमें डुअल रियर कैमरा सेटअप है, जिसमें 50-मेगापिक्सेल (f/1.8) का मेन कैमरा है जो ऑटोफोकस और 10x तक डिजिटल जूम की सुविधा देता है। इसमें f/2.4 अपर्चर वाला 2-मेगापिक्सेल का सेकेंडरी कैमरा भी है। सामने की तरफ, स्मार्टफोन में सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 8-मेगापिक्सेल (f/2.0) का फ्रंट कैमरा है। फोन 120 fps तक एचडी वीडियो रिकॉर्डिंग को सपोर्ट करता है। सैमसंग गैलेक्सी A08 में 6000mAh की बैटरी है।

आप Amazon पर मिल रहे इन Samsung फोन्स पर भी विचार कर सकते हैं

Loading Suggestions…

Loading Suggestions…

Loading Suggestions…

Loading Suggestions…

SOURCE : LIVE HINDUSTAN