Home rss business hindi आज से SRIT India IPO ओपन, GMP पहुंचा 33 रुपये, 30 सितंबर...

आज से SRIT India IPO ओपन, GMP पहुंचा 33 रुपये, 30 सितंबर तक खुला रहेगा इश्यू

5
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

SRIT India IPO आज यानी 28 सितंबर को खुल रहा है। कंपनी का आईपीओ 30 सितंबर को खुलेगा। आईपीओ का साइज 218.40 करोड़ रुपये का है। आईपीओ पूरी तरह से फ्रेश शेयरों पर आधारित है। कंपनी 1.68 करोड़ नए शेयर जारी करेगी। बता दें, मौजूदा निवेशक एक भी शेयर नहीं बेच रहे हैं। यानी ऑफर फार सेल जीरो है। आईपीओ 30 सितंबर तक खुला रहेगा।

कितना है प्राइस बैंड (SRIT India IPO price band)

इस आईपीओ का प्राइस बैंड 123 रुपये से 130 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है। कंपनी ने 115 शेयरों का एक लॉट बनाया है। जिसकी वजह से निवेशकों को कम से कम 14950 रुपये का दांव लगाना होगा। बता दें, च्वाइस कैपिटल एडवाजर्स प्राइवेट लिमिटेड को बुक रनिंग लीड मैनेजर नियुक्त किया गया है। वहीं, केफिन टेक्नोलॉजी लिमिटेड को रजिस्ट्रार नियुक्त किया गया है।

इस आईपीओ में क्वालीफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स के लिए अधिकतम 50 प्रतिशत हिस्सा आरक्षित रहेगा। वहीं, एनआईआई के लिए कम से कम 35 प्रतिशत हिस्सा रिजर्व रहेगा। वहीं, एनआईआई के लिए कम से कम 15 प्रतिशत रिजर्व रहेगा।

आईपीओ के पैसों का क्या होगा?

मौजूदा प्रोडक्ट्स के आधुनिकीकरण और रिडेवलपमेंट के लिए 12.86 करोड़ रुपये प्रयोग किया जाएगा। वर्किंग कैपिटल के लिए 124 करोड़ रुपये का प्रयोग होगा। बाकि पैसा जनरल कॉरपोरेट कार्यों में प्रयोग होगा।

मौजूदा समय में प्रमोटर और प्रमोटर ग्रुप की हिस्सेदारी 84.91 प्रतिशत की है। वहीं, पब्लिक के पास 15.09 प्रतिशत हिस्सा है।

ग्रे मार्केट में कंपनी की स्थिति काफी मजबूत (SRIT India IPO GMP Today)

इनवेस्टर्स गेन की रिपोर्ट के अनुसार ग्रे मार्केट में कंपनी का आईपीओ 33 रुपये के प्रीमियम पर आज ट्रेड कर रहा है। मौजूदा जीएमपी 25 प्रतिशत के लिस्टिंग गेन को दर्शाता है। लगातार दूसरे दिन जीएमपी में स्थिर है। बता दें, शुरू में जीएमपी 12 रुपये था। यानी तब से अबतक आईपीओ के जीएमपी में 21 रुपये का इजाफा हुआ है।

(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।)

SOURCE : LIVE HINDUSTAN