Home rss entertainment hindi मनोरंजन समाचार आम्रपाली और अरिश्फा में हुआ घमासान, संस्कारों वाली बात पर भोजपुरी स्टार...

आम्रपाली और अरिश्फा में हुआ घमासान, संस्कारों वाली बात पर भोजपुरी स्टार ने निकाला बदला

5
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/09/13/1200x900/AamraArish_1789306588619_140d338e-831b-4ec1-a05e-65259dbb3af3_1789306593736_f40fee16-6d5d-421f-8548-68ce56433608_273c8719-5c15-49ea-96b4-0bc68db15cbe_419b22b4-e454-4cd6-a5b5-212f57f66c99.jpg

सलमान खान होस्टेड रियलिटी टीवी शो बिग बॉस 20 के अपकमिंग एपिसड में दर्शकों को हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिलेगा। अरिश्फा और आम्रपाली में सीधी टक्कर होगी।

सलमान खान होस्टेड रियलिटी टीवी शो बिग बॉस 20 का नया प्रोमो वीडियो जारी कर दिया गया है। सीजन की शुरुआत भले ही इतनी ज्यादा फुल ऑफ एक्शन ना रही हो, लेकिन अब धीरे-धीरे बिग बॉस हाउस में मीटर हाई होने लगा है। नए प्रोमो वीडियो में आम्रपाली दुबे और अरिश्फा खान के बीच जबरदस्त झगड़ा देखने को मिल रहा है। क्या इस झगड़े की वजह से घर की आंतरिक राजनीति एक नया मोड़ लेगी? जहां अरिश्फा खान बात आम्रपाली के परिवार पर ले आईं, तो वहीं भोजपुरी सुपरस्टार भी अरिश्फा के काम को लेकर उन पर तंज कसने से नहीं चूकीं।

यूं शुरू हुआ दोनों के बीच झगड़ा

झगड़ा उस वक्त शुरू हुआ जब आम्रपाली दुबे जब सिंक के पास खड़ी फेस वॉश कर रही थीं। आम्रपाली दुबे ने अरिश्फा को रियलिटी चेक देते हुए कहा- अरिश्फा तुमसे और उदिति से बात करने में बहुत सारे लोग डरते हैं कि तुम लोग इस चीज का बुरा मान जाओगी। अपनी सफाई देते हुए अरिश्फा ने कहा, “नहीं नहीं… मुझसे कोई नहीं डरता। मुझसे हर इंसान बात करता है आप दोनों के अलावा।” आम्रपाली ने जवाब देते हुए कहा- तुमको इतना बुरा लग जाता है कि तुमसे बात ही नहीं कर सकते। आम्रपाली ने कहा कि तुम लोगों के घरों से संस्कार निकालना शुरू कर देती हो। वहीं अरिश्फा ने कहा कि वह खुद आई हैं बात करने के लिए।

‘सामने वाला भी जानवर नहीं है’

आम्रपाली की आवाज ऊंची हुई तो अरिश्फा का भी मीटर हाई हो गया। आम्रपाली ने चिल्लाते हुए कहा- तुमको मेरे संस्कार नहीं पसंद हैं तो मुझसे बात मत किया करो। आम्रपाली दुबे ने बैक टू बैक अरिश्फा को स्लैम करते हुए कहा कि जब तुम यह बोलती हो कि मैं इंसान हूं, तो याद रखा करो कि सामने वाला जानवर नहीं है। आम्रपाली को जवाब देते हुए जब उन्होंने कहा- मैं आई थी आपके पास सॉरी बोलने के लिए। इस पर आम्रपाली ने एक बार फिर उन्हें धोबी पछाड़ देते हुए कहा- मत आया कर। जब अरिश्फा बाद में आम्रपाली को जवाब दे रही थीं तब भोजपुरी सुपरस्टार ने एक बार और कमाल किया।

आम्रपाली ने बैक-टू-बैक लताड़ा

भोजपुरी एक्ट्रेस ने अरिश्फा से कहा- यह शॉर्ट वीडियो प्लेटफॉर्म नहीं है, सुपीरियॉरिटी कॉम्प्लैक्स से बाहर निकलो। आम्रपाली दुबे की बात को काउंटर करते हुए अरिश्फा ने कहा कि आपको शर्म आनी चाहिए, मेरा घर चलता है उससे। यह कहते हुए अरिश्फा रोने लगीं और बाहर निकल गईं। अरिश्फा को सिम्पैथी गेन करने की कोशिश करते देख आम्रपाली ने भी स्टैंड लिया और कहा- दूसरों के परिवारों के बारे में बात करने से पहले तुझे शर्म आनी चाहिए। अब देखना यह है कि यह झगड़ा कहां जाकर रुकेगा और क्या अगले वीकेंड का वार में इसकी गूंज सुनने को मिलेगी।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN