Home LIFESTYLE NEWS HINDI आइब्रो और आईलैशेस करनी हैं घनी? कैस्टर ऑयल में ये 3 चीजें...

आइब्रो और आईलैशेस करनी हैं घनी? कैस्टर ऑयल में ये 3 चीजें मिलाकर लगाएं, कुछ ही हफ्तों में दिखेगा फर्क

4
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

आइब्रो और आईलैशेस अगर हल्की हो तो चेहरे की सुंदरता फीकी लगती है। नकली लैशेस या फिर पेंसिल चलाकर आइब्रो को घना दिखा सकते हैं लेकिन असली वाली की बात अलग होती है। अगर आप ग्रोथ बढ़ाना चाहती हैं, तो कैस्टर ऑयल में कुछ चीजों को मिलाकर लगाना शुरू करें

आईलैशेस और आइब्रो दोनों ही चेहरे की खूबसूरती बढ़ाने में अहम भूमिका निभाती हैं। अगर किसी की आइब्रो या आईलैशेस हल्की या कम घनी होती हैं, तो उन्हें घना बनाने के लिए लोग कई तरह के ब्यूटी प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं। हालांकि, कुछ नेचुरल तेल भी हैं जिनका इस्तेमाल लंबे समय से बालों की ग्रोथ बढ़ाने के लिए किया जाता रहा है। इन्हीं में से एक है कैस्टर ऑयल, जिसे आईलैशेस को घना करने और आइब्रो की ग्रोथ बढ़ाने के लिए सबसे अच्छा माना जाता है। कैस्टर ऑयल में कुछ चीजों को मिलाकर अगर आप लगाएंगे तो आइब्रो और आईलैशेस घनी हो सकती हैं। तो चलिए आपको इसके बारे में पूरी जानकारी देते हैं।

कैसे फायदेमंद है कैस्टर ऑयल?

कैस्टर ऑयल में मौजूद रिसिनोलिक एसिड, फैटी एसिड और विटामिन ई जैसे तत्व बालों को नमी देने और इन्हें टूटने से बचाते हैं। जब आइब्रो और आईलैशेस को तेल से सही मॉइश्चर मिलता है, तो वह स्वस्थ और घनी दिखाई देती हैं। साथ ही ये तेल बालों को कोट करके उन्हें ड्राईनेस और डैमेज होने से बचाता है।

कैसे बनाएं ऑयल थिनर

आपको 2-3 चम्मच कैस्टर ऑयल लेना है, इसमें 2 चम्मच बादाम तेल, 2 विटामिन ई कैप्सूल और 1 चम्मच गरी का तेल मिलाना है। इस मिश्रण को बनाकर एक कटोरी में रख लें और फिर किसी खाली मसकारा की शीशी में स्टोर कर लें। मसकारा वाले ब्रश से लैशेस और आइब्रो पर लगाने में आसानी होगी। बादाम का तेल बालों को पोषण देने, रूखेपन को कम करने और उन्हें मुलायम बनाए रखने में मदद करता है। वहीं विटामिन ई की कैप्सूल बालों को मॉइस्चर देने, ड्राईनेस कम करने में हेल्प करेगी। गरी का तेल लैशेस और आइब्रो के बालों में चमक बनाए रखने में मदद करेगा।

लगाने का तरीका क्या है

रात को सोने से पहले चेहरा धो लें, साथ ही आइब्रो और लैशेस पर भी पानी पड़ेगा। इससे ये साफ हो जाएंगी। फिर मसकारा ब्रश से ऑयल थिनर निकालकर इनपर लगाएं और हल्के हाथों से 1-2 बार आइब्रो पर मसाज करें। ये थिलर लैशेस पर लगाने से थोड़ा भारी लगेगा लेकिन कुछ देर बाद सही लगने लगेगा। इसे तभी लगाएं, जब आप सोने जा रही हों। ऐसे में लैशेस बार-बार खुलेंगी नहीं तो ये छूटेगा भी नहीं।

फायदे कितने दिन में दिखेगा

ऐसा बिल्कुल नहीं है कि इसे लगाने के हफ्ते भर में ही आपको रिजल्ट मिल जाएगा। आपको इस थिनर को करीब 3-4 महीने लगातार लगाना होगा, तब आपको ग्रोथ समझ आएगी। कोई भी तेल धीरे-धीरे नरिश करते हुए हेयर ग्रोथ को बढ़ाता है। आइब्रो और लैशेस के बाल वैसे ही धीमे बढ़ते हैं। ऐसे में आपको इसे लगाने के साथ सब्र भी रखना पड़ेगा।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN