Home - आज से शुरू हुई Amarnath Yatra, भूलकर भी इस Website से न...

आज से शुरू हुई Amarnath Yatra, भूलकर भी इस Website से न करें Helicopter Booking; सरकार ने जारी किया बड़ा अलर्ट

4
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

अगर आप Amarnath Yatra 2026 के लिए हेलिकॉप्टर बुक करने की सोच रहे हैं तो यह खबर जरूर पढ़ लें। क्योंकि Fake IRCTC Helicopter Booking Websites के जरिए लोगों से ठगी की जा रही है।

इस साल अमरनाथ यात्रा पर जानें की सोच रहे हैं और हेलीकॉप्टर टिकट बुक करना चाहते हैं, तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है। केंद्र सरकार ने श्रद्धालुओं के लिए बड़ा साइबर अलर्ट जारी किया है। सरकार के मुताबिक, कुछ साइबर ठग IRCTC जैसी दिखने वाली फर्जी वेबसाइट बनाकर लोगों को हेलीकॉप्टर टिकट देने का झांसा दे रहे हैं। ये वेबसाइट बिल्कुल असली पोर्टल जैसी दिखाई देती हैं, जिससे लोग आसानी से इनके जाल में फंस जाते हैं। टिकट बुकिंग के नाम पर श्रद्धालुओं से पैसे लेने के साथ-साथ फ्रॉड करने वाले बैंकिंग और पर्सनल डिटेल चुराई रहे हैं।

इसलिए सरकार ने साफ कहा है कि अमरनाथ यात्रा के लिए हेलीकॉप्टर टिकट केवल अधिकृत प्लेटफॉर्म के जरिए ही बुक करें। किसी भी अनजान लिंक, सोशल मीडिया पोस्ट, WhatsApp मैसेज या गूगल सर्च में दिखने वाली संदिग्ध वेबसाइट पर भरोसा न करें। यदि थोड़ी भी लापरवाही हुई तो आपका बैंक अकाउंट खाली हो सकता है। ऐसे में यात्रा की तैयारी के साथ-साथ ऑनलाइन सुरक्षा का ध्यान रखना भी बेहद जरूरी है।

ऐसे किया जा रहा लोगों के साथ फ्रॉड

साइबर अपराधी सबसे पहले ऐसी वेबसाइट तैयार करते हैं, जो देखने में असली वेबसाइट जैसी लगती हैं। इसके बाद वे सोशल मीडिया, WhatsApp, Telegram और दूसरे ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर इनके लिंक शेयर करते हैं। कई बार ये वेबसाइट Google Search के जरिए भी लोगों तक पहुंच जाती हैं। श्रद्धालु जल्दबाजी में बिना जांच किए वेबसाइट खोलते हैं और टिकट बुकिंग के दौरान अपनी निजी जानकारी और पेमेंट डिटेल्स दर्ज कर देते हैं। इसके बाद ठग उनके पैसे लेकर गायब हो जाते हैं।

सरकारी एजेंसियों को जानकारी मिली है कि कई फर्जी वेबसाइट खुद को IRCTC या अधिकृत हेलीकॉप्टर बुकिंग पोर्टल बताकर श्रद्धालुओं को निशाना बना रही हैं। ये वेबसाइट आकर्षक ऑफर और जल्दी टिकट मिलने का दावा करती हैं।

सरकार ने दी ये सलाह

सरकार ने श्रद्धालुओं से कहा है कि हेलीकॉप्टर टिकट सिर्फ अधिकृत वेबसाइट या अधिकृत बुकिंग पार्टनर के जरिए ही बुक करें। अगर किसी वेबसाइट पर बहुत सस्ता टिकट, तुरंत कन्फर्म बुकिंग या असामान्य ऑफर दिखाई दें, तो उस पर भरोसा न करें। किसी भी लिंक पर क्लिक करने से पहले वेबसाइट का URL अच्छी तरह चेक कर लें।

Fake Website की पहचान ऐसे करें

फर्जी वेबसाइट की पहचान करना मुश्किल नहीं है, अगर आप कुछ बातों का ध्यान रखें। वेबसाइट का URL ध्यान से देखें और सुनिश्चित करें कि वह आधिकारिक डोमेन ही हो। वेबसाइट में अगर बहुत सारी स्पेलिंग गलतियां हों, खराब डिजाइन हो या बार-बार तुरंत पेमेंट करने का दबाव बनाया जा रहा हो, तो सतर्क हो जाएं। अगर वेबसाइट केवल UPI या किसी व्यक्तिगत बैंक खाते में पैसे भेजने को कह रही है, तो ऐसी वेबसाइट से तुरंत दूर रहें। पेमेंट करने से पहले वेबसाइट का SSL Certificate (https://) जरूर देखें। OTP, CVV, ATM PIN या नेट बैंकिंग पासवर्ड किसी के साथ साझा न करें।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN