Home rss entertainment hindi मनोरंजन समाचार ‘ आप हर चीज AI स े नही ं बन ा सकत...

‘ आप हर चीज AI स े नही ं बन ा सकत े’, राजकुमार राव न े ‘ दाद ा ‘ क े फर्स्ट लुक क ी ट्रोलिंग पर तोड़ ी चुप्पी

4
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/10/08/1200x900/rajkumar_rao_1791471045120_1vI4_1791471059599_7Qg6_984e232b-b0c3-4cfa-9727-0bad1840b91a_crS2.jpg

राजकुमार इंडियन क्रिकेटर सौरव गांगुली की बायोपिक ‘दादा’ की शूटिंग में बिजी हैं। हाल ही में ‘दादा’ फिल्म से राजकुमार का पोस्टर सामने आया है। इस पोस्ट में एक्टर के लुक को लेकर लोग उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं।

बॉलीवुड एक्टर राजकुमार राव उन स्टार्स में हैं, जो पर्दे पर हमेशा ही अलग किरदार को जीना पसंद करते हैं। राजकुमार ने अपने करियर में कई तरह के रोल को पर्दे पर जिया है। इस दिनों एक्टर अपनी आने वाली धमाकेदार फिल्म को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। राजकुमार इंडियन क्रिकेटर सौरव गांगुली की बायोपिक ‘दादा’ की शूटिंग में बिजी हैं। हाल ही में ‘दादा’ फिल्म से राजकुमार का पोस्टर सामने आया है। इस पोस्ट में एक्टर के लुक को लेकर लोग उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं। ऐसे में अब राजकुमार ने फिल्म के पोस्ट को लेकर हुई आलोचना पर रिएक्ट किया है।

‘आराम से करें, कोई जल्दी नहीं है’

राजकुमार राज फिल्म ‘दादा’ में पूर्व भारतीय क्रिकेट कप्तान का रोल निभा रहे हैं। जुलाई में जारी हुए इस पोस्टर पर ऑनलाइन तीखी प्रतिक्रियाएं आई थी और कई फैंस का कहना था कि राजकुमार का लुक AI से बनाया हुआ लग रहा था। ऐसे में अब मैशेबल इंडिया से बात करते हुए राजकुमार ने माना कि टीम को काफी आलोचना का सामना करना पड़ा और कहा कि पोस्टर बनाने वालों को एहसास हुआ कि इसे जल्दबाजी में नहीं बनाना चाहिए था। राजकुमार ने कहा, ‘जिन्होंने इसे बनाया, उन्होंने यह सबक सीखा कि उन्हें जल्दबाजी नहीं करनी चाहिए थी। आराम से करें, कोई जल्दी नहीं है। मुझे लगता है कि टीम ने अपना सबक सीख लिया है।’

फिल्मों में AI के बढ़ते इस्तेमाल पर राजकुमार राव

राजकुमार राव ने आगे कहा कि इस रिस्पॉन्स से उन्हें सौरव गांगुली को लेकर लोगों की दिलचस्पी का भी पता चला। उन्होंने कहा, ‘लेकिन इससे उन्होंने एक और बात भी सीखी कि दादा की जबरदस्त फैन फॉलोइंग है।’ विक्रमादित्य मोटवाने के डायरेक्शन में बन रही ‘दादा’ फिल्म पर कुछ समय से काम चल रहा है और राजकुमार ने गांगुली का रोल निभाने की तैयारी में काफी समय बिताया है। इसी बातचीत के दौरान, राजकुमार ने फिल्म बनाने में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के बढ़ते इस्तेमाल के बारे में भी बात की। उन्होंने कहा कि टेक्नोलॉजी को रोका नहीं जा सकता, लेकिन उनका मानना है कि AI को इंसानी काम की जगह लेने के बजाय एक मददगार टूल के तौर पर इस्तेमाल किया जाना चाहिए।

AI आएगा, आप इसे रोक नहीं सकते

राज कुमार ने कहा, ‘टेक्नोलॉजी के फायदे और नुकसान दोनों हैं। AI आएगा, आप इसे रोक नहीं सकते, लेकिन हमें इसे एक मददगार टूल के तौर पर इस्तेमाल करना चाहिए। आप पूरी तरह से इस पर निर्भर नहीं रह सकते।’ राजकुमार ने फिल्म इंडस्ट्री में नौकरियों पर AI के बड़े पैमाने पर इस्तेमाल से पड़ने वाले असर को लेकर चिंता जाहिर की। उन्होंने कहा, ‘और मैं नहीं चाहता कि ऐसा हो क्योंकि इससे लाखों लोगों की रोज़ी-रोटी पर असर पड़ सकता है। आप एक कमरे में बैठकर सब कुछ दोबारा नहीं बना सकते। आप इंसानी जज़्बात की जगह इसे नहीं ले सकते।’

‘दादा’ की टीम ने सौरव गांगुली के घर पर शूटिंग की

उन्होंने आगे कहा, ‘मुझे नहीं पता कि क्या AI इतनी तेजी से वैसा काम कर सकता है। क्योंकि हम जो AI का काम देखते हैं, उसमें पता चल जाता है कि यह AI है। इसमें मजा नहीं आता। आपको पता होता है कि यह नकली है। आप AI से सब कुछ नहीं बना सकते।’ राजकुमार ने यह भी बताया कि टीम ने ‘दादा’ के कुछ हिस्सों की शूटिंग गांगुली के घर और कोलकाता के ईडन गार्डन्स में की। राजकुमार ने कहा, ‘मैं उनसे कई बार मिला हूँ। हमने उनके घर पर भी शूटिंग की। हमने ईडन गार्डन्स में भी शूटिंग की। हम कुछ समय के लिए कोलकाता में थे। मैंने उनके साथ काफी समय बिताया और उनसे बहुत बातें कीं।’

‘पर्दे के पीछे क्या हो रहा था, यह जानना भी बहुत जरूरी था’

उन्होंने आगे कहा कि उन बातचीत से उन्हें गांगुली की जिंदगी की ऐसी बातें पता चली जो जरूरी नहीं कि सबके साथ शेयर की जातीं। उन्होंने कहा, ‘पर्दे के पीछे क्या हो रहा था, यह जानना भी बहुत जरूरी था। उन्होंने अपनी जिंदगी के बारे में हमसे खुलकर बात की।’ राजकुमार ने भारतीय क्रिकेट में गांगुली के योगदान की भी तारीफ की। एक्टर ने कहा, ‘वह एक लेजेंड हैं। उन्होंने भारतीय टीम को बनाया। आज जो टीम इतनी मशहूर है, उसकी नींव उन्होंने ही रखी थी।’

फिल्म में दिखेगी गांगुली के मुश्किल दौर

हालांकि राजकुमार ने ‘दादा’ फिल्म में दिखाए जाने वाले खास किस्सों के बारे में कोई जानकारी नहीं दी, लेकिन उन्होंने यह जरूर बताया कि फिल्म सिर्फ गांगुली की कामयाबियों तक ही सीमित नहीं रहेगी। राजकुमार ने कहा, ‘उन्होंने अपने करियर में कई उतार-चढ़ाव देखे; तो उन्होंने उन मुश्किलों का सामना कैसे किया और उनसे कैसे बाहर निकले, यह फिल्म में दिखाया जाएगा।’ विक्रमादित्य मोटवाने के निर्देशन में बन रही यह फिल्म अभी मई 2027 में रिलीज होने वाली है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN