Home rss entertainment hindi मनोरंजन समाचार अरविंद त्रिवेदी से लेकर सैफ अली खान तक ये एक्टर बन चुके...

अरविंद त्रिवेदी से लेकर सैफ अली खान तक ये एक्टर बन चुके हैं ‘रावण’, इसने किया था निराश

5
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/10/18/1200x900/Ravan_1792330467784_ImBT_1792330491186_wUF4_0cf7a2d2-c942-40e2-a18d-515f1e8a8662_YD1n.jpg

अब तक पर्दे पर भी न जाने कितने स्टार्स रावण का किरदार निभा चुके हैं। हिंदी सिनेमा से लेकर टीवी और अब ओटीटी तक, कई कलाकारों ने रावण के रोल से खास पहचान हासिल की, जिसे आज तक कोई भूल नहीं पाया।

दशहरा सिर्फ एक त्योहार नहीं, बल्कि बुराई पर अच्छाई की जीत का एक जीता जागता उदाहरण है। दशहरे पर श्रीराम ने रावण का वध किया था। हर साल इस दिन रावण का पुतला जलाया जाता है। अब तक पर्दे पर भी न जाने कितने स्टार्स रावण का किरदार निभा चुके हैं। हिंदी सिनेमा से लेकर टीवी और अब ओटीटी तक, कई कलाकारों ने रावण के रोल से खास पहचान हासिल की, जिसे आज तक कोई भूल नहीं पाया। तो चलिए जानते हैं जानते हें उन स्टार्स के बाद में जिन्होंने पर्दे पर रावण का रोल निभाया?

1. एनटी रामा राव बने रावण

तेलुगु सिनेमा के दिग्गज एक्टर एनटी रामा राव इस लिस्ट में सबसे पहले आते हैं। उन्होंने साल 1958 में आई फिल्म ‘भूकैलास’ और 1961 की फिल्म ‘सीता राम कल्याणम’ में रावण का रोल किया था। इसके अलावा ‘लव कुश’ (1963) में वह भगवान राम के किरदार में नजर आए।

2. अरविंद त्रिवेदी

रामानंद सागर के मशहूर सीरियल ‘रामायण’ (1987) में रावण का किरदार अरविंद त्रिवेदी ने निभाया था। इस किरदार को निभाकर अरविंद ने इसे अमर कर दिया था। अरविंद जब पर्दे पर आते थे तब लोग डर के कांप जाते थे। लेकिन इस राेल को उन्होंने बहुत शिद्दत से निभाया। वो इस रोल को निभाने के से पहले वो हमेशा श्रीराम की पूजा करते थे और उनके माफी मांगते थे।

3. अखिलेंद्र मिश्रा

एक्टर अखिलेंद्र मिश्रा ने साल 2008 में आनंद सागर के टीवी सीरियल ‘रामायण’ में रावण का किरदार निभाया था। इस शो को इसमें गुरमीत चौधरी ने भगवान राम और देबिना बनर्जी ने माता सीता की भूमिका निभाई थी।

4. नरेंद्र झा

दिवंगत अभिनेता नरेंद्र झा ने टीवी सीरियल ‘रावण’ में मुख्य किरदार निभाया था। इस शो में हर किसी ने नरेंद्र की एक्टिंग को खूब पसंद किया। ये शो साल 2006 में शुरू हुआ था और दो साल से ज्यादा समय तक चला।

5. आर्य बब्बर

राज बब्बर के बेटे और एक्टर आर्य बब्बर भी टीवी पर रावण का रोल कर चुके हैं। आर्य ने साल 2015 में आए शो ‘संकट मोचन महाबली हनुमान’ में रावण बने थे।

6. पारस छाबड़ा

टीवी के जाने माने एक्टर और ‘बिग बॉस’ कंटेस्टेंट रह चुके पारस छाबड़ा भी रावण के रोल में नजर आ चुके हैं। पारस ने सीरियल ‘विघ्नहर्ता गणेश’ में रावण का किरदार निभाया था।

7. कबीर दुहान सिंह

साउथ इंडियन एक्टर कबीर दुहान सिंह ने 2021 में आई सीरीज ‘रामयुग’ में रावण बने थे। कुणाल कोहली के निर्देशन में बनी इस आठ एपिसोड की सीरीज की शूटिंग मॉरीशस में हुई थी।

8. सैफ अली खान

साल 2023 में आई ओम राउत की फिल्म ‘आदिपुरुष’ पर्दे पर बुरी तरह से फ्लॉप रही। इस मूवी में प्रभास ने श्रीराम और कीर्ति सेनन ने सीता का रोल प्ले किया था। मूवी में रावण का रोल सैफ अली खान ने निभाया था।

9. रजनीश दुग्गल

एक्टर रजनीश दुग्गल ने 2026 में आई फिल्म ‘महाकाव्य श्री रामायण कथा’ में रावण का किरदार निभाया। ये मूवी अभिषेक शर्मा के निर्देशन में बनी थी।

10. यश फिल्म ‘रामायण: पार्ट 1’ में बनें रावण

वहीं, अब हम जिस फिल्म की बात करने जा रहे हैं, उसे लेकर सोशल मीडिया पर खतरनाक बज बना हुआ है। नितेश तिवारी के निर्देशन में बन रही ‘रामायण: पार्ट 1’ में इंडस्ट्री के सभी बड़े स्टार्स अहम भूमिका में दिखाई देंगे। मूवी में साउथ सुपरस्टार यश रावण के रोल में हैं। फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम की भूमिका में हैं। रामायण पार्ट 1 नवंबर 2026 में रिलीज होगी। रिपोर्ट्स की मानें फिल्म का कुल बजट 4,000 करोड़ (लगभग 500 मिलियन डॉलर) बताया जा रहा है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN