Home - आया 40W वाला Made-in-India स्पीकर, वायरलेस माइक और RGB लाइट भी; इतनी...

आया 40W वाला Made-in-India स्पीकर, वायरलेस माइक और RGB लाइट भी; इतनी है कीमत

5
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

UBON ने भारत में SP-21 Aura Series Speaker लॉन्च किया है। इसमें 40W साउंड आउटपुट, वायरलेस माइक्रोफोन, RGB लाइटिंग और सात घंटे तक का बैटरी बैकअप मिलता है।

होमग्रोन कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स ब्रैंड UBON ने भारतीय मार्केट में अपना नया SP-21 Aura Series Speaker लॉन्च कर दिया है। इस स्पीकर की कीमत 8 हजार रुपये से कम रखी गई है। कंपनी ने इसे खासतौर पर उन लोगों के लिए पेश किया है, जो घर पर पार्टी, म्यूजिक और कराओके जैसी एक्टिविटीज के लिए एक ऑल-इन-वन ऑडियो डिवाइस चाहते हैं। मेड-इन-इंडिया SP-21 Aura Series में 40W का ऑडियो आउटपुट मिलता है। इसके अलावा इसमें वायरलेस माइक्रोफोन, RGB लाइटिंग और कई अन्य फीचर्स दिए गए हैं।

UBON के नए स्पीकर में 40W का साउंड आउटपुट दिया गया है। इसके साथ RGB लाइटिंग मिलती है, जो म्यूजिक और पार्टी के माहौल को और बेहतर बनाने में मदद करती है। इसमें वायरलेस माइक्रोफोन भी दिए गए हैं, जिनकी मदद से यूजर्स कराओके और सिंगिंग का मजा ले सकते हैं। यानी घर पर छोटी पार्टी या फैमिली गैदरिंग के दौरान इस स्पीकर का इस्तेमाल म्यूजिक के साथ-साथ गाने गाने के लिए भी किया जा सकता है।

नए स्पीकर में दिया गया है खास TWS फीचर

इसमें True Wireless Stereo (TWS) फीचर भी मिलता है। इसकी मदद से दो कंपैटिबल स्पीकर्स को आपस में कनेक्ट किया जा सकता है, जिससे स्टीरियो साउंड का अनुभव मिलेगा। इसके अलावा इसमें इक्वलाइजर का विकल्प दिया गया है, जिससे यूजर्स अपनी पसंद के मुताबिक ऑडियो सेटिंग्स में बदलाव कर सकते हैं।

ढेरों कनेक्टिविटी ऑप्शंस और लंबा बैटरी बैकअप

कनेक्टिविटी के लिए UBON SP-21 Aura Series में Bluetooth 5.3 दिया गया है। इसमें 4000mAh की बैटरी दी गई है, जिसे लेकर कंपनी का दावा है कि यह एक बार चार्ज करने पर सात घंटे तक का प्लेबैक टाइम दे सकती है। हालांकि, वास्तविक बैटरी बैकअप वॉल्यूम और इस्तेमाल के तरीके पर डिपेंड करेगा। चार्जिंग के लिए इसमें Type-C पोर्ट दिया गया है। कंपनी के मुताबिक, स्पीकर को फुल चार्ज होने में करीब तीन से चार घंटे का समय लगता है।

UBON के को-फाउंडर और COO ललित अरोड़ा ने कहा कि कंपनी का मकसद भारतीय ब्रैंड्स की भूमिका को मजबूत करना और देश के इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग इकोसिस्टम में योगदान देना है। SP-21 Aura Series के जरिए कंपनी दमदार साउंड, कराओके और रोजमर्रा के मनोरंजन से जुड़े फीचर्स को एक मेड-इन-इंडिया प्रोडक्ट में ऑफर कर रही है।

इतनी रखी गई है कीमत

कीमत की बात करें तो UBON SP-21 Aura Series Speaker को भारत में 7,999 रुपये में लॉन्च किया गया है। इसे कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट, प्रमुख ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म और ऑफलाइन रिटेल स्टोर्स से खरीदा जा सकता है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN