Home rss entertainment hindi मनोरंजन समाचार अमिताभ बच्चन लेंगे कुछ दिनों का ब्रेक, बोले- आराम करने को कहा...

अमिताभ बच्चन लेंगे कुछ दिनों का ब्रेक, बोले- आराम करने को कहा गया है

4
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/10/21/1200x900/Abcha_1792590930350_yMEw_1792590934186_SQoX_51a12898-b034-4916-ab4b-564cebf8ed37_Reoj.jpg

अमिताभ बच्चन के हालिया सोशल मीडिया पोस्ट ने उनके फैंस को चिंता में डाल दिया है। उन्होंने फैंस को बताया है कि उन्हें कुछ दिन आराम करने की सलाह दी गई है।

महानायक अमिताभ बच्चन की एक सोशल मीडिया पोस्ट ने उनके फैंस को चिंता में डाल दिया है। बुधवार की रात 9 बजे अमिताभ बच्चन ने अपनी X पोस्ट में लिखा, “माफी… क्षमा प्रार्थी हूं। कुछ दिनों के लिए आराम और संवरने का वक्त निकालने को कहा गया है। सो कुछ लिख नहीं पा रहा हूं।” मालूम हो कि अमिताभ बच्चन ने पिछले दिनों कौन बनेगा करोड़पति की थोड़ा कम जोशीले अंदाज में शुरुआत की थी, उन्होंने बताया कि उनके पांव में चोट लगी थी। बता दें कि अमिताभ बच्चन KBC के सेट पर दौड़ते हुए एंट्री करते थे और इस उम्र में उन्हें इस जोशीले अंदाज में एंट्री लेते देख, लोग दंग रह जाते थे।

अमिताभ के घुटने में लगी थी चोट

अमिताभ बच्चन ने रियलिटी शो के एपिसोड में दौड़ते हुए मंच पर आने की बजाए अपनी कुर्सी पर बैठे हुए ही, शो की ओपनिंग की। बिग बी ने दर्शकों को बहुत खुलकर बताया कि उन्हें खडे़ होने में दिक्कत हो रही है। उन्होंने कहा, “आमतौर पर मैं शो की शुरुआत मंच के बीच में खड़े रहकर करता हूं, लेकिन आज मेरे पैर में एक चोट लगी हुई है।” अमिताभ बच्चन ने दर्शकों को बताया, “कल शूटिंग के दौरान, मैं फिसल गया और मेरे घुटने पर चोट लग गई।” बात कहने के दौरान अमिताभ बच्चन ने अपने बाएं घुटने की तरफ इशारा किया।

लोग बोले- जीवन में आराम जरूरी है

बात अमिताभ बच्चन की X पोस्ट की करें तो इस पर लोगों ने ढेरों कमेंट करके अपने रिएक्शन दिए है। कमेंट सेक्शन में जहां कई लोगों ने उन्हें ट्रोल किया और इस बात पर सवाल उठाया कि वह कभी भी महंगाई या समसामयिक मुद्दों पर नहीं बोलते हैं, तो वहीं कुछ फैंस ने फिक्र जताई। एक यूजर ने कमेंट किया, “जीवन में आराम बहुत ही अवश्यक है l आप भरपूर एनर्जी के साथ वापसी कीजिए सर। ईश्वर आपको लंबी आयु और अच्छी सेहत प्रदान करे l” एक यूजर ने लिखा- आपकी सेहत से जरूरी कुछ नहीं है सर, आप आराम कीजिए।

अमिताभ बच्चन की अपकमिंग फिल्में

अमिताभ बच्चन की अपकमिंग फिल्मों की बात करें तो वह ‘कल्कि : पार्ट-2’ में एक बार फिर नजर आएंगे। इसके अलावा ‘रामायण’ में भी उनका अहम किरदार होने की बात कही जा रही है, जिसे अभी तक सीक्रेट रखा गया है। अमिताभ बच्चन की फिल्म ‘सेक्शन 84’ अनाउंसमेंट के वक्त से ही सुर्खियों में बनी हुई है। इसके अलावा महानायक हर साल ‘कौन बनेगा करोड़पति’ पर बतौर होस्ट लौटते हैं। इस साल भी उनके जन्मदिन वाले हफ्ते को स्पेशल बनाने की मेकर्स ने हर संभव कोशिश की थी। अमिताभ बच्चन के बर्थडे वीक को मेकर्स ने बहुत खास बना दिया था।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN