Source :- LIVE HINDUSTAN
https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/08/04/1200x900/abhjk_1785837897432_1785837909962_d739bf98-b0ea-4e6b-a038-da5b646b3e0a.jpgउर्फी जावेद ने सोशल मीडिया पर इंस्टाग्राम स्टोरी पर अपना वीडियो शेयर कर गुस्सा जाहिर किया है। उन्होंने इस खबर पर रिएक्ट किया है जिसमें दावा किया जा रहा था कि उन्हें अभिजीत ने 1 लाख रुपये दिए थे।
कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दीपके और उर्फी जावेद को लेकर एक सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर फैजल अंसारी ने दावा किया कि अभिजीत ने कई सेलेब्स और इन्फ्लुएंसर्स को उनके आंदोलन को सपोर्ट करने के लिए पैसे दिए थे। फैजल ने यह भी दावा किया कि उर्फी को सीजेपी को सपोर्ट करने के लिए 1 लाख रुपये मिले थे। अब उर्फी का इस पर रिएक्शन आया है और वह काफी भड़की हुई हैं।
उर्फी फेक खबर पर भड़कीं
उर्फी ने उस न्यूज का स्क्रीनशॉट शेयर कर लिखा, ‘1 लाख???’ इसके बाद उर्फी ने फैजान अंसारी पर अपना गुस्सा जाहिर किया और कहा कि ये जो आदमी है ना जो ये क्लेम कर रहा है वो इतना बड़ा घटिया इंसान है। ये वो ही इंसान है जिसने बोला था कि उर्फी ट्रांसजेंडर है। ये वो ही इंसान है जिसने मेरे बारे में बहुत फेक न्यूज फैलाई है। ये बहुत ही मीडिया हंगरी इंसान है और 1 लाख रुपये? चीकू जाकर पचा कर मैं 1 रील के लिए कितना चार्ज करती हूं। मैं 1 लाख के लिए 1 रील डाल दूंगी, वो भी बिना वजह?
उर्फी बोलीं पैसे मिले नहीं बल्कि चले गए
उर्फी ने आगे कहा, ‘मुझे पैसे मिले नहीं हैं, मेरे पैसे चले ही गए हैं। अगर आप मेरा पेज देखेंगे तो मेरे पास कोई ब्रांड ही नहीं आ रहा। अगर आप प्रूव करके दिखाओ कि मैंने पैसे लिए हैं तो मैं अपना इंस्टाग्राम अकाउंट बंद कर दूंगी। अपनी जितनी सोर्स ऑफ इनकम है वो त्याग दूंगी अगर प्रूव हो गया तो।’
कौन हैं फैजान अंसारी
फैजान अंसारी के बारे में बता दें कि वह सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर हैं। वह रिएलिटी सीरीज डेटबाजी में काम कर चुके हैं। अंसारी के इंस्टाग्राम पर 1.1 मिलियन फॉलोअर्स हैं।
जब धर्म बदलने की खबर से भड़की थीं उर्फी
बता दें कि इससे पहले उर्फी ने तब गुस्सा जाहिर किया था जब उनके खिलाफ ऐसी खबर फैलाई गईं कि उन्होंने अपना धर्म बदल दिया है और वह हिंदू में कन्वर्ट हो गई हैं। इतना ही नहीं ऐसा भी कहा जा रहा था कि उर्फी ने अपना नाम बदलकर रीता कर दिया है। उर्फी तब भी काफी भड़की थीं और कहा कि उन्होंने धर्म नहीं बदला है और वह अब भी मुस्लिम ही हैं। उर्फी ने कहा था कि वह किसी धर्म में विश्वास नहीं करती हैं।
बता दें कि उर्फी लास्ट साल 2025 में द ट्रेटर्स शो में नजर आई थीं। इतना ही नहीं वह इस शो की विनर भी बनी थीं।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN



