Home LIFESTYLE NEWS HINDI आज बनाएं टेस्टी पनीर पेपर फ्राई, देखिए झटपट बनने वाली रेसिपी

आज बनाएं टेस्टी पनीर पेपर फ्राई, देखिए झटपट बनने वाली रेसिपी

4
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

पनीर पेपर फ्राई एक बेहद टेस्टी और झटपट बनने वाली डिश है। जिसे रोटी, नान या फिर पराठे के साथ सर्व किया जा सकता है। यहां सीखिए झटपट बनने वाली पनीर पेपर फ्राई की रेसिपी-

कुछ अलग और टेस्टी खाने का मन हो तो पनीर की टेस्टी सब्जी बनाकर तैयार करें। ये स्वाद में काफी अच्छी लगती है और किसी खास लंच या फिर डिनर के लिए ये परफेक्ट है। इसे बनाने के लिए आपको घर में मौजूद चीजों की ही जरूरत होगी। स्वाद में बेहतरीन लगने वाली ये सब्जी घर पर फटाफट बन जाएगी और स्वाद में भी काफी अच्छी लगेगी । सीखिए पनीर पेपर फ्राई बनाने का तरीका।

पनीर पेपर फ्राई बनाने की सामग्री

1 छोटा चम्मच साबुत धनिया

1 छोटा चम्मच जीरा,

1 छोटा चम्मच सौंफ

1 छोटा चम्मच साबुत काली मिर्च

कुछ करी पत्ते

2 टमाटर

2 कटे हुए प्याज

एक पैन में 1.5 बड़ा चम्मच तेल

1 बड़ा चम्मच अदरक-लहसुन का पेस्ट

2 कटे हुए प्याज

1 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर

स्वादानुसार नमक

1/2 छोटा चम्मच कसूरी मेथी

सूखा पेपर मसाला

2 क्यूब बटर

400 ग्राम पनीर के क्यूब्स

1 बड़ा चम्मच सोया सॉस

ताजा कटा हुआ हरा धनिया

पनीर पेपर मसाला बनाने की विधि

इस टेस्टी सब्जी को बनाने के लिए सबसे पहले सूखा पेपर मसाला बनाएं। इसके लिए एक पैन गरम करें और उसमें 1 छोटा चम्मच साबुत धनिया,1 छोटा चम्मच जीरा, 1 छोटा चम्मच सौंफ, 1 छोटा चम्मच साबुत काली मिर्च, कुछ करी पत्ते को धीमी आंच पर अच्छी खुशबू आने तक भूनें। फिर पूरी तरह ठंडा होने दें और दरदरा मसाला पाउडर बना लें। इसे अलग रख दें। अब 2 टमाटरों को ब्लेंड करके चिकनी प्यूरी बना लें। फिर एक एक पैन में 1.5 बड़ा चम्मच तेल गरम करें। इसमें 2 कटे हुए प्याज, कुछ करी पत्ते डालें और नरम होने तक भूनें। फिर 1 बड़ा चम्मच अदरक-लहसुन का पेस्ट डालें और कच्ची महक जाने तक भूनें। फिर 1 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर, नमक और आधा छोटा चम्मच कसूरी मेथी डालें। अब पहले से तैयार किया हुआ सूखा पेपर मसाला डालें और अच्छी तरह मिलाएं। फिर इसमें टमाटर की प्यूरी डालें और मसाला गाढ़ा होने तक पकाएं। गाढ़ापन ठीक करने के लिए थोड़ा पानी डालें और चमकदार होने तक धीमी आंच पर पकाएं। अब दूसरे पैन में 2 क्यूब बटर डालें। फिर पनीर के क्यूब्स डालें और हल्का सुनहरा होने तक भूनें। ऊपर से थोड़ा और ताजा पेपर मसाला छिड़कें और अच्छी तरह मिलाएं ताकि पनीर पर मसाला अच्छी तरह लग जाए।

अब पेपर-फ्राई पनीर को प्याज-टमाटर मसाले में डालें और धीरे-धीरे मिलाएं ताकि पनीर नरम रहे लेकिन सारे फ्लेवर सोख ले। फिर स्वाद बढ़ाने के लिए एक बड़ा चम्मच सोया सॉस डालें। आखिर में ताजा कटा हुआ हरा धनिया डालें। पनीर पेपर फ्राई तैयार है। इसे मालाबारी पराठे के साथ गरमा-गरम परोसें।

रेसिपी-hungryraghavvv

SOURCE : LIVE HINDUSTAN