Home World News hindi अमेरिका-ईरान की पीस डील के बीच हिज्बुल्लाह और इजरायल का युद्ध जारी;...

अमेरिका-ईरान की पीस डील के बीच हिज्बुल्लाह और इजरायल का युद्ध जारी; 16 की मौत

4
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

अमेरिका और ईरान की पीस डील के बीच लेबनान में युद्ध जारी है। गुरुवार को इजरायल और हिज्बु्ल्लाह के बीच हुए हमलों में करीब 16 लोगों के मारे जाने की खबर है। इजरायल की तरफ से साफ कर दिया गया है कि वह दक्षिणी लेबनाने से पीछे नहीं हटेगा।

पश्चिम एशिया में अमेरिका और इजरायल की जंग भले ही थम गई हो, लेकिन इजरायल ने लेबनान के ऊपर हमले करना जारी रखा है। इजरायली सेना ने गुरुवार को बताया कि उसने दक्षिणी लेबनान के कई इलाकों में मौजूद हिज्बुल्लाह के ठिकानों पर हमला किया है। इसके बदले में हिजबुल्लाह ने भी इजरायली सेना के कई ठिकानों पर हमला किया। गुरुवार को हुई इस लड़ाई में करीब 16 लोगों के मारे जाने की खबर है। इस हमले के बाद इजरायली सेना ने चेतावनी देते हुए कहा कि आने वाले समय में ऐसे और हमले होंगे।

लेबनाने की सरकारी मीडिया की रिपोर्ट्स के मुताबिक गुरुवार को देर रात इजरायल की तरफ से जमकर हवाई हमले हुए। इस हमले में दर्जन भर से ज्यादा लोग मारे गए हैं। वहीं, इजरायली सेना ने भी नुकसान होने की पुष्टि की है।

बता दें, लेबनान में पुराने दुश्मन हिजबुल्लाह और इजरायल के बीच में लड़ाई ऐसे समय में हो रही है, जब अमेरिका और ईरान शांति समझौता होने की खुशी मना रहे हैं। बता दें, ईरान के साथ डील में अमेरिका ने इस बात पर हामी भरी थी कि वह लेबनान में होने वाले इजरायली हमलों को रोकेगा। इजरायल की तरफ से जारी हमलों की वजह से अब यह पीस डील भी खतरे में पड़ गई है।

इजरायल शुरुआत से ही ईरान के साथ हुई पीस डील के खिलाफ रहा है। इजरायली प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने सार्वजनिक रूप से इस डील का विरोध नहीं किया लेकिन उनके रक्षा मंत्री ने डील के पहले ही साफ कर दिया था कि यह अमेरिका की डील है। इजरायल इसको नहीं मानेगा। इसके अलावा इजरायली सेना भी साफ कर चुकी है कि वह दक्षिणी लेबनान से तब तक पीछे नहीं हटेगी, जब तक यहाँ मौजूद खतरों को पूरी तरह से खत्म नहीं कर दिया जाता।

अपडेट की जा रही है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN