Home LIFESTYLE NEWS HINDI आधा कप दूध और थोड़ी सी सूजी से बनाएं इंस्टेंट बर्फी ...

आधा कप दूध और थोड़ी सी सूजी से बनाएं इंस्टेंट बर्फी और लगाएं कान्हा को भोग, नोट कर लें शेफ भरत की रेसिपी

5
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

Janmashtami Bhog: कन्हैया को भोग लगाने के लिए फटाफट से किसी मिठाई को अपने हाथों से बनाना चाहती हैं तो घंटो मावा बनाने या दूध पकाने की जरूरत नहीं है। मात्र आधा कप दूध और थोड़ी सी सूजी को मिलाक बनाएं ये इंस्टेंट बर्फी, नोट कर लेंरेसिपी।

आज जन्माष्टमी का शुभ दिन है तो भगवान को भोग लगाने के लिए कई तरह के पकवान भी बने होंगे। लेकिन बिना हाथ से बनी मिठाई के सब अधूरा लगता है तो फटाफट से इंस्टेंट बर्फी की ये रेसिपी नोट कर लें। इसे बनाने के लिए आपको बहुत देर तक दूध पकाने और खोवा बनाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। शेफ भरत ने मात्र आधा कप दूध और थोड़ी सी सूजी के साथ मिलाकर बनने वाली ये आसान सी बर्फी की रेसिपी को शेयर किया है। जिसे आप फौरन बिना किसी तैयार के बनाकर रेडी कर सकती हैं और भगवान को भोग लगा सकती हैं। तो चलिए जानें कैसे बनाएं कम समय और कम सामान में बन जाने वाली ये टेस्टी मिठाई।

इंस्टेंट बर्फी बनाने की सामग्री

एक चम्मच देसी घी

आधा कप दूध

एक चौथाई कप सूजी

डेढ़ कप नारियल

ड्राई फ्रूट्स मनचाहे

आधा कप चीनी

इलायची पाउडर

इंस्टेंट बर्फी बनाने की रेसिपी

  • मात्र आधा कप दूध और थोड़ी सी सूजी, चीनी को मिलाकर टेस्टी मिठाई बनाकर तैयार की जा सकती है।
  • सबसे पहले हल्के गर्म आधा कप दूध को एक चौथाई कप सूजी में डालकर 5 मिनट के लिए छोड़ दें। दूध में सूजी को अच्छी तरह से मिक्स कर दें। 5 मिनट में सूजी दूध को सोख लेगी।
  • अब नारियल का एक सूखा गोला लें और उसे कद्दूकस से घिस लें।
  • घिसने के बाद इस गरी को कड़ाही में डालकर बिना घी के धीमी आंच पर सुनहरा होने तक भूनें। ध्यान रहे कि कैस तेज ना करें। नारियल अपने खुद के तेल से गोल्डन ब्राउन पक जाएगा।
  • अब भुने नारियल को प्लेट में निकाल लें और फिर उसी कड़ाही में एक चम्मच देसी घी डाल दूध और सूजी के मिक्सचर को डालकर पांच मिनट तक भून लें। फिर इसे बाहर निकालकर रख लें।
  • अब किसी नॉनस्टिक पैन में चीनी डालकर धीमी आंच पर 5 मिनट के लिए पकने दें।
  • चीनी पकाने पर ये ब्राउन होकर बिल्कुल पिघल जाएगी। जब ये पूरी तरह से पिघल जाए तो धीरे-धीरे इसमे दूध डालकर चलाएं।
  • पूरा दूध डालकर चलाएं और फिर इसमे सूजी का मिक्सचर डालकर मिक्स करें। साथ ही भुना गरी का गोला डालकर अच्छी तरह से चलाकर मिक्स कर लें और धीमी गैस की फ्लेम पर ही पकने दें।
  • थोड़ी देर में ये पककर बर्तन की तली छोड़ देगा और सारा दूध सूख जाएगा। तब इसमे बारीक कटे भुने ड्राई फ्रूट्स को डालें और साथ ही एक चम्मच इलायची पाउडर डालें।
  • अच्छी तरह से मिक्स करके प्लेट में निकालें और हल्का ठंडा होने पर हाथों से गोल या चपटा शेप देकर रख लें।
  • भगवान को भोग लगाएं और प्रसाद में खुद खाएं। इसका टेस्ट लाजवाब लगेगा।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN