Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/05/31/1200x900/bobby_alia_31_05_1780245168279_1780245171988_008cb89f-e837-4239-a189-fe19ad8a182b.png

सोशल मीडिया पर ऐसी खबरें वायरल थीं कि अल्फा के सेट पर आलिया भट्ट और बॉबी देओल के बीच कुछ अनबन हुई थी। अब बॉबी देओल ने इन खबरों पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। 

बॉबी देओल और आलिया भट्ट जल्द ही यश राज फिल्म्स की स्पाई यूनिवर्स मूवी अल्फा में साथ नजर आएंगे। इस फिल्म को लेकर कुछ दिन पहले सोशल मीडिया पर खबरें थीं कि बॉबी देओल और आलिया भट्ट के बीच शूटिंग के दौरान सेट पर अनबन हो गई थी। अब बॉबी देओल ने इन खबरों पर रिएक्ट किया है। उन्होंने इन खबरों को झूठा बताया है। उन्होंने कहा कि वो भी ये खबर देखकर हैरान रह गए थे।

आलिया भट्ट से अनबन पर क्या बोले बॉबी देओल

इंडिया टीवी से खास बातचीत में बॉबी देओल ने कहा, “मुझे एक दोस्त ने भेजा उस अफवाह का स्नैपशॉट। मैं भी हैरान हो गया। लोग इतने वेल्ले हैं कि कुछ भी लिख के बना देते हैं।”

बॉबी देओल ने की आलिया भट्ट की तारीफ

इस बातचीत के दौरान बॉबी देओल ने आलिया भट्ट की तारीफ की। उन्होंने कहा कि आलिया भट्ट एक बहुत अच्छी एक्ट्रेस हैं। वो बहुत मेहनती हैं। उन्होंने फिल्म में आलिया भट्ट के एक्शन सीक्वेंस के लिए उनके कमिटमेंट की भी तारीफ की।

बॉबी देओल बोले- इंस्टा पर 90 पर्सेंट कहानियां झूठी

बॉबी देओल ने कहा, “आलिया बहुत अच्छी एक्ट्रेस हैं और वो बहुत प्रोफेशनल हैं। वो बहुत मेहनत करती हैं। आलिया अपने सभी फाइट सीक्वेंस के लिए तैयार होती थीं। तो मुझे समझ में नहीं आया किसने क्या सोच के ये सब अफवाहें लिखीं। मैं अब सबको ये प्वाइंट प्रूफ करने नहीं बैठूंगा। तो ये सच नहीं है। लोग इंस्टाग्राम से प्रभावित रहते हैं लेकिन उसपर 90 पर्सेंट कहानियां सही नहीं होती हैं।”

अल्फा के बारे में

अल्फा की बात करें तो ये एक स्पाईव यूनिवर्स फिल्म है जिसमें आलिया भट्ट के साथ शरवरी वाघ नजर आएंगी। इसके अलावा फिल्म में बॉबी देओल और अनिल कपूर भी नजर आएंगे। आलिया भट्ट की ये फिल्म इस साल की सबसे बड़ी रिलीज में से एक मानी जा रही है।

कब रिलीज होगी स्पाई एक्शन थ्रिलर अल्फा?

इस फिल्म की रिलीज डेट की बात करें तो पहले ये फिल्म 10 जुलाई को रिलीज होने वाली थी, लेकिन अब फिल्म की रिलीज की नई डेट आई है। अब आलिया भट्ट की स्पाई थ्रिलर फिल्म 3 जुलाई को रिलीज होगी। फिल्म को लेकर ऐसी भी अफवाहें हैं कि फिल्म में शाहरुख खान और ऋतिक रोशन का कैमियो भी होगा। अल्फा के डायरेक्टर की बात करें तो इस फिल्म को शिव रवैल ने डायरेक्ट किया है। शिव रवैल को नेटफ्लिक्स की सीरीज द रेलवेमैन को डायरेक्ट करने के लिए जाना जाता है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN