Source :- LIVE HINDUSTAN
कई लोगों की शिकायत होती है कि उनके चेहरे का रंग बॉडी के रंग से डार्क नजर आता है। इसके पीछे क्या वजह है, आइए जानते हैं। साथ ही डर्मेटोलॉजिस्ट से इसे ठीक करने के 4 टिप्स भी जानेंगे, जिन्हें फॉलो कर के आप अपने चेहरे और बॉडी की स्किन टोन को समान कर सकते हैं।
अक्सर कई लोग ये शिकायत करते हैं कि उनके चेहरे का रंग उनकी बॉडी से थोड़ा डार्क नजर आता है। ये प्रॉब्लम काफी कॉमन है और कई बार तो लोगों को ये नेचुरल ही लगने लगता है। लेकिन ऐसा बिल्कुल नहीं है। चेहरे की त्वचा का बाकी बॉडी की त्वचा से डार्क होना कई कारणों पर निर्भर करता है। बेस्ट बात है कि इसे रोका भी जा सकता है। अपने स्किनकेयर रूटीन में अगर आप कुछ बदलाव ले कर आएं, तो चेहरे का रंग भी बाकी त्वचा के रंग जैसा ही हो सकता है। तो चलिए डर्मेटोलॉजिस्ट से इसके पीछे की वजह जानते हैं और साथ ही इसे ठीक कैसे किया जाए, उस बारे में भी विस्तार से समझते हैं।
चेहरा का रंग बॉडी से डार्क क्यों लगता है?
अक्सर आपने देखा होगा कि चेहरा का रंग बाकी शरीर की तुलना में थोड़ा सा ज्यादा डार्क लगता है। इसके पीछे सिंपल सी वजह है। दरअसल हमारे चेहरे की स्किन, बॉडी की स्किन से काफी पतली होती है। साथ ही ये काफी सेंसेटिव भी होती है। ऐसे में धूल-मिट्टी, हवा में मौजूद टॉक्सिंस, प्रदूषण और धूप, ये सभी मिलकर चेहरे की स्किन पर अटैक करते हैं।
इनसे खुद का बचाव करने के लिए हमारी स्किन ज्यादा मेलानिन (स्किन पिगमेंट) बनाने लगती है। ज्यादा मेलानिन के कारण स्किन ज्यादा डार्क नजर आती है। रोज की 10 मिनट की वॉक, गाड़ी में विंडो से आने वाली धूप और थोड़ा से सन एक्सपोजर का इफेक्ट भी धीरे-धीरे स्किन पर नजर आने लगता है। जबकि बाकी बॉडी ज्यादातर कपड़ों से कवर रहती है। इसलिए फेस और बॉडी का रंग अलग नजर आता है।
इसे कैसे ठीक कर सकते हैं?
अगर आपके चेहरे का रंग भी बाकी बॉडी की तुलना में थोड़ा डार्क नजर आने लगा है, तो ये छोटी-छोटी टिप्स फॉलो कर के आप इसे फिक्स कर सकते हैं। एक इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए डर्मेटोलॉजिस्ट डॉ जुश्या सरीन ने इन्हें शेयर किया है।
दोपहर में धूप में निकलना अवॉइड करें
चेहरे का डार्क नजर आना आमतौर पर धूप की वजह से होता है। ऐसे में सबसे बेहतर है कि दोपहर की तेज धूप में बाहर निकलना अवॉइड ही करें। खासकर 10 बजे से 2 बजे की धूप काफी तेज होती है और इसमें यूवी किरणों की मात्रा भी काफी ज्यादा होती है। इसलिए इस दौरान बाहर निकलने पर टैनिंग का रिस्क भी सबसे ज्यादा होता है।
घर में भी लगाएं सनस्क्रीन
टैनिंग से बचना है तो हमेशा सनस्क्रीन लगाकर रखें। आप बाहर नहीं भी जा रहे हैं, तो भी घर में सनस्क्रीन लगाना जरूरी होता है। वहीं अगर बाहर धूप नहीं है और बारिश का मौसम है, तब भी सनस्क्रीन जरूर अप्लाई करें।
विटामिन सी सिरम का इस्तेमाल करें
अपने मॉर्निंग स्किनकेयर रूटीन में एक अच्छा विटामिन सी सिरम जरूर एड करें। ये एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होता है और चेहरे को धूप से होने वाले डैमेज से बचाता है। हालांकि अगर आपकी स्किन सेंसेटिव है तो डर्मेटोलॉजिस्ट की सलाह के बाद ही विटामिन सी सिरम लगाना शुरू करें।
स्किन का एक्सफोलिएशन करना जरूरी है
चेहरे पर जमा डेड स्किन और टैनिंग को रिमूव करने के लिए रेगुलर एक्सफोलिएशन करना जरूरी है। डर्मेटोलॉजिस्ट की सलाह से आप हफ्ते में एक से दो बार 10% ग्लाइकोलिक एसिड का इस्तेमाल कर सकते हैं।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN

