Home BUSINESS NEWS HINDI अभी से 84% से ज्यादा का फायदा, अगले हफ्ते खुल रहा IPO,...

अभी से 84% से ज्यादा का फायदा, अगले हफ्ते खुल रहा IPO, 331 रुपये है शेयर का दाम

4
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

एक और कंपनी का आईपीओ दांव लगाने के लिए खुलने जा रहा है। यह मिलवर्क्स टेक्नोलॉजीज का आईपीओ है। कंपनी का आईपीओ अगले हफ्ते मंगलवार 14 जुलाई से सब्सक्रिप्शन के लिए खुल रहा है। कंपनी का आईपीओ अभी ओपन भी नहीं हुआ है, लेकिन ग्रे मार्केट में इसके शेयर धमाल मचाए हुए हैं। मिलवर्क्स टेक्नोलॉजीज के शेयर ग्रे मार्केट में 84 पर्सेंट से ज्यादा के प्रीमियम के साथ कारोबार कर रहे हैं। कंपनी का आईपीओ 16 जुलाई तक दांव लगाने के लिए खुला रहेगा।

331 रुपये है शेयर का दाम, 280 रुपये पहुंच गया है GMP
मिलवर्क्स टेक्नोलॉजीज के आईपीओ (Millworks Technologies IPO) में कंपनी के शेयर का दाम 331 रुपये है। अभी से कंपनी के शेयरों का ग्रे मार्केट प्रीमियम (GMP) 280 रुपये पहुंच गया है। मौजूदा ग्रे मार्केट प्रीमियम के हिसाब से देखें तो मिलवर्क्स टेक्नोलॉजीज के शेयर 611 रुपये के करीब बाजार में लिस्ट हो सकते हैं। यानी, आईपीओ में जिन निवेशकों को कंपनी के शेयर अलॉट होंगे, वह लिस्टिंग वाले दिन 84 पर्सेंट से अधिक के फायदे की उम्मीद कर सकते हैं। कंपनी के आईपीओ में शेयरों का अलॉटमेंट शुक्रवार 17 जुलाई को फाइनल होगा। वहीं, कंपनी के शेयर मंगलवार 21 जुलाई को बाजार में लिस्ट हो सकते हैं।

2 लॉट के लिए ही दांव लगा सकते हैं आम निवेशक
मिलवर्क्स टेक्नोलॉजीज के आईपीओ (Millworks Technologies IPO) में आम निवेशक 2 लॉट के लिए ही दांव लगा सकते हैं। आईपीओ की 2 लॉट में 800 शेयर हैं। यानी, आम निवेशकों को आईपीओ में 2,64,800 रुपये का निवेश करना होगा। मिलवर्क्स टेक्नोलॉजीज के आईपीओ का टोटल साइज 160 करोड़ रुपये तक का है। कंपनी के प्रमोटर्स श्रीधर आचार्य, एच के मधु, सौम्या मधुय और रश्मि श्रीधर आचार्य हैं। आईपीओ से पहले कंपनी में प्रमोटर्स की हिस्सेदारी 65.08 पर्सेंट है। मिलवर्क्स टेक्नोलॉजीज के शेयर बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज के SME प्लेटफॉर्म पर लिस्ट होंगे।

क्या करती है मिलवर्क्स टेक्नोलॉजीज?
मिलवर्क्स टेक्नोलॉजीज लिमिटेड एक प्रिसिशन इंजीनियरिंग कंपनी है। हाई-एक्युरेशी मशीन्ड कंपोनेंट्स, शीट मेटल पार्ट्स और रेलवे, एयरोस्पेस, डिफेंस, सेमीकंडक्टर इंडस्ट्रीज के लिए इंटीग्रेटेड असेंबलीज की मैन्युफैक्चरिंग में कंपनी का स्पेशलाइजेशन है। कंपनी एयरो-इंजन एप्लीकेशंस में इस्तेमाल होने वाले प्रिसिशन-मशीन्ड कंपोनेंट्स और सब-असेंबलीज की मैन्युफैक्चरिंग करती है। अगर डिफेंस सेक्टर की बात करें तो कंपनी मिसाइल एयरफ्रेम कंपोनेंट्स, गाइडेंस सिस्टम हाउसिंग्स, स्ट्रक्चरल ब्रैकेट्स एंड माउंट्स और सिलिंडर पार्ट्स बनाती है। आईपीओ से जुटाई गई रकम का इस्तेमाल कंपनी प्लांट एंड मशीनरी के परचेज में होने वाले कैपिटल एक्सपेंडिचर की फंडिंग, वर्किंग कैपिटल रिक्वॉयरमेंट्स की फंडिंग और जनरल कॉरपोरेट पर्पज में करेगी।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN